July Current Affairs in Hindi Pdf 2022 | Monthly Current Affairs Pdf in Hindi | Today Current Affairs in Hindi | आज का करंट अफेयर्स पीडीएफ
भारत में युवाओं के बीच किसी चीज को लेकर सबसे ज्यादा पागलपन है तो उसका नाम है सरकारी नौकरी। भारत का अधिकांश युवा सरकारी नौकरी पाने की चाहत में खूब मेहनत करता है। सरकारी नौकरी पाने के लिए छात्रों को कई तरह प्रतियोगी परीक्षाओं से गुजरना पड़ता है।
भारत जैसी बड़ी आबादी में जहाँ 1 लाख के वेकैंसी के लिए करोड़ों फॉर्म भरे जाते हैं, वहाँ पर आसानी से प्रतियोगी परीक्षाओं में टॉप करना आसान नहीं होता है। इन परीक्षाओं में टॉप करने के लिए कई सारे फैक्टर्स काम करते हैं। उनमें से सबसे बड़ा रोल निभाता है करंट अफेयर्स।
जिस भी स्टूडेंट्स का करंट अफेयर्स मजबूत होता है उनका सरकारी नौकरी में सेलेक्शन होने का चांस काफी बढ़ जाता है। कई बार तो करंट अफेयर्स ही स्टूडेंट्स के परीक्षाओं में सलेक्शन और रिजेक्शन का कारण भी बनते हैं। बहुत सारे अभ्यर्थी SSC, Railway, Banking इत्यादि में पूछे जाने वाले आसान से करंट अफेयर्स के सवालों का जवाब नहीं दे पाते हैं। जिसके कारण उनका सेलेक्शन नहीं हो पाता है।
इन्हीं सब बातों को ध्यान में रखते हुए हम लाखों स्टूडेंट्स के लिए हर महीने का करंट अफेयर्स लेकर आते हैं, ताकि उनको किसी भी प्रतियोगी परीक्षाओं में ज्यादा दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़े। अगर आप इस वेबसाइट पर रोज करंट अफेयर्स पढ़ेंगे तो आपको इसकी तैयारी करने के लिए कहीं और जाने की जरूरत ही नहीं पड़ेगी। इसलिए हम आप जैसे लाखों स्टूडेंट्स के लिए हर महीने के तरह ही July Month का Current Affairs Pdf 2022 in Hindi लेकर आये हैं जो आपके लिए काफी उपयोगी साबित हो सकता है।
तो आइए Monthly & Weekly Current Affairs Pdf in Hindi 2022 के इस पोस्ट को पूरी ध्यान से अंत तक पढ़कर प्रतियोगी परीक्षाओं को आसान बनाये।
July Current Affairs Pdf 2022 in Hindi | मंथली करंट अफेयर्स पीडीएफ इन हिंदी 2022
1. हाल ही में महाराष्ट्र का 20वें मुख्यमंत्री के रूप में किसने शपथ ग्रहण ली है?
उत्तर: एकनाथ सिंदे
2. एकनाथ सिंदे किस पार्टी के नेता के रूप में मुख्यमंत्री का पदभार संभाला है?
उत्तर: शिवसेना
3. महाराष्ट्र का नया उपमुख्यमंत्री पद के रूप में किसने शपथ ग्रहण लिया है?
उत्तर: देवेंद्र फडणवीस
4. महाराष्ट्र विधानसभा का नया स्पीकर किसे बनाया गया है?
उत्तर: राहुल नार्वेकर
5. महाराष्ट्र राज्य मंत्रिमंडल ने नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट का नाम बदलकर किस नए नाम के लिए मंजूरी दे दी है?
उत्तर: डीबी पाटिल
6. देश के सबसे कम उम्र में स्पीकर बनने वाले का रिकॉर्ड किसने अपने नाम कर लिया है?
उत्तर: राहुल नार्वेकर
7. हाल ही में राष्ट्रीय चिकित्सा दिवस कब मनाया गया है?
उत्तर: 1 जुलाई 2022 को
8. NTPC ने हाल ही में भारत की तैरती हुई सबसे बड़ी सौर ऊर्जा परियोजना कहाँ शुरू किया है?
उत्तर: तेलंगाना
9. हाल ही में भारत का सबसे बड़ा डाय अमोनियम फास्फेट का सबसे बड़ा आपूर्तिकर्ता कौन-सा देश बना है?
उत्तर: रूस
10. भारत में हाल ही किस राज्य में ‘सिंगल यूज प्लास्टिक बाय बैक योजना’ की शुरुआत किया है?
उत्तर: हिमाचल प्रदेश
Monthly Current Affairs Pdf in Hindi 2022
11. केंद्र सरकार ने हाल ही में किस बैंक को चुनावी बॉन्ड जारी करने के लिए अधिकृत किया है?
उत्तर: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई)
12. 31वें सरस्वती सम्मान से हाल ही में किस भारतीय साहित्यकार को सम्मानित किया गया है?
उत्तर: रामदरश मिश्रा
13. हाल ही में भारत के गैस अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (GAIL) का नया चैयरमैन किसे नियुक्त किया गया है?
उत्तर: संदीप कुमार गुप्ता
14. हाल ही में 11वें विश्व शहरी मंच का आयोजन किस देश में हुआ था?
उत्तर: पोलैंड
15. नीरज चोपड़ा ने हाल ही में डायमंड लीग में कौन सा पदक जीता था?
उत्तर: रजत पदक
16. भारत के वर्तमान अटॉर्नी जनरल के के वेणुगोपाल राव का कार्यकाल कितने दिन के लिए बढ़ाया गया है?
उत्तर: तीन महीने के लिए।
17. हाल ही में भारत के किस राज्य ने सबसे पहले ‘फैमिली कार्ड’ जारी करने का फैसला किया है?
उत्तर: उत्तर प्रदेश
18. हाल ही में ब्रिक्स (BRICS) देशों के समूह में शामिल होने के लिए किन और दो देशों ने आवेदन किया है?
उत्तर: ईरान और अर्जेंटीना
19. भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) ने हाल ही में NSE के ऊपर कितने करोड़ का जुर्माना लगाया है?
उत्तर: सात करोड़
20. केंद्रीय कृषि मंत्री ने हाल ही में भारत के किस राज्य में ‘हनी टेस्टिंग लैब’ का उद्घाटन किया है?
उत्तर: नागालैंड
ये भी पढ़ें: खेल सम्बंधी सामान्य ज्ञान
● एसएससी रेलवे GK Question पीडीएफ
Weekly Current Affairs Pdf 2022 in Hindi
21. हाल ही में फिलीपींस ने अपना नया राष्ट्रपति किसे नियुक्त किया है?
उत्तर: फर्डिनेंड मार्कोस जूनियर
22. हाल ही में भारत के किस राज्य में DRDO ने ‘high-speed expendable aerial target’ (ABHYAS) का सफल परीक्षण किया है?
उत्तर: ओड़ीशा
23. ISRO ने हाल ही में PSLV-C53 का सफल परीक्षण किस राज्य में किया है?
उत्तर: आंध्र प्रदेश
24. NASA ने हाल ही में अपने किस अंतरिक्ष यान को न्यूजीलैंड से चंद्रमा पर सफलतापूर्वक लांच किया है?
उत्तर: CAPSTONE
25. हाल ही में किसे ‘इंडियन स्पोर्ट्स फैन अवार्ड 2022’ से सम्मानित किया गया है?
उत्तर: कार्तिकेय शर्मा
26. हाल ही में किस देश ने अपने पहले कोविड वैक्सीन के बिक्री पर मंजूरी दे दी है?
उत्तर: दक्षिण कोरिया
27. आंध्र प्रदेश के किस नदी पर भगवान परशुराम की 51 फ़ीट ऊंची प्रतिमा स्थापित किया जाएगा?
उत्तर: कुंड लोहित
28. महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले का नाम बदलकर क्या रखा जाने का फैसला किया गया है?
उत्तर: संभाजी नगर
29. हाल ही में भारत के किस राज्य ने ‘टी हब’ सुविधा की शुरुआत की है?
उत्तर: तेलंगाना
30. हाल ही क्रिकेट से सन्यास लेने वाले इयोन मोर्गन किस देश से खेलते थे?
उत्तर: इंग्लैंड
Today Current Affairs Pdf in Hindi
31. हाल में ‘साओ जोआओ’कहाँ मनाया गया है?
उत्तर: गोवा
32. हाल ही में चारो ग्रैंडस्लैम में सर्वाधिक 80 मैच जीतने वाले खिलाड़ी का क्या नाम है?
उत्तर: नोवाक जोकोविच
33. किस महिला को हाल ही में फ्रांसीसी संसद के निचली सदन का प्रथम महिला स्पीकर चुना गया है?
उत्तर: येल ब्राउन पीवेट
34. आईएनएस सतपुड़ा ने बहुपक्षीय नौसेना अभ्यास में भाग लेने के लिए पर्ल हार्बर में प्रवेश किया। इस अभ्यास का क्या नाम है?
उत्तर: रिमपैक (Rim of the Pacific Exercise)
35. 36वें राष्ट्रीय खेलों का आयोजन किस राज्य में किया जाएगा?
उत्तर: गुजरात
36. हाल ही में भारत के किस राज्य को MSME क्षेत्र में प्रचार और विकास में उत्कृष्ट योगदान के लिए MSMEAward 2022 से पुरस्कृत किया गया है?
उत्तर: ओडिशा
37. अंतराष्ट्रीय क्षुद्रग्रह दिवस कब मनाया जाता है?
उत्तर: 30 जून को।
38. विश्व खेल पत्रकार दिवस कब मनाया गया है?
उत्तर: 2 जुलाई को
39. हाल ही में फैनकोड के नए ब्रैंड अंबेसडर किसे बनाया गया है?
उत्तर: रवि शास्त्री
40. हाल ही में ‘नारी को नमन योजना’ की शुरुआत किस राज्य ने की है?
उत्तर: हिमाचल प्रदेश
Daily Current Affairs in Hindi Pdf 2022
41. हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहां बॉश इंडिया के स्मार्ट परिसर का उद्घाटन किया है?
उत्तर: बैंगलुरू
42. हाल ही में किस देश के संसद को 4 साल में 5वीं बार भंग किया गया है?
उत्तर: इजराइल
43. हाल ही में राष्ट्रीय चार्टर्ड अकाउंटेंट दिवस कब मनाया गया है?
उत्तर: 1 जुलाई को
44. हाल ही में भारत के किस बल्लेबाज ने केवल 24 वर्ष की उम्र में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल छक्के लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है?
उत्तर: ऋषभ पंत
45. हाल ही में ब्रिक्स देशों के सम्मेलन का मेजबानी किस देश ने किया था?
उत्तर: चीन
46. यायर लैपिड को हाल ही में किस देश का प्रधानमंत्री बनाया गया है?
उत्तर: इजरायल
47. हर साल खेल पत्रकार दिवस कब मनाया जाता है?
उत्तर: 2 जुलाई को
48. हाल ही में FATF का पदभार किसने संभाला है?
उत्तर: टी राजा कुमार
49. जुलाई 2022 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किस राज्य में डिजिटल इंडिया वीक 2022 का उद्घाटन करेंगे?
उत्तर: गुजरात
50. हाल ही में किस खिलाड़ी ने टेस्ट क्रिकेट इतिहास के 1 ओवर में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड कायम किया है?
उत्तर: जसप्रीत बुमराह
दोस्तों हमें पूरी उम्मीद है कि आपको July Current Affairs Pdf 2022 in Hindi काफी पसंद आया होगा। अगर आपको हमारा डेली करंट अफेयर्स 2022 का यह पोस्ट पसंद आया हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें, क्योंकि जानकारी बांटने से और बढ़ती है।