Geologist क्या है और कैसे बनें | How Do I Become Geologist In Hindi
![]() |
Geologist Kaise Bane |
आजकल हम ऐसे युग में जी रहे हैं जहाँ हर काम को हर कोई जल्दी से करना चाहता है, जल्दी से अपने मुकाम को पाना चाहता है। इस रेस में स्टूडेंट्स भी अपने जॉब, अपने कैरियर को लेकर हमेशा चिंतित रहते हैं। हर स्टूडेंट्स चाहता है कि 10वीं या 12वीं के बाद उनकी नौकरी लग जाएं।
पर ये सच है कि जिस तेजी से बेरोजगारी बढ़ी है उस हिसाब से सबकी नौकरी लगना काफी मुश्किल हो गया है। इसका सबसे बड़ा कारण है हर कोई एक ही रेस में भागे जा रहा है।
पर स्टूडेंट्स को मैं एक बात बताना चाहता हूँ कि ऐसे बहुत सारे फील्ड है जिसमें नौकरियां भरी पड़ी है लेकिन उसके बारे में कोई ध्यान ही नहीं दे पाता।
इसी को लेकर हम आपको एक ऐसे क्षेत्र के नौकरी के बारे में बताने वाले हैं जिसमें आपको नौकरी काफी आसानी से मिल सकती है। जी हां हम बात कर रहे हैं एक Geologist की। इसमें नौकरी मिलना बहुत आसान है बस आपको कुछ जरूरी टिप्स फॉलो करने होंगे।
आज एक जियोलॉजिस्ट का मांग पूरी दुनिया में काफी तेजी से बढ़ा है। ऐसे में हम इससे कैसे दूर रह सकते हैं? पर आप सोच रहे होंगे कि जियोलॉजिस्ट क्या होता है और इनका काम क्या होता है? इन सभी बातों के लिए आप बिल्कुल चिंतित न हो क्योंकि हम आज आपको पूरी जानकारी देंगे कि जियोलॉजिस्ट कैसे बनें? तो चलिए इसके बारे में पूरी विस्तार से जानते हैं।
भूगर्भ शास्त्र क्या है- Definition Of Geology In Hindi
जियोलॉजिस्ट के बारे में जानने से पहले हम जानते हैं कि Geology (जियोलॉजी) क्या होता है? अगर हम आसान शब्दों में भूविज्ञान का अर्थ के बारे में बात करें तो जिसमें पृथ्वी के बारे में अध्ययन किया जाता है, उससे जुड़ी गतिविधियों के बारे में अवलोकन किया जाता है तो उसे हम जियोलॉजी कहते हैं।
Geology शब्द का निर्माण इन दो शब्दों से मिलकर हुआ है- Geo+Logy. जिसमें Geo का मतलब पृथ्वी और Logy का मतलब अध्ययन करना होता है। इस तरह इन दो शब्दों को जोड़ दिया जाए तो जियोलॉजी शब्द बनता है।
जियोलॉजिस्ट(भूवैज्ञानिक) क्या होते है? What Is Geologist In Hindi
अगर मैं आपसे पूछूँ कि Geologist(भूवैज्ञानिक) क्या होता है और आप इसके बारे में क्या जानते हैं? अगर आप कुछ जानते होंगे तो शायद आप कहेंगे कि Geologist वैसे वैज्ञानिक होते हैं जो पृथ्वी से जुड़ी इतिहास के बारे में जानकारी रखते हैं और उस जानकारी के आधार पर भविष्यवाणी करते हैं।
लेकिन आपको बता दें कि एक Geologist (भूवैज्ञानिक) का काम इन सबसे कहीं ज्यादा होता है। क्या आप जानते हैं कि एक जियोलॉजिस्ट को हम Geophysicist और Geohydrologist भी कहा जाता है।
Geologist ही भूकंप, मिट्टी का खिसकना, बाढ़ और ज्वालामुखी के बारे में पता लगाता है। पृथ्वी की बनावट और उसके केंद्र आदि का पता लगाने का काम भी एक Geologist (भूवैज्ञानिक) ही करता है।
इतना सब जानने के बाद अब तक तो आप समझ ही गए होंगे कि अभी या आने वाले समय में एक Geologist की क्या भूमिका रहने वाली है? आपमें से बहुत सारे लोग या तो Geologist के बारे में जानना चाहते हैं या फिर बहुत सारे स्टूडेंट्स Geologist (भूवैज्ञानिक) बनना भी चाहते हैं।
पर उनको ये नहीं पता होता है कि Geologist (भूवैज्ञानिक) क्या होता है और इनके क्या काम होते हैं, एक Geologist (भूवैज्ञानिक) कैसे बनते हैं? इसलिए आज हम आपको पूरी जानकारी देने वाले हैं कि Geologist क्या है और Geologist कैसे बनें? बस आप इस article को पूरा ध्यान से जरूर पढ़ियेगा।
जियोलॉजिस्ट (Geologist) कैसे बने | How To Become Geologist In India Hindi
अगर आपको अपना कैरियर Geologist में बनाना है तो उसके लिए आपको भूगर्भ शास्त्र (Geology) में स्नातक स्तर की पढ़ाई जरूर पूरी करनी होगी। साथ ही आपको बारहवीं की पढ़ाई science से करनी होगी।
अगर आप एक अच्छा Geologist बनना चाहते हैं और एक सरकारी कॉलेज में एडमिशन लेने की इच्छा रखते हैं तो उसके लिए आपको GATE से राष्ट्रीय स्तर के एग्जाम में भाग लेना होगा। आपके जानकारी के लिए बता दें कि भारत में कई सारी ऐसी यूनिवर्सिटीज है जो अपना खुद का प्रवेश परीक्षा आयोजन करती है।
भूविज्ञान पाठ्यक्रम | Which Subject Is Best For Geologist
चलिए अब आपको Geologist (भूवैज्ञानिक) से सम्बंधित और भी कुछ जरूरी जानकारी प्राप्त करते हैं। वैसे स्टूडेंट्स जो बारहवीं में 55 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किये हो वहीं स्टूडेंट्स ही जियोलॉजी के डिप्लोमा कोर्स Diploma Of Associateship In Applied Geology को कर सकते हैं। साथ ही वो स्टूडेंट्स बारहवीं में फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स की पढ़ाई किया हो।
ये भी पढ़ें:- MIT क्या है और MIT में एडमिशन कैसे लें? सबकी पूरी जानकारी।
Geologist बनने के लिए अगर हम undergraduate कोर्स की बात करें तो आपको 3 साल की कोर्स करना होगा। इस कोर्स को करने के लिए आपको नीचे दिए गए निम्नलिखित ऑप्शन मिलेगा।
1. Bachelor Of Science(Hons.) In Geology
2. Bachelor Of Science(B.Sc.) In Geology
3. Earth Science Environmental Science
4. Bachelor Of Arts In Geology
ग्रेजुएशन की पढ़ाई खत्म करने के बाद आप चाहे तो परास्नातक की कोर्सेज भी कर सकते हैं जिससे आपके अंदर और अधिक निखार आएगा। जिसको पूरा करने के लिए आपको ये निम्नलिखित ऑप्शन मिलेगा।
1. Master Of Science(Hons.) In Geology
2. Master Of Science (M.Sc.) In Geology
3. Applied Geology
4. Master Of Technology In Geology
5. Applied Geology
What Is The Qualification For Geologist Complete Details In Hindi
हम जानते हैं कि आज पूरे विश्व में पर्यावरण संरक्षण की जरूरत बहुत तेजी से बढ़ रही है। ऐसे में एक अच्छे Geologist की मांग आने वाले समय में और भी अधिक बढ़ने वाली है। इसलिए इस क्षेत्र में जॉब का अवसर और तेजी से बढ़ रहा है। इसलिए इस अवसर का लाभ लेने के लिए आपके पास Geologist का डिग्री होना बहुत जरूरी है।
अगर आप जियोलॉजी में परास्नातक या पीएचडी की डिग्री प्राप्त कर लेते हैं तो आपको एक अच्छी जॉब मिलना बहुत आसान हो जाएगा।
जियोलॉजी में मास्टर की डिग्री प्राप्त करने के बाद आप इस विषय में पीएचडी या एमफिल भी कर सकते हैं। आप और क्षेत्र के अनुसार इस फील्ड में भी अपने अनुसार कोई भी फील्ड चुन सकते हैं। जैसे- Marine Geology, Structural Geology, Economic Geology, Geochemistry, Valcanology, Mineralogy, Geomorphology और Engineering Geology.
Top 10 Geologist Institute In India
आइये दोस्तों अब हम जानते हैं कि एक Geologist बनने के लिए भारत में 10 ऐसे institue है जो जियोलॉजी की UG और PG की कोर्सेज करवाते हैं? उन सभी इंस्टीट्यूट के नाम बारी-बारी से जानते हैं।
1. Indian Institute Of Technology (IIT) Roorkee
2. IIT Kharagpur
3. IIT Bhuvaneshvar
4. IIT Mumbai
5. BHU( Banaras Hindu University)
6. Delhi University
7. Aligarh Muslim University
8. Presidency University Of Calcutta
9. Annamalaee University Tamilnadu
10. University Of Calcutta Kolkata
Scope Of Geology In India
अब आपके मन में एक सवाल उत्पन्न हो रहा होगा कि एक Geologist बनने के बाद किस तरह का जॉब मिलेगा। तो हम आपको बता दें एक Geologist बनने के बाद आप अपने फील्ड के अनुसार कोई भी जॉब कर सकते हैं।
जैसे- Geological Advisor, Seismologist, Meteorologist, Oceanographer और Processing Geophysicist जैसे जॉब आप आसानी से पा सकते हैं।
एक Geologist के रूप में आपके अंदर ये सारी चीजें होनी बहुत जरूरी है। जैसे- इन्वेस्टिगेशन स्पिरिट, बहुत तरह की डेटा को हैंडल करने का गुण, हर चीज की गहरी अवलोकन करना, किसी भी तरह के स्थिति को अच्छे तरीके से विश्लेषण करने का हुनर और संख्यात्मक गणना करने का हुनर।
इन सभी के अलावा अगर आपके पास टीम वर्क कौशल, जटिल से जटिल समस्याओं के बारे में सोचना और हर समस्या को कैसे सॉल्व किया जाए तो आप सोच नहीं सकते हैं कि आप इस फील्ड में कितना अच्छा कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें:- 2021 में भारत में सबसे ज्यादा सैलरी देने वाले 5 जॉब्स।
आपको बता दें कि जियोलॉजी विषय से अपना कोर्स पूरा करने के बाद आपको सरकारी और प्राइवेट हर जगह पर जॉब मिल सकता है। भारत में कई सारी ऐसी सरकारी संस्थान है जो Geologist की भर्ती करता है। जैसे जियोलाजिकल सर्वे ऑफ इंडिया और सेंट्रल ग्राउंड वाटर बोर्ड जैसी सरकारी संस्थान भी समय अनुसार Geologist की भर्तियां कराता है।
List Of Government Geological Companies In India
आपको बता दें कि इन सरकारी संस्थानों की परीक्षाएं यूपीएससी द्वारा आयोजित की जाती है। भारत में अगर बात करें कि सबसे ज्यादा सरकारी Geologist की भर्ती कौन लेता है तो उसमें टॉप संस्थान इस प्रकार है।
1.Geological Survey Of India
2. Coal India
3. Steel Authority Of India Limited (SAIL)
4. Oil and Natural Gas Corporation Limited (ONGC)
5. Defence Research and Development Organisation (DRDO)
6. National Mineral Development Corporation (NMDC)
7. Rajsthan State Mines & Minerals
Top Private Geologist recruiter in india
अब आपको टॉप प्राइवेट Geologist recruiter in india के बारे में बताते हैं।
1. Mining Firms
2. Mineral Processing Firms
3. Mineral Extracting Firms
4. Private Refineries
5. Coal Extraction Firms
6. Exotic Gems Mining Firms
भूवैज्ञानिक का काम क्या होता है | What Does a Geologist Do In Hindi?
आइये अब जानते हैं कि Geologist का किस तरह के काम में जरूरी होता है।
1. Environment Protection
2. Disaster Detection
3. Construction
इन सभी तरह के फील्ड में एक Geologist का बहुत जॉब opportunity होता है। इसके अलावा एक Geologist सड़क निर्माण और भूकंप का पूर्वानुमान लगाने में अहम भूमिका निभाते हैं।
आपको बता दें कि जिसमें जितना जॉब अवसर होता है उतना ही चुनौतियों का भी सामना करना पड़ता है। आइये अब जानते हैं कि एक Geologist को किस तरह के कार्य चुनौतियों का सामना करना पड़ता है और Geologist बनने के फायदे और नुकसान क्या है?
एक Geologist को हमेशा सुनसान जगह पर जाना पड़ता है। इसलिए इस तरह के काम को करना सबके लिए आसान नहीं होता है। पर अगर आप प्रकृति को करीब से देखना चाहते हैं तो ये काम आपके लिए किसी अवसर से कम नहीं है।
ऐसे स्टूडेंट्स जो पृथ्वी से सम्बंधित समस्याओं के बारे में जानने और उसको दूर करने की इच्छा रखते हैं उनके लिए ही Geologist बनना सूटेबल होता है।
एक Geologist पृथ्वी के अंदर से खनिजों के बारे में पता लगाता है।
आप Geologist बनना चाहते हैं लेकिन अगर आप फील्ड में कार्य करना नहीं चाहते हैं और रिसर्च या शैक्षिक क्षेत्र में जाना चाहते हैं तो आप अगर पीएचडी करते हैं तो आपको इसमें काफी आसानी होगी।
भू-वैज्ञानिक (Geologist) की सैलरी कितनी होती है | Salary Of Geologist In India
Geologist के बारे में इतना सब तो जान गए लेकिन अब आप ये जरूर जानने को उत्सुक होंगे कि Geologist की भारत में सैलरी कितनी होती है? तो आपको बता दें कि प्राइवेट कंपनियों में आपकी सैलरी एक फ्रेशर के रूप में 4 से 5 लाख रुपये सालाना हो सकती है।
आपको बताते चलें कि आपकी सैलरी आपके कम्पनी, आपके स्किल पर भी काफी निर्भर करता है। आपकी स्किल बढ़ने के साथ-साथ आपकी सैलरी भी समय के साथ बढ़ते जाएगी।
आपको एक और जरूरी जानकारी बताते चलें कि एक Geologist की सैलरी आपके कम्पनी, आपके जगह पर भी बहुत निर्भर करता है। एक अच्छे Geologist (भूवैज्ञानिक) की सैलरी 10 लाख से ऊपर तक भी हो सकती है।
जियोलॉजिस्ट की सैलरी उनके अनुभव के आधार पर बहुत तेजी से बढ़ता जाता है या फिर कहें तो सबसे ज्यादा सैलरी पाने वाले जॉब्स में इनका प्रमुख स्थान रहता है। विदेशों में तो एक अच्छे जियोलॉजिस्ट की सैलरी करोड़ों रुपये की होती है।
एक जियोलॉजिस्ट की नौकरी साहस और रोमांच से भरा होता है। इसके साथ-साथ ये हमारी धरती के इतिहास और भविष्य के बारे में अंदाजा लगाने में अहम रोल निभाते हैं।
हम आपको यहाँ एक सलाह देना चाहेंगे कि किसी भी फील्ड में अपना कैरियर बनाने के लिए उसके फायदे और नुकसान के बारे में पूरी जानकारी जरूर जानें। इसलिए अगर आपके मन में एक Geologist बनने का सपना है तो आप अपना कैरियर इसमें जरूर बनाएं।
हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा ये article जियोलॉजिस्ट क्या है और जियोलॉजिस्ट कैसे बनें आपकी काफी सहायता की होगी। फिर भी अगर आपको इससे सम्बंधित और कोई सवाल जानना हो तो कमेंट करके जरूर पूछ सकते हैं।
अगर आपको भूगर्भ शास्त्र का महत्व समझ में आ गया हो और अगर आप भूवैज्ञानिक बनना चाहते हैं तो आपको एक बार इसमें प्रयास जरूर करनी चाहिए। हम आपके बेहतर भविष्य की कामना करते हैं।