IPL 2022 Mega Auction Retention Rules, Retained Player List In Hindi

IPL 2022 Mega Auction Rules, Retained Player List, RTM Card, Mega Auction Date, Retention Rules In Hindi (आईपीएल 2022 मेगा ऑक्शन रिटेंशन नियम)

 

दोस्तों, आईपीएल 2022 में आप जानते होंगे कि 8 टीमें नहीं बल्कि 10 टीमें ट्रॉफी के लिए एक-दूसरे से भिड़ते हुए नजर आने वाली है। क्रिकेट के इस महाकुंभ का आगाज होने से पहले शुरू होगा आईपीएल 2022 का मेगा ऑक्शन

 

IPL 2022 Mega Auction के लिए सभी टीमें अभी से ही कमर कस ली है। लेकिन दर्शक इसमें कंफ्यूज है कि आखिर आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन होगा कैसे, IPL 2022 Mega Auction का नियम क्या होगा?

 

अगर आप भी IPL 2022 Mega Auction Rules In Hindi के बारे में पूरी विस्तार से जानना चाहते हैं तो आप बिल्कुल सही जगह पर है। आपको यहाँ IPL 2022 Mega Auction से सम्बंधित हर जानकारी बिल्कुल सटीक मिलने वाली है।

 

तो आइए बिना देर किए आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन के रूल्स के बारे में एक-एक बात पूरी विस्तार से जानते हैं।

 

आईपीएल 2022 ऑक्शन डेट (IPL 2022 Mega Auction Date In Hindi

 

दोस्तों आईपीएल 2022 के नीलामी का नियम जानने से पहले आइये जान लेते हैं कि आईपीएल 2022 का नीलामी कब होगा

 

आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन के लिए अभी तक BCCI ने कोई आधिकारिक तौर पर कोई घोषणा नहीं किया है। लेकिन रिपोर्ट के अनुसार आईपीएल के इस मेगा ऑक्शन का नीलामी दिसंबर से जनवरी के बीच कभी भी हो सकता है।

 

अब एक बात समझने वाली है कि आखिर इसे ‘Mega Auction’ क्यों कहा जा रहा है? Auction’ क्यों कहा जा रहा है?

 

IPL Mega Auction क्या है?

 

आपके जानकारी के लिए बता दें कि आईपीएल का mega auction हर तीन साल के बाद होता है। पिछली बार मेगा ऑक्शन 2018 में हुआ था। जिसके बाद अगला मेगा ऑक्शन 2021 में होना था, लेकिन कोरोना महामारी के कारण इसको टाल दिया गया था। जिसके बाद 2022 में आईपीएल का मेगा ऑक्शन होगा।

 

हर साल जो नीलामी होता है उसे मेगा ऑक्शन नहीं कहा जाता है, बल्कि असल में उसको ‘मिनी ऑक्शन’ कहा जाता है।

 

आईपीएल 2022 का रिटेंशन नियम हिंदी में (IPL 2022 Mega Auction Retention Rules In Hindi)

Ipl 2022 mega auction rules, ipl 2022 mega auction retention rules in hindi
IPL 2022 Mega Auction

How many players can be retained in ipl mega auction 2022

● कोई भी टीम अधिकतम 4 खिलाड़ियों को Retain कर सकती है। इनमें से एक टीम में अधिकतम 3 भारतीय खिलाड़ी और 1 विदेशी खिलाड़ी या फिर 2 भारतीय खिलाड़ी और 2 विदेशी खिलाड़ी रह सकते हैं।

 

अर्थात कि कोई भी टीम 3 से अधिक भारतीय खिलाड़ी को टीम में नहीं रख सकती है तो वहीं कोई भी टीम 2 से अधिक विदेशी खिलाड़ी को टीम में नहीं रख सकती है।

 

मजे वाली बात ये है कि इस बार BCCI ने ये छूट दे रखी है कि ये 4 खिलाड़ी कैप्ड या अनकैप्ड कुछ भी हो सकते हैं। आपके जानकारी के लिए बता दें कि कैप्ड खिलाड़ी उनको कहा जाता है, जिन्होंने पहले कोई अंतराष्ट्रीय मैच खेला हो और अनकैप्ड खिलाड़ी उनको कहा जाता है जिन्होंने कोई भी अंतराष्ट्रीय मैच नहीं खेला हो।

 

Is RTM Available In IPL 2022 In Hindi

● BCCI ने एक और घोषणा करते हुए बताया है कि इस बार के Mega Auction में किसी भी टीम के पास RTM (Right To Match) करने का अधिकार नहीं होगा। अब आप सोच रहे होंगे कि RTM क्या होता है? तो आइए इसके बारे में भी जान लेते हैं।

 

ये भी पढ़ें:-● वर्ल्ड कप 2021 से सम्बंधित सामान्य ज्ञान

 

RTM Card (Right To Match) क्या होता है?

 

RTM का मतलब होता है कि जब कोई टीम अपने किसी वर्तमान खिलाड़ी को Auction में रिटेन नहीं किया तो उस खिलाड़ी का नाम नीलामी में जाता है।

 

अगर उस खिलाड़ी को नीलामी में कोई दूसरी टीम खरीद लेती है तो पुरानी टीम के पास है ये विकल्प होता है कि नीलामी में कोई दूसरी टीम जितना रुपये देकर उस खिलाड़ी को खरीदता है पुरानी टीम उतना ही पैसा देकर वापस उस खिलाड़ी को अपने टीम में रख लेता है। इसे ही RTM कहा जाता है।

 

● आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन में जो नई टीम शामिल होगी उनको नीलामी से पहले ही 3 खिलाड़ियों को रिटेन करने का मौका दिया जाएगा। मतलब कि लखनऊ और अहमदाबाद टीम को नीलामी शुरू होने से पहले ही अपने पसंद के 3 खिलाड़ी को टीम में रिटेन कर सकते हैं।

 

इसका एक शर्त होगा कि टीम में आप दो से अधिक भारतीय खिलाड़ी को नहीं रख सकते हैं। अर्थात लखनऊ और अहमदाबाद की टीम को 2 भारतीय खिलाड़ी और 1 विदेशी खिलाड़ी को टीम में रिटेन करने का मौका सबसे पहले दिया जाएगा।

 

How Much IPL Franchise Got In Mega Auction 2022

 

● BCCI ने IPL 2022 के मेगा ऑक्शन के लिए सभी 10 टीमें 90 करोड़ रुपये खर्च कर सकेगी। इससे पहले 2021 के आईपीएल नीलामी के लिए सभी टीमों के लिए 85 करोड़ रुपये निर्धारित किया गया था।

 

इन 90 करोड़ रुपये में जो टीम जितने प्लेयर को रिटेन करेगी इन सबका फीस इसी 90 करोड़ रुपये में से काटा जाएगा। आइये जानते हैं कि सभी टीमें किस खिलाड़ी पर कितना रुपया खर्च कर सकती है।

 

★ यदि कोई टीम 4 खिलाड़ी को रिटेन करती है तो उस टीम को अपने 90 करोड़ रुपये में से 42 करोड़ रुपए खर्च करने होंगे। कौन से प्लेयर को कितना रुपया दिया जाएगा नीचे विस्तार से दिया गया है।

4 Reatined Players –  42 करोड़ रुपये
Player 1 –  16 करोड़ रुपये
Player 2 –  12 करोड़ रुपये
Player 3 –  8 करोड़ रुपये
Player 4 –  6 करोड़ रुपये

 

★ यदि कोई टीम 3 खिलाड़ियों को रिटेन करती है तो 33 करोड़ रुपये खर्च करने होंगे।

3 Retained Players – 33 करोड़ रुपये
Player 1 –  15 करोड़ रुपये
Player 2 –  11 करोड़ रुपये
Player 3 –  7 करोड़ रुपये

 

★ यदि कोई टीम 2 खिलाड़ियों को रिटेन करती है तो उस टीम को 24 करोड़ रुपये खर्च करना होगा।
2 Players –  24 करोड़ रुपये
Player 1  –  14 करोड़ रुपये
Player 2  –  10 करोड़ रुपये

 

★ यदि कोई टीम एक खिलाड़ी को रिटेन करती है तो उसे 14 करोड़ रुपये खर्च करने होंगे।

1 Player – 14 करोड़ रुपये

 

IPL 2022 Mega Auction Team List

 

1. चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK)
2. मुंबई इंडियंस (MI)
3. कोलकता नाईटराइडर्स (KKR)
4. दिल्ली कैपिटल्स (DC)
5. सनराइजर्स हैदराबाद (SRH)
6. पंजाब किंग्स (PBKS)
7. राजस्थान रॉयल्स (RR)
8. रॉयल्स चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB)
9. लखनऊ
10. अहमदाबाद

 

ये भी पढ़ें:-● लखनऊ टीम के मालिक संजय गोयनका का जीवन परिचय।

PUBG: NEW STATE डाउनलोड कैसे करें?

 

IPL 2022 Retained Player List CSK, MI, SRH, PBKS, RR, KKR, RCB, DC In Hindi (आईपीएल 2022 के संभावित रिटेन प्लेयर लिस्ट)

 

दोस्तों जैसा कि आप सभी जानते होंगे कि आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन दिसंबर से जनवरी के बीच कभी भी हो सकता है। BCCI ने अभी तक फिक्स डेट की कोई पुष्टि नहीं की है। ऐसे में सभी लोग ये जानने के लिए उत्सुक हैं कि आखिर कौन सी टीम किस-किस खिलाड़ी को रिटेन (Retain) करेगी?

 

तो आइए हम आपको बताते हैं कि आईपीएल 2022 के लिए किस टीम ने अपने कौन-कौन से चहेते खिलाड़ी को अपने टीम में रखा है?

 

कोलकता नाईटराइडर्स (केकेआर) के संभावित रिटेन प्लयेर लिस्ट

वेंकटेश अय्यर

वरुण चक्रवर्ती

आंद्रे रसेल

सुनील नारायण

 

मुंबई इंडियंस (MI) के संभावित रिटेन (Retained) प्लेयर लिस्ट

रोहित शर्मा

जसप्रीत बुमराह

केरोन पोलार्ड

सूर्यकुमार यादव

 

चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) के संभावित रिटेन (Retained) प्लेयर लिस्ट

महेंद्र सिंह धोनी

रविंद्र जडेजा

ऋतुराज गायकवाड़

ड्वेन ब्रावो

 

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) रिटेन (Retained) प्लेयर लिस्ट

विराट कोहली

ग्लेन मैक्सवेल 

मोहम्मद सिराज

 

दिल्ली कैपिटल्स (DC) रिटेन (Retained) प्लेयर लिस्ट

ऋषभ पंत

अक्षर पटेल

एनरिक नोर्कीया

पृथ्वी शॉ

 

पंजाब किंग्स (PBKS) रिटेन (Retained) प्लेयर लिस्ट

मयंक अग्रवाल

अर्शदीप सिंह

 

राजस्थान रॉयल्स (RR) रिटेन (Retained) प्लेयर लिस्ट

जोस बटलर

संजू सैमसन

यशस्वी जायसवाल

 

सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) रिटेन (Retained) प्लेयर लिस्ट

केन विलियमसन

अब्दुल शमद

उमरान मलिक

 

निष्कर्ष: IPL 2022 Mega Auction Rules In Hindi

हमने इस पोस्ट में IPL 2022 Mega Auction Retention Rules In Hindi, IPL 2022 Mega Auction Player List, IPL 2022 Mega Auction Date इत्यादि के बारे में पूरी विस्तार से जाना।

 

फिर अगर आपको आईपीएल 2022 से सम्बंधित और कोई जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो कमेंट करके जरूर पूछिएगा।

 

हमें उम्मीद है कि आपको आईपीएल 2022 से सम्बंधित ये जानकारी आपको काफी पसंद आया होगा। अगर आपको ये जानकारी पसंद आया हो तो इसे शेयर जरूर करें धन्यवाद।।

ये भी पढ़ें:-

किसी को Impress कैसे करें?

100 साइकोलॉजी फैक्ट्स इन हिंदी।

25 नए रोचक तथ्य इन हिंदी।

सरकारी डॉक्टर कैसे बनें?

Share this article on

Leave a Comment