List of Indian Athletes Qualified For Birmingham Commonwealth Games 2022 | कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भाग लेने वाले इंडियन एथलीट्स का लिस्ट
28 जुलाई से 8 अगस्त तक इंग्लैंड के बर्मिंघम में होने वाले Commonwealth Games 2022 के लिए दुनिया के सभी देश कमर कस चुके हैं। अधिक से अधिक पदक जीतने के लिए दुनिया के सभी देश अपने सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों के चयन की प्रक्रिया शुरू कर चुके हैं। भारत भी इसमें पीछे कहाँ रहने वाला है।
Commonwealth Games में पिछले कुछ सीजन से जिस तरह भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर बहुत सारे पदक ला रहे हैं, उसको देखते हुए इस बार भी सभी देशवासी अपने खिलाड़ियों से और अधिक पदक लाने की उम्मीद कर रहे हैं।
भारत साल 2010 से हर कॉमनवेल्थ गेम्स में 200 से भी अधिक एथलीट भेजता रहा है। बर्मिंघम 2022 में भी 200 से भी अधिक भारतीय दल के शामिल होने की उम्मीद है।
साल 2010 कॉमनवेल्थ गेम्स से भारत लगातार हर आयोजन में 200 से अधिक एथलीट के साथ भाग लेता रहा है। उम्मीद के मुताबिक अब तक भारत के तरफ से 155 एथलीट बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 के लिए क्वालीफाई भी कर चुके हैं और अभी फिलहाल टीम चयन प्रक्रिया जारी है।
बर्मिंघम 2022 के लिए 20 खेलों में भारत के तरफ से 9 खेलों में अबतक 80 महिला और 75 पुरूष खिलाड़ियों सहित अब तक कुल 155 खिलाड़ी क्वालीफाई कर चुके हैं।
इस बार भारत से और अधिक पदक जीतने की उम्मीद होगी क्योंकि भारतीय दल में टोक्यो 2020 के ओलंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा, पीवी सिंधु, मीराबाई चानू, लवलीना बोरगोहेन जैसे एथलीट भी इसका हिस्सा होने वाले हैं।
आइये हम भारत के तरफ से बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में क्वालीफाई कर चुके खिलाड़ियों के बारे में जानते हैं।
Commonwealth Games 2022 India Squad | बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 के लिए भारतीय टीम
आइये हम एक-एक करके सभी गेम में क्वालीफाई करने वाले एथलेटिक्स के बारे में जानते हैं।
List Of Men’s Qualified Indian Athletes in Athletics CWG 2022 (एथलेटिक्स में क्वालीफाई करने वाले पुरुष खिलाड़ी)
इस बार के कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 के लिए भारत के तरफ से कुल 21 भारतीय पुरूष एथलीटों ने क्वालीफाई किया है। जो भारत को पदक दिलाने के लिए जोर आजमाइश करेंगे। उनका लिस्ट इस प्रकार से है:
● Men’s Long Jump: एम. श्रीशंकर, मोहम्मद अनीस याहिया।
● Men’s Javelin Throw: नीरज चोपड़ा, डीपी मनु एवं रोहित यादव।
● Men’s Triple Jump: अब्दुला अबूबकर, एल्डोस पॉल एवं प्रवीण चित्रवेल।
● Men’s High Jump: तेजस्विन शंकर
● Men’s Shot Put: तजिंदर पाल सिंह तूर
● Men’s 3000m Steeple Chase: अविनाश सेबल
● Men’s Marathon: नितेन्द्र रावत
● Men’s 4x400m Relay: अमोज जैकब, नूह निर्मल टॉम, मुहम्मद अजमल, नगंठन पांडी, राजेश रमेश।
● Men’s 10000m Walk: नितेंद्र रावत
● Men’s Race Walking: अमित खत्री, संदीप कुमार।
● Men’s Parasport: अनीश कुमार, देवेंद्र।
List Of Women’s Qualified Indian Athletes in Athletics CWG 2022 (एथलेटिक्स में क्वालीफाई करने वाली महिला एथलीट्स)
इंग्लैंड के बर्मिंघम में होने वाले Commonwealth Games 2022 में भारत के तरफ से एथलेटिक्स में कुल 18 महिला खिलाड़ियों ने क्वालीफाई किया है। इनका लिस्ट इस प्रकार है:
● Women’s Long Jump: ऐंसी सोजन एवं ऐश्वर्या बाबू।
● Women’s Triple Jump: ऐश्वर्या बाबू
● Women’s Shot Put: मनप्रीत कौर
● Women’s Hammer Throw: सरिता रोमित सिंह एवं मंजू बाला सिंह।
● Women’s 100m: धनलक्ष्मी सेकर
● Women’s 4x100m Relay: धनलक्ष्मी सेकर, हिमा दास, दुति चंद, एमवी जीलना, एनएस सिमी, सरबानी नंदा।
● Women’s 100m Hurdles: ज्योति याराजी
● Women’s 10000m Race Walk: प्रियंका गोस्वामी एवं भावना जाट।
● Women’s Discuss Throw: सीमा पुनिया एवं नवजीत ढिल्लों।
● Women’s Javelin Throw: शिल्पा रानी एवं अनु रानी।
List Of Men’s & Women’s Indian Badminton Team Squad in CWG 2022
CWG 2022 में भारत के तरफ से इस बार बैडमिंटन में कुल सिंगल और डबल मिलाकर कुल 5 पुरुष खिलाड़ी और 5 ही महिला खिलाड़ी क्वालीफाई कर पाए हैं। जिनका लिस्ट इस प्रकार है:
● Men Singles: श्रीकांत किदाम्बी एवं लक्षय सेन।
● Men’s Doubles: 1. चिराग शेट्टी एवं बी. सुमीत रेड्डी
2. सात्विक साइराज रांकिरेड्डी और चिराग शेट्टी।
● Women Singles: पीवी सिंधू एवं आकर्षी कश्यप
● Women’s Doubles: गायत्री गोपीचंद, त्रिशा जॉली एवं अश्विनी पोनप्पा।
List Of Indian Boxing Team Squad in Birmingham CWG 2022
कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 के लिए भारत के तरफ से इस बार कुल 8 पुरूष खिलाड़ी और4 महिला खिलाड़ियों ने क्वालीफाई किया है। इन सभी खिलाड़ियों का लिस्ट इस प्रकार है:
Indian Men’s Boxing Team Squad in Commonwealth Games 2022
बॉक्सर | भार |
शिव थापा | 51kg |
अमित पँघल | 63.5kg |
मोहम्मद हस्सामुद्दीन | 57kg |
रोहित टोकस | 67kg |
सुमित कुंडू | 75kg |
आशीष कुमार | 80kg |
संजीत कुमार | 92kg |
सागर सुपर | 92+ kg |
Indian Women’s Boxing Team Squad in Commonwealth Games 2022
एथलीट | भार |
लवलीना बोरगोहेन | 70kg |
निखत जरीन | 50kg |
जास्मिर लंबोरिया | 60kg |
नीतू घनघास | 48kg |
Indian Men’s Hockey Team Squad For CWG 2022 (राष्ट्रमंडल खेल 2022 के लिए पुरुष हॉकी टीम)
फॉरवर्ड्स | मनदीप सिंह, गुरजंत सिंह, ललित कुमार उपाध्याय, अभिषेक |
मिडफील्डर | मनप्रीत सिंह (कप्तान), हार्दिक सिंह, विवेक सागर प्रसाद, शमशेर सिंह, नीलकंठ शर्मा, आकाशदीप सिंह |
डिफेंडर | वरुण कुमार, सुरेंद्र कुमार, हरमनप्रीत सिंह (उपकप्तान), जगराज सिंह, अमित रोहिदास, जर्मनप्रित सिंह |
गोलकीपर | पीआर श्रीजेश, कृष्णबहादुर पाठक |
Indian Men’s Hockey Team Squad For CWG 2022 (राष्ट्रमंडल खेल 2022 के लिए महिला हॉकी टीम)
फॉरवर्ड्स | वंदना कटारिया, लालरेमसियामी, नवनीत कौर, शर्मिला देवी, संगीता कुमारी |
मिडफील्डर | निशा, सुशीला चानू पुखरामबम, मोनिका, नेहा, ज्योति, नवजोत कौर, सलीमा टेटे |
डिफेंडर | दीप ग्रेस एक्का (उप-कप्तान), गुरजीत कौर, निक्की प्रधान, उदिता |
गोलकीपर | सविता पूनिया (कप्तान), रजनी एतिमारपू |
Indian Swimmer Team For CWG 2022 (तैराकी टीम)
साजन प्रकाश | बटरफ्लाई | 50 मीटर, 100 मीटर, 200 मीटर |
श्रीहरि नटराज | बैक्स्ट्रोक | 50 मीटर, 100 मीटर, 200 मीटर |
कुशाग्र रावत | फ्रीस्टाइल | मेंस 200 मीटर, 400 मीटर और 1500 मीटर |
अद्वैत पेज | फ्रीस्टाइल | मेंस 1500 मीटर फ्रीस्टाइल |
List Of Men’s Weightlifting Team For CWG (कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 के लिए पुरुष वेटलिफ्टिंग टीम)
एथलीट | भार |
अजय सिंह | 81kg |
विकास ठाकुर | 96 kg |
रागला वेंकट राहुल | 96kg |
संकत महादेव | 55kg |
चनंबम ऋषिकांत सिंह | 55kg |
जेरेमी लालरिनुंगा | 67kg |
List Of Women’s Weightlifting Team For CWG (कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 के लिए महिला वेटलिफ्टिंग टीम)
एथलीट | भार |
मीराबाई चानू | 49kg |
उषा कुमारा | 87kg |
पूर्णिमा पांडे | 87kg से अधिक |
पोपी हजारिका | 64kg |
विद्यारानी देवी | 59kg |
राष्ट्रमंडल खेल 2022 के लिए पुरुष रेसलिंग टीम
नाम | भार |
रवि कुमार दहिया | 57kg |
बजरंग पुनिया | 65kg |
दीपक पुनिया | 86kg |
मोहित ग्रेवाल | 125kg |
नवीन | 74kg |
दीपक | 97kg |
राष्ट्रमंडल खेल 2022 के लिए महिला रेसलिंग टीम
नाम | भार |
साक्षी मलिक | 62kg |
पूजा सिहाग | 76kg |
पूजा गहलोत | 50kg |
विनेश फोगाट | 53kg |
अंशु मलिक | 57kg |
दिव्या काकरान | 68kg |
Table Tennis Team For Commonwealth Games 2022
शरत कमल | पुरूष |
सानील शेट्टी | पुरुष |
हरमीत देसाई | पुरूष |
साथियांन ज्ञानषेकरन | पुरूष |
मनिका बत्रा | महिला |
श्रीजा अकुला | महिला |
रीथ ऋषि | महिला |
दिया चितले | महिला |
बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेल 2022 के लिए जुडो टीम
विजय कुमार यादव | पुरुष, 60kg |
जसलीन सिंह सैनी | पुरुष, 100kg |
दीपक देसवाल | पुरुष, 66kg |
तूलिका मान | महिला, 78kg+ |
सुचिका तरियाल | महिला, 57kg |
सुशीला देवी | महिला, 48kg |
Note: 1998 के बाद पहली बार बर्मिंघम 2022 में क्रिकेट की वापसी हो रही है। लेकिन इस बार केवल महिला टी20 क्रिकेट ही खेला जाएगा। जहाँ भारतीय महिला क्रिकेट टीम पहले ही आईसीसी रैंकिंग के आधार पर क्वालीफाई कर चुकी है। जहाँ भारत को ग्रुप ए में पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया और बारबाडोस के साथ रखा गया है और ग्रुप बी में न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड और श्रीलंका को रखा गया है।
Final Words
अभी बहुत सारे गेम में खिलाड़ियों का चयन प्रक्रिया जारी है। जैसे ही कोई खिलाड़ी बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 के लिए चयनित हो जाएगा तुरंत यहाँ पर अपडेट कर दिया जाएगा। इसलिए आप हमारे वेबसाइट पर Commonwealth Games 2022 से जुड़े सभी अपडेट के लिए जुड़े रहें।