Commonwealth Games 2022 Live Kis Channel Par Aayega | CWG 2022 Kis Channel Par Aayega | कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 लाइव किस चैनल पर आ रहा है
ओलंपिक के बाद दुनिया का दूसरा सबसे पुराना और बड़ा खेल आयोजन बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 की शुरुआत 28 जुलाई से शुरू हो रहा है। यह टूर्नामेंट कितना रोमांचक होगा इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि 28 जुलाई से 8 अगस्त तक होने वाले खेलों के इस महाकुंभ में दुनिया के 72 देशों के 4500 से अधिक एथलेटिक्स भाग ले रहे हैं।
11 दिनों तक चलने वाले खेल की दुनिया के दूसरे सबसे बड़े महाकुंभ में 19 खेलों का आयोजन किया जाएगा। जिसमें एथलेटिक्स, कुश्ती, बैडमिंटन, क्रिकेट, हॉकी, जुडो, बास्केटबॉल, मुक्केबाजी, तैराकी इत्यादि सारे खेल शामिल है।
Commonwealth Games 2022 में भारत के चहेते ओलंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा, रवि दहिया, लवलीना बोरगोहेंन, पीवी सिंधू, मीराबाई चानू सहित कई दिग्गज इसमें भाग लेंगे। जाहिर सी बात है इन सभी को अपने देश के लिए पदक जीतते देखे बगैर भला कौन रह सकता है?
लेकिन बहुत सारे लोगों को पता नहीं है कि Commonwealth Games 2022 Live Kis Kis Channel Par Aayega? अगर आपको भी नहीं पता है तो कोई बात नहीं आपको हम ऐसे बहुत सारे चैनल के नाम बताएंगे जिस पर आप बिलकुल मुफ्त में बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 लाइव स्ट्रीमिंग का मजा ले सकते हैं।
CWG 2022 Live Kis Channel Par Aayega | कॉमनवेल्थ गेम्स किस चैनल पर आएगा
इस बार के बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 इसलिए भी अधिक खास होने वाला है क्योंकि 24 साल बाद महिला क्रिकेट की वापसी हो रही है। इससे पहले 1998 में राष्ट्रमंडल खेलों में अंतिम बार क्रिकेट को शामिल किया गया था। महिला क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए आईसीसी पिछले कई सालों से काफी मेहनत कर रहा है।
इसी को लेकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) और बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स की आयोजन समिति ने महिला क्रिकेट को टी-20 प्रारूप में शामिल करने की घोषणा की। 29 जुलाई से महिलाओं का क्रिकेट मैच खेला जाएगा। हर मैच नॉकआउट होगा। आपको बता दें कि राष्ट्रमंडल खेलों में पहली बार महिला क्रिकेट को शामिल किया गया है। जिसमें दुनिया के टॉप 8 टीमों को शामिल किया गया है।
दुनिया के टॉप 8 महिला क्रिकेट टीमों में भारत, ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका, इंग्लैंड, पाकिस्तान, वेस्टइंडीज, साउथ अफ्रीका, न्यूज़ीलैंड, बारबोडस शामिल हैं।
8 टीमों को दो ग्रुप A और B में बांटा गया है। ग्रुप A में भारत, पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया और बाराबोडस है, जबकि गुप B में इंग्लैंड, न्यूज़ीलैंड, साउथ अफ्रीका, श्रीलंका शामिल है। भारत के तरफ से महिला क्रिकेट टीम का एलान पहले ही किया जा चुका है। अब इन बहादुर महिला खिलाड़ियों को देश के लिए गोल्ड मेडल जीतने की बारी है।
इससे पहले Commonwealth Games Kis Channel Par Aayega इसकी जानकारी आइये पूरी विस्तार से जान लेते हैं।
कॉमनवेल्थ गेम्स किस चैनल पर आ रहा है 2022 – Commonwealth Games Kis Channel Par Live Aayega
अगर आप बिलकुल फ्री में भारत में राष्ट्रमंडल खेलों का आयोजन देखना चाहते हैं तो आपको बता दें कि Sony Sports Network पर इसका सीधा प्रसारण बिल्कुल मुफ्त में किया जाएगा। ऐसा नहीं है कि Sony Sports Network पर सिर्फ महिला क्रिकेट मैच का ही प्रसारण किया जाएगा। बल्कि बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 के सभी खेलों का Live Streaming बिल्कुल मुफ्त में किया जाएगा।
लेकिन अगर आप नहीं जानते हैं कि Sony Sports Network के किस चैनल पर राष्ट्रमंडल खेलों का प्रसारण किया जाएगा तो इसका पूरा लिस्ट नीचे दिया गया है। आप जिस भाषा में Commonwealth Games देखना चाहते हैं आप उस चैनल पर जाकर देख सकते हैं।
चैनल | भाषा |
Sony Six | English |
Sony Six HD | English |
Sony Ten 3 | Hindi |
Sony Ten3 HD | Hindi |
Sony Ten4 | Tamil, Telugu |
Sony Ten 4HD | Telugu |
Sony Ten 2 | English |
Sony Ten 2HD | English |
ये भी पढ़ें: भारत वेस्टइंडीज का मैच फ्री में कैसे देखें
डीडी फ्री डिश पर कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 लाइव किस चैनल पर आएगा
अगर आपके पास Airtel, Tata Sky इत्यादि का कोई भी रिचार्ज वाला डिश टीवी नहीं है, बल्कि DD Free Dish है तो आप भी बिल्कुल फ्री में कॉमनवेल्थ गेम्स का लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं। बस आपको अपने डीडी फ्री डिश के DD Sports चैनल पर चले जाना है। इस चैनल पर बिल्कुल फ्री में राष्ट्रमंडल खेलों का सभी मैच दिखाया जाएगा।
Commonwealth Games 2022 Women’s Cricket Match Schedule
कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 का सभी मैच 29 जुलाई से शुरू होगा। वैसे टूर्नामेंट का आगाज 28 जुलाई से होगा लेकिन इस दिन केवल उद्घाटन समारोह होगा और मैच 29 जुलाई से शुरू होगा। महिला क्रिकेट टीम का schedule इस प्रकार है:-
तारीख | मैच | स्थान | समय |
29 जुलाई | ऑस्ट्रेलिया vs भारत | एजबेस्टन, बर्मिंघम | 11 am – 2:30 pm |
31 जुलाई | भारत vs पाकिस्तान | एजबेस्टन, बर्मिंघम | 11 am – 2:30 pm |
3 अगस्त | भारत vs बाराबोडस | एजबेस्टन, बर्मिंघम | 6 pm – 9:30 pm |
6 अगस्त | 1st सेमीफाइनल | एजबेस्टन, बर्मिंघम | 11 am – 2:30 pm |
6 अगस्त | 2nd सेमीफाइनल | एजबेस्टन, बर्मिंघम | 6pm – 9:30pm |
7 अगस्त | ब्रॉन्ज मेडल मैच | एजबेस्टन, बर्मिंघम | 10 am – 1:30 pm |
7 अगस्त | फाइनल मैच | एजबेस्टन, बर्मिंघम | 5 pm – 8 pm |
Commonwealth Games Women’s Cricket Team Playing11
भारत के तरफ से बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेल 2022 के लिए बीसीसीआई ने तैयारियों को ध्यान में रखते हुए 15 सदस्यीय टीम की घोषणा बहुत पहले ही कर चुकी है। उनकी लिस्ट इस प्रकार है:
महिला क्रिकेट टीम: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिग्स, शेफाली वर्मा, एस मेघना, तानिया भाटिया, दीप्ति शर्मा, राजेश्वरी गायकवाड़, पूजा वस्त्राकर, मेघना सिंह, रेणुका ठाकुर, राधा यादव, हरलीन देओल और स्नेह राणा।
इसके अलावा आपके जानकारी के लिए बता दें कि भारत के तरफ से इस बार Birmingham Commonwealth Games 2022 के लिए कुल 212 एथलीट भाग लेंगे। भारत के तरफ से जितने भी एथलीट इस खेल में भाग लेने के लिए गए हैं उनका लिस्ट नीचे दिए गए पोस्ट में दिया गया है। इसे जरूर पढ़ें:-
● कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 के लिए भारतीय एथलेटिक्स का लिस्ट
बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 का पूरा शेड्यूल
आइये अब जानते हैं कि आप अपना पसंदीदा खेलों में अपने फेवरेट खिलाड़ी को किस दिन पदक जीतते हुए देख सकते हैं इसका पूरा schedule नीचे दिए दिया गया है।
पुरुष कुश्ती का Schedule
● बजरंग पुनिया – 65 किग्रा – 5 अगस्त 2022
● दीपक पुनिया – 86 किग्रा – 5 अगस्त 2022
● मोहित ग्रेवाल – 125 किग्रा – 5 अगस्त 2022
● रवि कुमार दहिया – 57 किग्रा – 6 अगस्त 2022
● नवीन – 74 किग्रा – 6 अगस्त 2022
● दीपक – 97 किग्रा – 6 अगस्त 2022
महिला कुश्ती का Schedule
● अंशु मलिक – 57 किग्रा – 5 अगस्त 2022
● साक्षी मलिक – 62 किग्रा – 5 अगस्त 2022
● दिव्या काकराणी – 68 किग्रा – 5 अगस्त 2022
● पूजा गहलोत – 50 किग्रा – 6 अगस्त 2022
● विनेश फोगट – 53 किग्रा – 6 अगस्त 2022
● पूजा सिहागी – 76 किग्रा – 6 अगस्त 2022
वेटलिफ्टिंग का शेड्यूल
● मीराबाई चानू – 55 किग्रा – 30 जुलाई 2022
● संकेत महादेवी – 55 किग्रा – 30 जुलाई 2022
● चनंबम ऋषिकांत सिंह – 55 किग्रा – 30 जुलाई 2022
● जेरेमी लालरिननुंगा – 67 किग्रा – 31 जुलाई 2022
● बिंद्यारानी देवी – 59 किग्रा – 31 जुलाई 2022
● अचिंता शुलि – 73 किग्रा – 31 जुलाई 2022
● अजय सिंह – 81 किग्रा – 01 अगस्त 2022
● पोपी हजारिका – 64 किग्रा – 01 अगस्त 2022
● विकास ठाकुर – 96 किग्रा – 02 अगस्त 2022
● रागला वेंकट राहुल – 96 किग्रा – 02 अगस्त 2022
● उषा कुमारा – 87 किग्रा – 02 अगस्त 2022
● पूर्णिमा पांडे – 87+किग्रा – 02 अगस्त 2022
महिला हॉकी शेड्यूल
तारीख | मैच | स्थान | समय |
29 जुलाई | भारत बनाम घाना | बर्मिंघम विश्वविद्यालय | 2 pm |
30 जुलाई | भारत बनाम वेल्स | बर्मिंघम विश्वविद्यालय | 7 pm |
2 अगस्त | भारत बनाम इंग्लैंड | बर्मिंघम विश्वविद्यालय | 2 pm |
3 अगस्त | भारत बनाम कनाडा | बर्मिंघम विश्वविद्यालय | 9 am |
पुरूष हॉकी का शेड्यूल
तारीख | मैच | स्थान | समय |
31 जुलाई | भारत बनाम घाना | बर्मिंघम विश्वविद्यालय | 2 pm |
1 अगस्त | भारत बनाम इंग्लैंड | बर्मिंघम विश्वविद्यालय | 2 pm |
3 अगस्त | भारत बनाम कनाडा | बर्मिंघम विश्वविद्यालय | 2 pm |
4 अगस्त | भारत बनाम वेल्स | बर्मिंघम विश्वविद्यालय | 2 pm |
बैडमिंटन मैच का शेड्यूल
● अश्विनी पोनप्पा – मिश्रित डबल – 29 जुलाई 2022
● बी सुमीत रेड्डी – मिश्रित युगल – 29 जुलाई 2022
● पीवी सिंधु – सिंगल्स – 03 अगस्त 2022
● आकर्षी कश्यप – एकल – 03 अगस्त 2022
● लक्ष्य सेनो – सिंगल्स – 03 अगस्त 2022
● श्रीकांत किदाम्बिक – सिंगल्स – 03 अगस्त 2022
● सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी – पुरुष युगल – 04 अगस्त 2022
● चिराग शेट्टी – पुरुष युगल – 04 अगस्त 2022
● ट्रीसा जॉली – महिला डबल्स – 04 अगस्त 2022
● गायत्री गोपीचंद – महिला डबल – 04 अगस्त 2022
बॉक्सिंग मैच का शेड्यूल
● अमित पंघाल – 51 किग्रा (32 का राउंड) – 30 जुलाई 2022
● मोहम्मद हुसामुद्दीन – 57 किग्रा (32 का राउंड) – 30 जुलाई 2022
● शिव थापा – 63.5 किग्रा (32 का राउंड) – 30 जुलाई 2022
● रोहित तोकासो – 67 किग्रा (32 का राउंड) – 30 जुलाई 2022
● सुमित कुंडू – 75 किग्रा (32 का राउंड) – 30 जुलाई 2022
● आशीष चौधरी – 80 किग्रा (32 का राउंड) – 30 जुलाई 2022
● संजीतो – 92 किग्रा (32 का राउंड) – 30 जुलाई 2022
● सागर – 92+ किग्रा (32 का राउंड) – 30 जुलाई 2022
● नीतू – 48 किग्रा (32 का राउंड) – 30 जुलाई 2022
दोस्तों, ये था भारत के Commonwealth Games 2022 का पूरा Schedule से सम्बन्ध पूरी डिटेल्स। साथ ही आपने इस पोस्ट में जाना कि Commonwealth Games 2022 Live Kis Channel Par Aayega (कॉमनवेल्थ गेम्स किस चैनल पर आएगा लाइव)?
कॉमनवेल्थ गेम्स के बारे में सभी तरह के महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए हमारे वेबसाइट से हमेशा जुड़े रहे। अगर आपको यह पोस्ट पसंद आया हो तो इसे शेयर जरूर करें धन्यवाद। अगर आप स्टेडियम में जाकर कॉमनवेल्थ गेम्स का मजा लेना चाहते हैं तो बर्मिंघम 2022 का टिकट यहाँ से प्राप्त कर सकते हैं।
FAQ
कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 कहाँ खेला जा रहा है?
कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 इंग्लैंड के बर्मिंघम शहर में खेला जा रहा है।
कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत के तरफ से कितने एथलीट भाग लेंगे?
भारत के तरफ से कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में कुल 212 एथलीट भाग लेंगे।
कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत में किस चैनल पर आएगा?
कॉमनवेल्थ गेम्स भारत मे सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के सभी चैनलों पर आएगा। लेकिन किस चैनल पर आएगा इसकी पूरी जानकारी के लिए इस पोस्ट को पूरा जरूर पढ़ें।