मुंबई इंडियंस के स्टार खिलाड़ी अर्जुन तेंदुलकर की जीवनी | Arjun Tendulkar Wikipedia Biography In Hindi
![]() |
अर्जुन तेंदुलकर की जीवनी |
आज हम बात करेंगे भारतीय क्रिकेट के भगवान और दुनिया के सबसे महान क्रिकेट खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर के इकलौते बेटे अर्जुन तेंदुलकर की जीवनी के बारे में।
जैसा कि हम सभी जानते हैं कि अर्जुन तेंदुलकर कौन है? उनको किसी परिचय की जरूरत नहीं है। बचपन से ही अपने पिता के जैसे बनने के सपने को लेकर क्रिकेट के मैदान में दिन रात मेहनत करने वाले अर्जुन तेंदुलकर के एक स्कूल क्रिकेट से आईपीएल 2021 में मुंबई इंडियंस के हिस्सा बनने तक कि कहानी काफी रोमांचक रही।
तो आइए क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर के एकलौते बेटे अर्जुन तेंदुलकर की जीवनी के बारे में पूरी विस्तार से जानते हैं।
Table of Contents
अर्जुन तेंदुलकर का जन्म और शुरुआती जीवन | Success Story Of Arjun Tendulkar In Hindi
सबसे पहले बात करते हैं अर्जुन तेंदुलकर के जन्म के बारे में। अर्जुन तेंदुलकर का जन्म एक हिन्दू परिवार में 24 सिंतबर 1999 को भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में हुआ था।
अर्जुन तेंदुलकर का बचपन भी अपने पिता के तरह ही क्रिकेट की दुनिया में गुजरा। बचपन से ही क्रिकेट की दुनिया में अपना नाम कमाने के लिए लगातार प्रयासरत रहे अर्जुन तेंदुलकर की पूरी कहानी को जानते हैं।
अर्जुन तेंदुलकर का परिवार | Arjun Tendulkar Family
अर्जुन तेंदुलकर के पिता का नाम सचिन तेंदुलकर है और उनकी माता का नाम अंजली तेंदुलकर है, जो पेशे से एक डॉक्टर है। अर्जुन तेंदुलकर के बहन का नाम सारा तेंदुलकर है।
अर्जुन तेंदुलकर का जीवन परिचय, जाति, उम्र, जन्मतिथि | Biography Of Arjun Tendulkar in Hindi
पूरा नाम- अर्जुन तेंदुलकर
निकनेम- अर्जुन
अर्जुन तेंदुलकर की हाइट– 1.91m
अर्जुन तेंदुलकर का वजन- 65 kg
चेस्ट- 36 इंच
कमर- 30 इंच
बाइसेप्स -13 इंच
आयु- 22 वर्ष
हेयर कलर- ब्लैक
आंख का रंग- भूरा
प्रोफेशन- क्रिकेटर
धर्म/Religion- हिन्दू
बैटिंग स्टाइल- बांये हाथ के बल्लेबाज
बॉलिंग स्टाइल- दांये हाथ के तेज गेंदबाज
बैटिंग स्टाइल- लेफ्ट हैंड बैट्समैन
आईपीएल टीम: मुंबई इंडियंस
बौलिंग स्टाइल- बायें हाथ के तेज गेंदबाज
गर्लफ्रैंड- पता नहीं
राष्ट्रियता- भारतीय
अर्जुन तेंदुलकर की शिक्षा | Arjun Tendulkar Education
आइये अब हम जानते हैं अर्जून तेंदुलकर के शिक्षा के बारे में। अर्जुन तेंदुलकर ने धीरूभाई अम्बानी इंटरनेशनल स्कूल से अपनी पढ़ाई पूरी की।
अर्जुन तेंदुलकर का क्रिकेट करियर | Arjun Tendulkar Success Story In Hindi
अब जानते हैं अर्जुन तेंदुलकर के क्रिकेट करियर के बारे में। अर्जुन तेंदुलकर जब केवल 8 वर्ष के थे तब उनके पिता सचिन तेंदुलकर ने क्रिकेट कोचिंग संस्थान में दाखिला करवा दिया था। 22 जनवरी 2010 को अर्जुन तेंदुलकर ने अपना पहला मैच अंडर-13 टूर्नामेंट पुणे में खेला था।
ये भी पढ़ें:-● यॉर्कर किंग के नाम से मशहूर टी नटराजन का जीवन परिचय।
● भारत के तूफानी हरफनमौला खिलाड़ी हार्दिक पांड्या का जीवन परिचय।
क्या आप जानते हैं अर्जुन तेंदुलकर अपने पिता के विपरीत बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं और साथ में एक अच्छे तेज गेंदबाज भी है।
नवम्बर 2011 में जमनाबाई नर्सरी स्कूल के खिलाफ धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के तरफ से खेलते हुए अर्जुन तेंदुलकर रिकार्ड्स 22 रन देकर 8 विकेट चटकाए थे। अपने इस प्रदर्शन के बदौलत उन्होंने सारे क्रिकेट प्रेमियों का ध्यान अपनी तरफ खींचा।
जनवरी 2011 में उन्होंने पुणे में केडेन्स ट्रॉफी टूर्नामेंट में अपना पहला राष्ट्रीय स्तर का मैच खेला। वहीं जून 2012 में गोरेगांव सेंटर के खिलाफ अंडर 14 में अर्जुन तेंदुलकर ने अपना पहला शतक लगाया।
17 जुलाई 2018 में अर्जुन तेंदुलकर ने अपना क्रिकेट करियर भारत U-19 टीम के लिए श्रीलंकाई U-19 टीम के खिलाफ खेलकर शुरुआत की। इसके अलावा इन्होंने कई सारे घरेलू टीमों के लिए भी क्रिकेट खेला।
अर्जुन तेंदुलकर के पसंद और उनके शौक
आइये अब जानते हैं अर्जुन तेंदुलकर के पसंदीदा चीजों के बारे में।
फेवरेट एक्टर- शाहरुख खान
शौक- ट्रेवलिंग और संगीत सुनना
फेवरेट क्रिकेटर- सचिन तेंदुलकर
पसंदीदा भोजन- सांबर और पानी पूरी
फेवरेट शॉट- कवर ड्राइव
अर्जुन तेंदुलकर नेट वर्थ
आइये अब जानते हैं अर्जुन तेंदुलकर की कुल सम्पति के बारे में।
वैसे तो अर्जुन तेंदुलकर न तो किसी पहचान की जरूरत है और न ही उनकी सम्पति के बारे में जानने की। फिर भी एक अनुमान के अनुसार अर्जुन तेंदुलकर की कुल सम्पति 2020 तक लगभग एक करोड़ है।
Arjun Tendulkar Car Collections | अर्जुन तेंदुलकर की लाइफस्टाइल
अर्जुन तेंदुलकर के कार कॉलेक्शन्स के बारे में जानते हैं।
वर्तमान में अर्जुन तेंदुलकर के पास Ferrari 360 Modena, Nishan GT-R Egoist, BMW X5M जैसी लक्जरी कारे हैं।
ये भी पढ़ें:- भारत के स्टार बल्लेबाज केएल राहुल की जीवनी।
अर्जुन तेंदुलकर आईपीएल ऑक्शन | Arjun Tendulkar Latest News In Hindi
इंडियन प्रीमियर लीग के चौदहवें सीजन से पहले नीलामी को लेकर काफी बातें की जा रही थी। इस नीलामी में सबकी नजर दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर पर टिकी हुई थी। हर किसी को इसी बात पर नजर थी कि आखिर कौन सी टीम इस खिलाड़ी को खरीदेगा और कितनी बोली लगेगी।
गुरुवार 18 फरवरी 2021 को चेन्नई में हुए आईपीएल ऑक्शन में 291 खिलाड़ियों के नाम की बोली लगाई गई। टूर्नामेंट में पहली बार शामिल हो रहे अर्जुन तेंदुलकर का नाम नीलामी के सबसे अंत में आया। लंबे इंतजार के बाद जब इस खिलाड़ी का बोली लगाई तो उम्मीद के मुताबिक मुंबई इंडियंस के टीम ने खरीद लिया।
आपको बता दें कि आईपीएल 2021 के नीलामी में अर्जुन तेंदुलकर का बेस प्राइस 20 लाख रुपये रखी गयी थी। जिसे मुंबई इंडियंस की टीम ने उनके बेस प्राइस पर ही खरीद लिया। फिर इसके बाद 2022 के मेगा ऑक्शन में मुंबई ने ही इनको 30 लाख रुपये में अपने पास रख लिया। अब हमें देखना है कि अपने पिता सचिन तेंदुलकर की ही भांति क्या अर्जुन तेंदुलकर क्रिकेट में अपनी एक अलग छाप छोड़ पाते हैं कि नहीं।
सचिन तेंदुलकर जितने महान क्रिकेटर थे, उतना बन पाना किसी सपने से कम नहीं होगा। लेकिन अर्जुन तेंदुलकर भी अपने पिता के जैसे क्रिकेट में नाम कमाना चाहते हैं।
बचपन से ही अर्जुन तेंदुलकर को अपने पिता की तरह क्रिकेट का बहुत शौक था। परन्तु सचिन तेंदुलकर ने कभी भी अर्जुन को क्रिकेट में करियर चुनने का दबाव नहीं डाला। उन्होंने अपने बेटे को करियर चुनने की पूरी आजादी दी।
आपके मुताबिक क्या अर्जुन तेंदुलकर क्रिकेट में अपने पिता सचिन तेंदुलकर के जितना नाम कमा पाएंगे, क्या वैसा नाम और शोहरत हासिल कर पाएंगे? आपकी अर्जुन तेंदुलकर के बारे में क्या राय है हमें कमेंट करके जरूर बताएं।
Arjun Tendulkar Latest News In Hindi
आईपीएल 2021 के पहले सीजन में तो अर्जुन केवल डगआउट का ही हिस्सा बनकर रह गए थे, लेकिन 19 सितम्बर से शुरू हो रहे दूसरे फेज में इनके खेलने की उम्मीद पूरी है।
ऐसा इसलिए कहा जा रहा है, क्योंकि इस बार उनको नेट पर काफी प्रैक्टिक्स कराई जा रही है। उनको अन्य खिलाड़ियों के जैसा ही मैच से पहले तैयार करने की पूरी कोशिश की जा रही है। यहाँ तक कि क्रिकेट के भगवान के नाम से मशहूर सचिन तेंदुलकर ने भी इनको नेट पर काफी देर तक अभ्यास कराया।
इनके तैयारी और शानदार फॉर्म को देखते हुए सारे क्रिकेट प्रेमी अभी से कयास लगा रहे हैं कि इनको जल्द ही मुंबई इंडियंस के जर्सी में खेलते हुए देखा जा सकता है। हालांकि इनका ये सपना कब तक पूरा होता है ये तो आईपीएल के आगे बढ़ने के साथ ही पता चल जाएगा।
हम उम्मीद करते हैं कि आपको अर्जुन तेंदुलकर की जीवनी काफी पसंद आई होगी। अगर आपको हमारा ये पिस्ट अच्छी लगी हो तो इसे शेयर जरूर करें।
ये भी पढ़ें:-
● युवा तेज गेंदबाज चेतन साकरिया का जीवन परिचय।
Yess