A2 Motivation: Arvind Arora Biography, Wikipedia, Age, Income, Net Worth, Wiki In Hindi (अरविंद अरोड़ा के जीवन परिचय, जीवनी, शिक्षा, यूट्यूब चैनल, नेट वर्थ)
![]() |
Arvind arora biography in hindi |
आज हम उस शख्स के बारे में बात करने जा रहे हैं जो भारत के पहले ऐसे यूट्यूब वीडियो क्रिएटर है जिन्होंने 7 बिलियन से भी ज्यादा व्यूज प्राप्त किये हैं।
एक ऐसे शख्श के बारे में जानने वाले हैं जिसने बहुत सारे बच्चों को पढ़ने के लिए वित्तीय सहायता की, जिसने अपने amazing facts, मोटिवेशनल विचार से पूरे यूट्यूब जगत में एक अलग पहचान बनाया है।
जी हाँ हम बात कर रहे हैं भारत के नम्बर एक यूट्यूब एजुकेशनल वीडियो क्रिएटर और A2 Motivation के फाउंडर अरविंद अरोड़ा सर की जीवनी के बारे में।
हम जानेंगे कि अपने जीवन में उन्होंने कैसे इतने ऊँचे मुकाम को हासिल किया, कैसे रातोंरात यूट्यूब और टिकटोक स्टार बन गए? तो आइए अरविंद अरोड़ा के संघर्ष से लेकर सफलता की कहानी तक का पूरा सफर जानते हैं।
Arvind Arora Vedantu Biography In Hindi | अरविंद अरोड़ा की जीवनी
अरविंद अरोड़ा का जन्म राजस्थान के एक छोटे से कस्बे सूरतगढ़ में हुआ था। इनका परिवार एक निम्न मध्यमवर्गीय परिवार से जुड़ा हुआ है। अरविंद अरोड़ा के पिता एक दुकानदार थे और इनकी माता गृहणी का काम करती थी।
इनके परिवार में कोई ज्यादा पढा लिखा नहीं था, इसलिए सब यहीं सोचते थे कि अरविंद भी बड़ा होकर पिताजी के जैसे ही दुकान चलाएगा। लेकिन अरविंद अरोड़ा को तो बचपन से ही कुछ बड़ा करने की जैसे भूत सवार थी।
अरविंद अरोड़ा कौन है? Who Is Arvind Arora In Hindi
वैसे तो ये किसी परिचय के मोहताज नहीं है, लेकिन फिर भी अगर आप जानना चाहते हैं कि अरविंद अरोड़ा कौन है तो आपको बता दें कि ये भारत के प्रसिद्ध शिक्षण संस्थान VEDANTU में एक शिक्षक है और साथ ही यूट्यूब पर A2 Motivation: Arvind Arora फाउंडर है। इन्होंने अपना अधिकांश समय गुजरात में बिताया और अभी ये बैंगलुरू में रहते हैं।
इन्होंने अपने यूट्यूब चैनल से पूरे देश के लोगों को अपना दीवाना बनाया। वर्तमान में इनके पास दो यूट्यूब चैनल है।
1. A2 Motivation {Arvind Arora}
इनके A2 Motivation चैनल पर अभी 12.6 मिलियन से भी ज्यादा सब्सक्राइबर है और VEDANTU NEET MADE EJEE पर 2.5 मिलियन से भी ज्यादा लोग इनके सब्सक्राइबर है। एक बेहतरीन youtuber के साथ-साथ इनका नाम एक बेहतरीन केमिस्ट्री टीचर और मोटिवेशनल स्पीकर के रूप में भी जाना जाता है।
अरविंद अरोड़ा का जीवन परिचय | Arvind Arora Biography Wiki In Hindi
दोस्तों आइये अरविंद अरोड़ा के जीवन से जुड़ी बातों के बारे में जानते हैं।
निकनेम- अरविंद
पूरा नाम- अरविंद अरोड़ा
जन्म/Date Of Birth- N/A
जन्मस्थान/Birthplace सूरतगढ़, राजस्थान
वर्तमान निवास- बैंगलुरू
हाइट- 5 फिट 8 इंच
उम्र/Age- N/A
वजन- 64Kg
प्रोफेशन- शिक्षक, वीडियो क्रिएटर
धर्म- हिन्दू
राष्ट्रीयता- भारतीय
अरविंद अरोड़ा की शिक्षा | A2 Motivation: Arvind Arora Success Story In Hindi
अरविंद अरोड़ा को बचपन से ही पढ़ने में काफी दिलचस्पी रहती थी। उनके इस सफर में इनका परिवार वालों ने भी अच्छा साथ दिया। अरविंद अरोड़ा ने अपनी शुरुआती शिक्षा बहुत ही मुश्किल से पूरा किया। जैसे तैसे इन्होंने 12वीं पास किया।
पर सबसे बड़ी समस्या तो उस समय आया जब इन्होंने इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने को ठानी। पिता ने गरीबी और पैसों की तंगी का हवाला देते हुए इंजीनियरिंग करने से मना कर दिया और उन्होंने कहा कि हम इतना ज्यादा फीस नहीं जमा कर सकते हैं।
फिर भी इन्होंने अपनी हिम्मत नहीं हारी और education लोन लेकर अपनी इंजीनियरिंग की पढ़ाई शुरू कर दी। पहले साल तो खूब मन लगाकर पढ़ाई किये लेकिन दूसरे साल कॉलेज के चकाचौंध वाली दुनिया में गुम हो गए और इनकी गिनती क्लास के सबसे खराब लड़को में होने लगी।
लेकिन कहते हैं न कि चालाक के लिए इशारा काफी होता है। उनके साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ जब एक दिन किसी होटल में एक परिवार खाना खाने आया और उसका बिल लड़का न भरकर उसकी माँ ने अपने जेब से भरा।
ये बात अरविंद अरोड़ा सर के दिल मे चुभ गयी और उन्होंने सोचा कि अगर मैं न बदला तो एक दिन मेरे साथ भी यहीं होगा जब मैं भी अपने फैमिली को कहीं खाना नहीं खिला पाऊंगा। वहीं से इन्होंने खुद को बदलने की ठान ली और उसके बाद मन लगाकर पढ़ाई करना शुरू कर दिया और मई में सिल्वर मेडल के साथ कॉलेज से पास किया।
ये भी पढ़ें:-● देश के सबसे पॉपुलर शिक्षक खान सर की कहानी।
● डॉक्टर से आईएएस बनी तनु जैन का जीवन परिचय।
Arvind Arora Motivation & Professional Career In Hindi
कॉलेज पास करने के साथ इनके पास एक जॉब का भी लेटर था लेकिन वो जॉब अगले साल फरवरी में लगने वाली थी। इतने लंबे समय का गैप देखकर इन्होंने दूसरे जगह जॉब करना शुरू कर दिया। पहली बार लगभग ग्यारह हजार की नौकरी शुरू की। फिर किसी कॉलेज से बीस हजार का भी आफर आया। उसी बीच इनको एक इंस्टिट्यूट में पढ़ाने का आफर आया।
जहाँ इन्होंने अपने मेहनत और पढ़ाने के विशेष शैली के वजह से उस बंद पड़े इंस्टिट्यूट को दो साल के अंदर चमका दिया। इसके लिए ये रात को दो-दो बजे तक पोस्टर चिपकाया करते थे और दिन में बच्चों को पढ़ाते थे।
उस समय इनको लगा कि अब लाइफ सेट हो गया है लेकिन उनके इतने मेहनत के बावजूद इंस्टीट्यूट के मालिक ने धोखा दिया और इनको वहाँ से निकाल दिया गया।
अरविंद अरोड़ा सर कहते हैं कि एक बात अपने जीवन में हमेशा याद रखना कि लोग आपको अपनी औकात बताएंगे, लोग आपको जिंदगी के हर मोड़ पर नीचा दिखाने की कोशिश करेंगे लेकिन आप उनके तानों को ध्यान से सुनों।
अपने दिमाग में बैठा लो परन्तु उसका जवाब कभी पलट कर मत देना क्योंकि जिस दिन आपने जवाब दे दिया आप उस दिन से वो ऊंचाई हासिल नहीं कर सकते हैं जो आप कर सकते थे।
अरविंद सर ने भी यहीं किया और वहाँ से बिना कुछ कहे अपने जीवन में कुछ अलग करने का सपना लेकर सूरत के लिए निकल गए। सूरत में पैसों की कमी के वजह से ये कोई काम की तलाश करने लगे। वहाँ उनको एक जगह ओर केमिस्ट्री पढ़ाने का मौका मिला।
पर केमिस्ट्री की अच्छी जानकारी के लिए इन्होंने अपना पूरा फोकस यूट्यूब पर दे डाला। यूट्यूब पर वे केमिस्ट्री पढ़ाने वाले अलग-अलग यूटूबर की वीडियो देखनी शुरू की और केमिस्ट्री पढ़ानी शुरू कर दी। देखते ही देखते अपने पढ़ाने के विशेष शैली के कारण सबके चहेते बन गए। अब इनका लाइफ फिर से सेट हो चुका था।
ये भी पढ़ें:-● ओलंपिक पदक विजेता लवलीना बोरगोहेन का जीवन परिचय।
● धर्मगुरु आचार्य प्रशांत का जीवन परिचय।
● सीबीआई चीफ सुबोध कुमार जायसवाल का जीवन परिचय।
अब वे सूरत से बैंगलुरू में जाकर vedantu से जुड़ गए हैं और अब वहीं पर अपना एक घर भी खरीद लिया है। अब ये स्थाई रूप से बैंगलुरू में ही रह रहे हैं।
A2 Motivation: Arvind Arora Youtube Journey In Hindi
![]() |
Arvind Arora Youtube Journey |
एक दिन उन्होंने सोचा कि अपने ज्ञान को क्यों न यूट्यूब पर डाल दें? शुरुआत में तो इनको यूट्यूब पर कोई खास सफलता नहीं मिली फिर भी इन्होंने वीडियो डालना कभी नहीं छोड़ा। एक खास घटना के बाद इन्होंने टिकटोक पर वीडियो डालना शुरू कर दिया।
देखते ही देखते टिकटोक पर इनकी फैन फॉलोइंग इतनी बढ़ गयी कि सारे टिकटोकर को पीछे छोड़ दिया और बहुत ही कम समय में 12.6 मिलियन सब्सक्राइबर को पार कर लिया। लेकिन कुछ ही दिनों बाद भारत और चीन के बीच बढ़ते तनाव के कारण नरेंद्र मोदी सरकार ने टिकटोक को इंडिया में बैन कर दिया।
ये इतने पर भी रुकने वाले नहीं थे। टिकटोक बैन हो जाने के बाद टूटने के बजाय और तेजी से उठे और सोचा कि एक दरवाजे बंद हो गए तो क्या हुआ ऐसे हजारों दरवाजे अभी खुले पड़े हैं। उस वीडियो को इन्होंने यूट्यूब पर डालना शुरू कर दिया।
लेकिन इनके यूट्यूब करियर में नया मोड़ उस समय आया जब यूट्यूब ने यूट्यूब शॉट्स लांच किया। फिर तो अरविंद अरोड़ा के यूट्यूब चैनल रॉकेट की तरह उड़ने लगा और मात्र 4 महीने में चार मिलियन से भी ज्यादा सब्सक्राइबर बढ़ गए।
आज भारत में यूट्यूब पर सबसे ज्यादा देखे जाने वाला educational चैनल है। ये पहले ऐसे एजुकेशनल वीडियो क्रिएटर है जिन्होंने 7 बिलियन से भी ज्यादा व्यूज प्राप्त किये। आप यूट्यूब पर A2 Motivation {Arvind Arora} चैनल पर जाकर इनके वीडियो के बारे में जान सकते हैं।
आज अरविंद अरोड़ा सर के लोगों के बीच लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगा सकते हैं कि इनका A2 Motivation चैनल भारत में सबसे ज्यादा देखा जाने वाला व्यक्तिगत चैनल के रूप में पहले नम्बर पर है।
अभी हाल ही अरविंद अरोड़ा सर ने अपने सारे स्टूडेंट्स को एक खुशखबरी देकर चौंका दिया। उन्होंने बताया कि उनको फिल्म इंडस्ट्री की तरफ से एक फिल्म में काम करने का ऑफर मिला है। जिसमें तापसी पन्नू और अर्जुन रामपाल जैसे कलाकारों के साथ काम करने का मौका मिला है। देखते हैं कि अरविंद अरोड़ा सर का करियर सफलता की कितनी बुलंदियों को छूता है।
Arvind Arora 3 Amazing Tips For Success On Social Media
1. Confidence: अरविंद अरोड़ा सर के अनुसार सोशल मीडिया पर काम करने के लिए अगर किसी चीज की सबसे ज्यादा जरूरी है तो वो confidence ही है। बहुत सारे लोग काम तो करते हैं पर उनके अंदर जरा भी कॉन्फिडेंस ही नहीं होता है कि वो success हो सकते हैं।
2. Content: इनका मानना है कि अगर आपके content में जरा भी दम है तो आपको सोशल मीडिया पर पॉपुलर होने से कोई नहीं रोक सकता। इसलिए बिना किसी बहाने के अपने कंटेंट पर ध्यान देते रहें एक दिन आपको सफलता जरूर मिलेगी।
3. Consistency: अगर आपको सोशल मीडिया पर सफलता हासिल करनी है तो confidence और content के साथ-साथ आपको consisitency भी रखनी होगी। अगर आपके अंदर ये तीनों चीजें नहीं तो फिर सोशल मीडिया पर सफलता हासिल नहीं कर सकते हैं।
A2 Motivation: Arvind Arora Youtube Net Worth in 2022 & Salary per Month
दोस्तों अरविंद अरोड़ा की सैलरी के बारे में कोई फैक्ट जानकारी तो उन्होंने अभी तक नहीं बताया है लेकिन अपनी net worth के बारे में जरूर एक बार बताया था। जिसमें Arvind arora का net worth 50 लाख से 3 करोड़ के बीच बताया था। अब आप अच्छी तरह जान ही गए होंगे कि अरविंद अरोड़ा की कुल सम्पति कितनी है?
हम उम्मीद करते हैं कि आपको अरविंद अरोड़ा की जीवनी काफी पसंद आई होगी। अगर आपको अरविंद अरोड़ा सर बायोग्राफी इन हिंदी मोटिवेशनल लगी हो तो इसे शेयर जरूर करें।
● दुनिया के सबसे बुद्धिमान व्यक्ति अल्बर्ट आइंस्टीन की जीवनी।
● यॉर्कर किंग टी नटराजन का जीवन परिचय।
● एक महान बास्केटबॉल प्लेयर कैसे बनें?
● भारत के अगले मुख्य न्यायाधीश एन वी रमना की जीवनी।
FAQ
1. अरविंद अरोड़ा के कितने सब्सक्राइबर है?
Ans: 12.7 मिलियन।
2. अरविंद अरोड़ा की इनकम कितनी है?
Ans: अरविंद अरोड़ा सर ने कभी अपने इनकम के बारे में खुलकर बात नहीं की है, लेकिन एक वीडियो में इन्होंने बताया था कि इनका नेटवर्थ 3 करोड़ के आसपास है।
3. अरविंद अरोड़ा क्या काम करते हैं?
Ans: अरविंद अरोड़ा सर Vedantu में शिक्षक है और यूट्यूब वीडियो क्रिएटर है।
Somebody necessarily help to make seriously articles I would state. That is the first time I frequented your website page and to this point? I amazed with the research you made to create this actual submit incredible. Great job! biography
Somebody necessarily help to make seriously articles I would state. That is the first time I frequented your website page and to this point? I amazed with the research you made to create this actual submit incredible. Great job! biography