KGF Chapter 3 Movie Story in Hindi, News, Announcement, Cast, Wikipedia, Release Date in Hindi | केजीएफ चैप्टर 3 की कहानी, कास्ट, कब रिलीज होगा
भारतीय सिनेमा का सबसे बड़ा त्योहार 14 अप्रैल 2022 से शुरू हो चुका है। इस त्योहार का नाम है KGF Chapter 2. लेकिन अब ये त्योहार इससे भी बड़ा होने वाला है। जी हां आप बिलकुल सही सुन रहे हैं। KGF का त्योहार अब रुकने वाला नहीं है। अगर आपने KGF Chapter 2 का तूफान देख लिए हैं तो KGF Chapter 3 के सुनामी के लिए तैयार रहिए।
KGF Chapter 2 के शानदार सफलता के बाद इस फ़िल्म के निर्माताने KGF Chapter 3 बनाने का निर्णय ले लिया है। लेकिन सभी दर्शक इस बात को लेकर कंफ्यूज है कि जब KGF 2 अंत में हम सभी के प्यारे रॉकी की मौत हो जाती है तो आगे KGF Chapter 3 की कहानी क्या होगी?
लेकिन आप जरा भी कंफ्यूज नहीं होइए क्योंकि हम आपको इस पोस्ट में KGF Chapter 3 की story के बारे में बताने वाले हैं। निर्देशक चाहे जितना भी फ़िल्म की कहानी को छुपा लें लेकिन इसकी कहानी लीक हो गई है। आइये हम KGF Chapter 3 story in hindi के बारे में जानते हैं।
KGF Chapter 3 Full Movie Story in Hindi | केजीएफ चैप्टर 3 फिल्म की कहानी
दोस्त, अगर आपने KGF Chapter 2 मूवी देखा होगा तो आपको अधीरा के सामने खड़े एक बच्चे की जबरदस्त डायलॉग को तो बिल्कुल भूले नहीं होंगे। बस यहीं बच्चा बनेगा KGF Chapter 3 का रॉकी। अगर फिर भी आपको पूरी बात समझ में नहीं आयी तो कोई बात नहीं। आइये इस गुत्थी को पूरी विस्तार से सुलझाने का प्रयास करते हैं।
केजीएफ के डायरेक्टर प्रशांत नील का नाम तो आपने जरूर सुना होगा। इनकी आने वाली अगली फिल्म सालार के बारे में तो आप जरूर जानते होंगे। केजीएफ बनाने वाले फिल्म के डायरेक्टर और प्रोड्यूसर भी सालार फिल्म को बना रहे हैं। अब ये कोई इतेफाक तो नहीं हो सकता है। इस फ़िल्म में मुख्य किरदार की भूमिका में बाहुबली एक्टर प्रभास नजर आने वाले हैं।
असल में सालार फिल्म KGF Chapter 1 और 2 का ही एक अलग पार्ट है। सालार फ़िल्म और KGF एक दोनों से कैसे Connected है इसकी जानकारी पहले ही फिल्म के डायरेक्टर प्रशांत नील दे चुके हैं। जहाँ उन्होंने सालार शब्द के बारे में बताने के लिए कमांडर शब्द का इस्तेमाल किया था। कमांडर का मतलब किसी राजा का सबसे खतरनाक सिपाही।
अगर आपने KGF Chapter 2 मूवी देखा होगा तो आपको एक ऐसा बच्चा मिला होगा जो हर मोड़ पर फिल्म में रॉकी (यश) का साथ देता है यानी रॉकी के लिए जान भी देने को तैयार रहता है। यहाँ तक कि केजीएफ को बचाने के लिए इस बच्चे ने स्पेशल ट्रेनिंग लेकर रॉकी के आर्मी में शामिल भी हो जाता है।
ये भी पढ़ें:- KGF Chapter 2 ऑनलाइन कैसे देखें?
फिर फिल्म में अधीरा का अटैक होता है जिसने सबकुछ बर्बाद कर दिया है। हर तरफ लाशों का ढ़ेर मिलता है। लेकिन जब डेड बॉडी को उसके माँ के सामने लाया जाता है तो उस बच्चे का चेहरा देखने से माँ को रोक लिया जाता है।
बस अब आप समझ गए होंगे कि असल में वो बच्चा मरा नहीं है बल्कि रॉकी ने उसको बचा लिया है और उसे पूरी दुनिया से छिपाकर रखा है, यहाँ तक कि उसके माँ से भी। ऐसा इसलिए क्योंकि शायद वो बच्चा अपने माँ के वजह से कमजोर बन रहा था।
यहीं बच्चा आगे बनता है रॉकी का सबसे बड़ा हथियार। जिसका जिक्र सालार के ऑफिसियल पोस्टर के टैग लाइन में भी किया गया है। अब भी अगर आपको KGF Chapter 3 की कहानी समझ में नहीं आयी तो जरा एक बार सालार के विकिपीडिया पेज पर जाकर सालार के माँ वाले कैरेक्टर के लिए उन्हीं एक्ट्रेस को कास्ट किया गया है जो KGF Chapter 2 में इस बच्चे के माँ के रूप में नजर आयी थी।
जिस तरह से KGF 2 में इस बच्चे के मौत का नाटक किया गया और पूरी दुनिया से सच छिपाया गया ठीक उसी तरह रॉकी की मौत भी झूठ हो सकती है और बचाने वाले का नाम सालार हो सकता है।
KGF Chapter 3 में रॉकी की इंट्री भारत से बाहर विदेशों में भी होगी। जिसका छोटा सा ट्रेलर KGF Chapter 2 में देखने को मिला था। जब रॉकी ने इनायत खलील के घर में घुसकर उसको बुरी तरीके से हराते हैं। हम आपके जानकारी के लिए बता दें कि ‘केजीएफ चैप्टर 3’ में अमेरिका-इंडोनेशिया समेत 16 देशों में किए गए क्राइम की कहानी दिखाई जाएगी। एक इंटरव्यू के दौरान केजीएफ के निर्माता विजय किर्गंदुर ने भी इस ओर इशारा किया था। उन्होंने फिल्म के बारे में बात करते हुए कहा था कि हमारी योजना कुछ और भाग तैयार करने की है। मुझे लगता है कि यह बड़ा और बेहतर होगा।
क्लाइमेक्स में जब रॉकी सभी लोगों को एक नए सीन में छोड़कर चला जाता है तो वो अपने आप तो बना नहीं होगा। इसका असली कारण भी सालार ही है,जो अपने राजा के इशारों पर चुपचाप काम करता है। KGF 2 में आपने रमिका सेन के साथ रॉकी पहली बार मीटिंग करने के लिए जाते हैं तो क्या आपने रॉकी की बातों पर आपने गौर किया था?
“मैं चाहता नहीं हूँ कि जंग हो, लेकिन अगर जंग हुआ तो जीतूंगा सिर्फ मैं ही।” इस वाक्य में KGF Chapter 3 का बहुत बड़ा रहस्य छिपा हुआ है। इस वाक्य का सीधा मतलब है कि रॉकी हार मानने वालों में से बिल्कुल भी नहीं है। वो भी अपना पूरा सोना समुंद्र में जाकर सुसाइड करना ये बात बिल्कुल समझ में नहीं आता है।
अपने मरते हुए माँ से उसने जंग जितने का वादा किया था चाहे सामने खुद देश के प्रधानमंत्री ही क्यों न खड़ी हो? क्या आपको लगता है कि रॉकी अपने मां से किया हुआ वादा तोड़ देगा, कभी नहीं। मतलब साफ है कि KGF Chapter 3 की कहानी ऐसी होगी जो भारतीय सिनेमा तो क्या हॉलीवुड की भी सारे रिकॉर्ड तोड़ने का क्षमता रखेगी। आपको क्या लगता है अपना रॉकी भाई KGF 3 में हॉलीवुड के सारे रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं कमेंट करके जरूर बताइयेगा।
KGF Chapter 3 Release Date | केजीएफ चैप्टर 3 कब रिलीज होगा
KGF चैप्टर 1 में रॉकी की एंट्री 2018 में हुई। फिर भी KGF Chapter 2 रिलीज हुआ 2022 में। अब 2023 में अगली फिल्म आएगी सालार। सालार फिल्म के climax में एक सीन बहुत ही मजेदार होगा Rocky meeting the Salaar.
बस इसके बाद रिलीज होगा भारतीय सिनेमा का most awaited फिल्म KGF Chapter 3. जिसमें भारतीय सिनेमा के दो सबसे बड़े सुपरस्टार प्रभास और यश की जोड़ी एक ही फिल्म में देखने को मिलेगा।
इन दोनों एक्टर को एक ही फिल्म में मिलने का मतलब साफ है कि हॉलीवुड का सारे रिकॉर्ड टूटना तय है। मार्बल यूनिवर्स वाले जो खेल हमारे साथ खेल रहे थे अब KGF यूनिवर्स के आगे टिक भी नहीं पाएंगे। ये ऐसी फिल्म होगी जो भारतीय सिनेमा का इतिहास बदल देगा साथ ही पूरी दुनिया के रिकार्ड्स को आग लगा देगा।
हाँ तो दोस्तों क्या आप उस पल के लिए तैयार है जब एक ही फिल्म में बाहुबली फेम प्रभास और केजीएफ स्टार यश की जोड़ी एक ही फिल्म में होगी। यकीन मानिए जिस तरह से KGF की आगे की पटकथा इसके डायरेक्टर प्रशांत नील ने लिखी है उस हिसाब से सिनेमाघरों में आग लगना तय है।
KGF Chapter 3 Cast Name
डायरेक्टर | प्रशांत नील |
लेखक | प्रशांत नील |
निर्माता | विजय किर्गंदुर |
रमिका सेन | रवीना टंडन |
रीना | श्रीनिधि शेट्टी |
सिनेमेटोग्राफी | भुवन गोवड़ा |
म्यूजिक कम्पोजर | रवि बसरूर |
आप सभी जानते हैं कि KGF का हर कलाकार फैंस के दिलों में बस चुका है। इसलिए फिल्म निर्माता cast को लेकर किसी भी तरह का बदलाव नहीं करना चाहेंगे। लेकिन अभी आगे की पूरी कास्ट फाइनल नहीं हुआ है इसलिए आगे कोई इसके बारे news मिलता है तो यहाँ पर तुरंत जानकारी दे दी जाएगी। इसलिए इस पोस्ट को daily visit करते रहें।