Har Ghar Tiranga Certificate Download Kaise Kare | How To Download Har Ghar Tiranga Certificate in Hindi | हर घर तिरंगा अभियान सर्टिफिकेट डाउनलोड कैसे करें
1947 से लेकर जब से भारत ने तिरंगे झंडे को अपनाया है तब से लेकर आज तक इसके शान में कोई कमी नहीं आयी है। लेकिन इस साल इस तिरंगे झंडे को लेकर बहुत कुछ खास होने वाला है, क्योंकि इस साल देश आजादी के 75वें साल को सेलिब्रेट कर रहा है। इस मौके को शानदार बनाने के लिए देश का हर नागरिक से लेकर सरकार तक आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है।
पूरा देश आजादी के 75वें अमृत महोत्सव को यादगार बनाने की तैयारियों में जुटा हुआ है। आजादी का यह अमृत महोत्सव प्रगतिशील भारत की आजादी के 75 साल और इसके उपलब्धियों के गौरवशाली इतिहास को मनाने के लिए भारत सरकार की एक पहल है।
आजादी के 75वें स्वतंत्रता दिवस पर यह महोत्सव भारत के उन महान लोगों को समर्पित है, जिन्होंने न सिर्फ भारत को अपनी विकासवादी यात्रा में लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, बल्कि उनके भीतर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भारत के सफल दृष्टिकोण को सक्षम करने की शक्ति और क्षमता भी है।
सरकार ने आजादी के इस 75वें अमृत महोत्सव को यादगार बनाने के लिए हर किसी से अपने घरों पर तिरंगे झंडे लगाने का आह्वान किया है। बहुत सारे लोगों को सरकार खुद तिरंगा झंडा गिफ्ट कर रही है।
ऐसे में बहुत सारे लोग अपने घरों पर ऑफलाइन तिरंगा झंडा फहराएंगे लेकिन क्या आपको पता है कि आप भी अपने नाम से ऑनलाइन तिरंगे को फहरा सकते हैं। सरकार इसके लिए एक ऑनलाइन पोर्टल लायी है।
सरकार Mygov पोर्टल पर एक ऐसा ऑप्शन लेकर आई है जिसपर आप अपने नाम से तिरंगा झंडा issue करा सकते हैं। आप ऑनलाइन माध्यम से अपने नाम का Har Ghar Tiranga Certificate Download कर सकते हैं। लेकिन ये सब कैसे होगा आइये इसके बारे में विस्तार से जान लेते हैं।
Har Ghar Tiranga Abhiyan Registration @ Certificate Download in Hindi | हर घर तिरंगा अभियान सर्टिफिकेट डाउनलोड कैसे करें
● सबसे पहले आपको नीचे दिए गए Har Ghar Tiranga वाले ऑप्शन पर क्लिक कर देना है। जहाँ आपके सामने इस तरह का इंटरफेस सामने आएगा।

यहाँ आपको 13 अगस्त से 15 अगस्त तक अपने घर पर तिरंगे झंडे को फहराने वाले कैम्पेन का हिस्सा बनने को कहा जायेगा। जिसके बाद आपको हर घर तिरंगा सर्टिफिकेट डाउनलोड करने के लिए 4 स्टेप्स को फॉलो करने होंगे।
● इसके लिए आपको सबसे पहले नीचे दिए गए PIN A FLAG वाले ऑप्शन पर क्लिक कर देना है। जिसके बाद आपको इस तरह का इंटरफेस दिखाई देगा।

● जहाँ आपको अपना Profile Picture, नाम और मोबाइल नंबर डालने का ऑप्शन दिखाई देगा। ये तीनों डिटेल्स भरने के बाद Next पर क्लिक कर देना है। इसके बाद आपको Location Allow करने का ऑप्शन दिखाई देगा, उसको Allow कर देना है। जिसके बाद आपका current location दिख जाएगा। इसके बाद आपके सामने इस तरह का इंटरफेस खुलकर आएगा।

● यहाँ आपको PIN A FLAG वाले ऑप्शन पर क्लिक कर देना है। जिसके बाद आपके Congratulations Your flag has been pinned का pop up सामने आ जायेगा।

● नीचे आपको Certificate Download का ऑप्शन दिखाई देगा। उस पर क्लिक कर देना है। जिसके बाद आपके नाम से हर घर तिरंगा योजना के अंतर्गत आपका Har Ghar Tiranga Certificate जेनेरेट हो जाएगा। आपका Har Ghar Tiranga Certificate इस तरह दिखाई देगा।

● आप Download के बटन पर क्लिक कर इसे download कर सकते हैं और चाहे तो Share के बटन पर क्लिक कर अपना हर घर तिरंगा सर्टिफिकेट सोशल मीडिया पर शेयर भी कर सकते हैं।
Har Ghar Tiranga Certificate Download Tips
दोस्तों आपसे नम्र निवेदन है कि आप इस पोस्ट को अपने रिश्तेदारों, दोस्तों के साथ अवश्य शेयर करें, ताकि अधिक से अधिक लोगों को इसके बारे में पता चल सके एवं हर कोई आजादी के इस 75वें अमृत महोत्सव के केम्पैन में भाग ले सकें और अपने नाम का Har Ghar Tiranga Certificate Download कर सके।
हम उम्मीद करते हैं कि आप आजादी के इस 75वें अमृत महोत्सव पर काफी खुश होंगे और आपके हर मनोकामना पूर्ण होंगे। अगर आपको हर घर तिरंगा सर्टिफिकेट डाउनलोड कैसे करें से सम्बंधित और कोई समस्या हो तो कमेंट करके जरूर पूछ सकते हैं। साथ ही अगर आपको यह पोस्ट पसंद आया हो तो इसे शेयर जरूर करें धन्यवाद।
हर घर तिरंगा अभियान का उद्देश्य
1. हर लोगों को राष्ट्रीय ध्वज प्रति सम्मान सम्मान है।
2. इस अभियान के तहत स्वतंत्रता सेनानियों को भी सम्मानित करता है।
3. इस अभियान का लक्ष्य लोगों में देशभक्ति की भावना पैदा करना है।
4. इस कार्यक्रम के द्वारा भारतवासियों को बिना किसी प्रतिबंध के राष्ट्रीय ध्वज को प्रदर्शित करने के लिए प्रोत्साहित करना है।
5. इस अभियान का मकसद हर एक भारतीय नागरिक को देश के प्रति उसकी जिम्मेदारियों को भी याद दिलाने का है।
6. इस अभियान का मकसद आजादी के 75 साल को सेलिब्रेट करना है।
7. इसका लक्ष्य नागरिकों के बीच देशभक्ति का आह्वान करना है।
8. इसका उद्देश्य लोगों के बीच भारतीय ध्वज के बारे में जागरूकता फैलाना है।
9. इस अभियान के तहत में लोगों से अनुरोध है कि वे अपने घर पर 13 से 15 अगस्त तक तिरंगा झंडा जरूर फहराएं।
10. प्रतिभागी MyGov के माध्यम से ई-प्रमाण पत्र प्राप्त कर सकते हैं।
तिरंगा झंडा को लेकर नया नियम | New Rules For Indian Flag in Hindi
Har Ghar Tiranga Abhiyan के तहत केंद्र सरकार ने तिरंगा फहराने के नियमों में कई सारे बदलाव किया है। ये नियम इस प्रकार है:-
1. ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के तहत अब किसी भी समय आप अपने घर में तिरंगा फहरा सकते हैं।
2. इस नियम में बदलाव के बाद अब आप अपने घर में दिन या रात कभी भी तिरंगा फहरा सकेंगे।
3. साथ ही अब हाथ से बने तिरंगे झंडे के साथ-साथ पॉलिएस्टर और मशीन से बने राष्ट्रीय ध्वज का भी उपयोग किया जा सकता है।
तिरंगा फहराने को लेकर पहले नियम क्या था
1. तिरंगा फहराने के लिए पहले नियम था कि केवल सूर्योदय से सूर्यास्त तक फहरा सकते थे।
2. इससे पहले मशीन से बने और पॉलिएस्टर से बने झंडे को फहराने की अनुमति नहीं थी।
3. इस नियम में बदलाव के पहले मशीन से बना राष्ट्रीय ध्वज नहीं फहराया जा सकता था।
FAQ
हर घर तिरंगा अभियान क्या है?
हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आजादी के 75वें अमृत महोत्सव के शुभ अवसर पर देश के हर कोने में तिरंगे झंडे के सम्मान में 13 अगस्त से 15 अगस्त तक अपने घरों पर तिरंगा झंडा फहराने के उद्देश्य से किया गया है।
हर घर तिरंगा अभियान प्रमाणपत्र कैसे प्राप्त करें??
हर घर तिरंगा झंडा अभियान प्रमाणपत्र प्राप्त करने के लिए आप harghartiranga.com वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। लेकिन इसे कैसे डाउनलोड करना है इसकी पूरी जानकारी के लिए इस पोस्ट को अंत तक जरूर पढ़ें।
तिरंगा झंडा फहराने का नया नियम क्या है?
तिरंगा झंडा फहराने का नया नियम यह है कि अब आप रात को भी तिरंगा झंडा फहरा सकते हैं। पहले सूर्यास्त के बाद झंडा फहराने पर पाबंदी थी। इसके अलावा अब से आप पॉलिएस्टर और मशीन से बने झंडे भी फहरा सकते हैं।
हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत कब हुई थी?
इस अभियान की शुरुआत पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 22 जुलाई 2022 को ध्वज दिवस के मौके पर किया था।