Isha Malviya (Udaariyaan Actress) Biography In Hindi

Isha Malviya (Udaariyaan) Biography, Wikipedia, Net Worth, In Hindi | ईशा मालवीय (उदारियाँ) की जीवनी

Actress isha malviya biography in hindi,isha malviya success story in hindi
Isha Malviya Biography In Hindi

दोस्तों आज हम जानने वाले हैं, छोटे पर्दे के नई सुपरस्टार ईशा मालवीय की जीवनी के बारे में। आज अपने शानदार अदाकारी से लोगों के दिलों पर अपनी राज करने वाली ईशा कैसे मध्यप्रदेश के छोटे से पंचवटी कॉलोनी से निकलकर आज टीवी जगत की एक जानीमानी अभिनेत्री बन गयी?

 

टिकटोक की दुनिया से लेकर ईशा का Udaariyaan तक का सफर कैसा रहा उदारियां एक्ट्रेस ईशा मालवीय की जीवनी के माध्यम से पूरे विस्तार जानेंगे।

 

एक्ट्रेस ईशा मालवीय का जीवन परिचय | Isha Malviya Biography, Wiki, Family

 

दोस्तों टीवी जगत की नई सनसनी ईशा मालवीय का जन्म 2 नवम्बर 2003 को मध्यप्रदेश के होशंगाबाद जिले में हुआ था।

 

पूरा नाम– ईशा मालवीय

Date Of Birth– 2 नवम्बर 2003

उम्र/Age– 18 साल

हाइट/Height– 5 फिट 5 इंच

वजन/Weight– 55 किलोग्राम

आंख का रंग– भूरा

बालों का रंग– भूरा

जाति/Cast– N/A

धर्म/Religion– हिन्दू

राष्ट्रीयता– भारतीय

प्रोफेशन– एक्ट्रेस, मॉडल, डांसर और फैशन इंफ्लुएंसर

वैवाहिक स्थिति– N/A

Boyfriend Name/Bf– N/A

हस्बैंड नाम– N/A

पिता का नाम– आशीष मालवीय

माता का नाम– पता नहीं

 

ईशा मालवीय की शिक्षा (Education)

 

आइये दोस्तों अब ईशा मालवीय के education के बारे में जानते हैं। ईशा ने अपने स्कूल की पढ़ाई Contai Model Institution Hoshangabad से पूरी की है। ईशा फिलहाल होशंगाबाद मध्यप्रदेश के NMV कॉलेज से फैशन डिजाइनिंग की पढ़ाई कर रही है।

 

Isha Malviya Starting Career Details In Hindi

 

अगर ईशा मालवीय के करियर की बात करें तो बचपन में इनको पायलट बनने का बहुत शौक था और ये सोचती रहती थी कि मैं भी एक दिन आकाश में जहाज उड़ाऊंगी। लेकिन किस्मत को शायद ये मंजूर नहीं था और फिर इनका ध्यान टीवी जगत की ओर गया। जिसके बाद इन्होंने अपना करियर इसी में बनाने का निर्णय कर लिया।

 

दोस्तों ईशा मालवीय ने अपनी करियर की शुरुआत मात्र 13 वर्ष की उम्र में सर्वप्रथम एक चाइल्ड मॉडल के रूप में किया था। उसके बाद इन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और अपने करियर को हर रोज एक नया आयाम दे रही है।

 

ये भी पढ़ें:- इंडियन आइडल के मशहूर गायक मोहम्मद दानिश की जीवनी।

 

आपको बता दें कि ईशा टीवी पर आने से पहले 2020 में भारत सरकार द्वारा मशहूर चायनीज app टिकटोक स्टार रह चुकी है। जहाँ पर इनके लाखों फॉलोवर्स थे और वहाँ भी इनके वीडियो को लोगों के द्वारा काफी पसंद किया जाता था। इनके सोशल मीडिया पर भी लाखों में फॉलोवर्स है और ये अपने सोशल साइट्स पर हमेशा एक्टिव रहती है।

ईशा मालवीय- इंस्टाग्राम

 

ईशा मालवीय (Udaariyaan) का टेलीविजन करियर | Isha Malviya Success Story In Hindi

आइये दोस्तों टीवी जगत की नई नवेली सुपरस्टार अदाकारा ईशा मालवीय के टेलीविजन करियर के बारे में जानते हैं। ईशा ने 2021 में सर्वप्रथम छोटे पर्दे के मशहूर सीरियल उडारियाँ से अपने करियर की शुरुआत की थी जिसमें ईशा ने जस्मिन कौर संधू का किरदार बखूबी निभाया है।

 

इस टीवी शो में मशहूर टीवी अभिनेता रवि दुबे के साथ इनकी जोड़ी लोगों को काफी पसंद की जा रही है।

 

इन सबके अलावा ईशा 2020 में कई सारे म्यूजिक शो में भी हिस्सा ले चुकी है। जैसे- 2020 में आई हिंदी और पंजाबी म्यूजिक वीडियो ‘जिसके लिए’ में हिस्सा थीं, फिर साल 2021 में ‘तू मिलेया’ और ‘बम-बम’ में भी अपनी अदाकारी दिखा चुकी है।

 

Some Interesting Facts About Isha Malviya In Hindi

 

● ईशा मालवीय के इंस्टाग्राम पर 3 लाख 60 हजार से भी अधिक फॉलोवर्स है।

● ईशा अभिनय के अलावा अपने इंस्टाग्राम पेज पर ब्यूटी और मेकअप प्रोडक्ट को भी प्रोमोट करती है।

● ईशा को गर्मियों के मौसम में स्विमिंग पूल में स्विमिंग करना काफी पसंद है।

● ईशा को कई जगहों पर हुक्का पीते हुए देखा गया है। जिसको लेकर कई बार इनको ट्रोल भी किया जा चुका है।

● ईशा को टैटू का बहुत शौक है। इन्होंने अपने शरीर के कई हिस्सों पर टैटू बनवाया है।

 

Isha Malviya Awards ईशा मालवीय अवार्ड्स

 

आइये दोस्तों अब udaariyaan गर्ल ईशा मालवीय के अवार्ड्स के बारे में जानते हैं।

1. मिस मध्यप्रदेश – 2017
2. शान ऑफ मध्यप्रदेश – 2018
3. मिस LNCT ओपन कम्पटीशन – 2018(दूसरा स्थान)
4. मिस टिन आइकॉन इंडिया – 2018
5. मिस टिन इंडिया वर्ल्डवाइड – 2019(2nd रनर अप)

 

ईशा मालवीय की सैलरी और नेट वर्थ | Isha Malviya Net Worth

 

आइये साथियों अब बेहद खूबसूरत टीवी स्टार ईशा मालवीय की सैलरी और उनके नेट वर्थ के बारे में जान लेते हैं। ईशा udaariyaan के हर एक शो को करने के लिए तीस हजार से अधिक रुपये लेती है। इनकी कुल नेट वर्थ 5 से 6 करोड़ रुपये से भी अधिक है।

 

अपने शानदार अभिनय के बदौलत पहले ही टीवी शो में इस कदर छायी की सबको अपना दीवाना बना लिया है। इतने कम उम्र में इतनी बड़ी मंजिल तक पहुँचकर ईशा ने ये साबित कर दिया है कि अगर सच्चे दिल से मेहनत किया जाए तो सफलता आपसे दूर हो ही नहीं सकती।

 

हम उम्मीद करते हैं कि आपको udaariyan गर्ल ईशा मालवीय का जीवन परिचय काफी अच्छा लगा होगा। अगर आपको ईशा के बारे में और भी कोई जानकारी प्राप्त करनी है तो आप कमेंट करके जरूर पूछ सकते हैं। साथ ही अगर आपको ईशा मालवीय की जीवनी पसन्द आयी हो तो इसे शेयर जरूर करें।

 

ये भी पढ़ें:-

‘बचपन का प्यार’ वाला सहदेव दिरदो का जीवन परिचय।

बॉलीवुड की सबसे चहेती सिंगर नेहा कक्कड़ की जीवनी।

आवाज के जादूगर सोनू निगम का जीवन परिचय।

सुरों के शहंशाह अरिजीत सिंह की जीवनी।

 

Share this article on

Leave a Comment