Manoj Pandey Army Chief Biography, Wikipedia in Hindi, Salary, Family, Medals, Net Worth | भारत के नए सेना प्रमुख मनोज पांडे की जीवनी, करियर, पुरस्कार, परिवार, वाइफ
वर्तमान जनरल मनोज मुकुंद नरवणे के 30 अप्रैल 2022 के रिटायरमेंट के बाद भारत का अगला army chief किसे बनाया जाएगा? इसके बारे में बहुत दिनों से चर्चा हो रही थी। कई नामों पर चर्चा के बाद भारत सरकार ने पूर्वी सेना कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडे को देश के अगले थल सेनाध्यक्ष (Army Chief) के रूप में नियुक्त करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है।
भारत सरकार ने आधिकारिक तौर पर घोषणा करते हुए लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडे को भारत का नया सेनाध्यक्ष बनाने का फैसला कर लिया है। हम आपके जानकारी के लिए बता दें कि अभी हाल ही में मनोज पांडे ने एक जून 2021 को महत्वपूर्ण पूर्वी सेना कमान के नये कमांडर के रूप में कार्यभार संभाला था।
भारत के Army Cheif बनने के नाते उनके सामने कई तरह की चुनौतियां होगी। उन्हें ऐसे समय पर सेना के मुख्य कमांडर का जिम्मा सौंपा जा रहा है, जब उनके सामने चीन के सिमा से लगते लगभग 3500 किलोमीटर लंबी वास्तविक रेखा (LAC) पर लंबे समय से चले आ रहे गतिरोध को निपटने और मुहतोड़ जवाब देने की अहम जिम्मेदारी होगी।
लेकिन अधिकांश लोगों के मन में एक सवाल उठने लगा है कि देश के इतने बड़े पद पर तैनात होने वाले आर्मी चीफ मनोज पांडे कौन है (Who is Manoj Pandey Army Chief). तो आइए हम आपको इस पोस्ट में नए जनरल मनोज पांडे की जीवनी (Manoj Pandey Army Chief Biography in Hindi) के बारे में पूरी विस्तार से बताते हैं।
आर्मी चीफ मनोज पांडे कौन है | Who is Army Chief Manoj Pandey in Hindi
30 अप्रैल 2022 से देश के नए सेना प्रमुख बनने जा रहे लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडे मूल रूप से महाराष्ट्र के नागपुर के रहने वाले हैं। बचपन से ही इनका सपना सेना में भर्ती होकर देश की सेवा करने का था। इसके लिए ये अपनी स्कूल की शिक्षा प्राप्त करने के बाद NDA में इनका सेलेक्शन हो गया।
सेना में भर्ती होने के बाद मनोज पांडे ने कभी सोचा नहीं था कि इनको एक दिन देश के सेना प्रमुख बनने का सौभाग्य प्राप्त होगा। हमेशा से ही इनकी गिनती एक तेज तर्रार सेना अफसरों में होती रही है।
इनके शानदार नेतृत्व कौशल को देखते हुए ही इनको इतना बड़ा पद देने का फैसला किया गया है।
भारतीय सरकार ने army chief के रूप में इनके नाम पर मुहर लगा दी है। हम आपके जानकारी के लिए बता दें कि इसी महीने के अंत तक रिटायर हो रहे सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे का पदभार संभालेंगे।
लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडे के बारे में एक और जानकारी देते चलें कि इनको इसी साल 1 फरवरी 2022 को उप सेना प्रमुख बनाया गया था। अब 30 अप्रैल 2022 से देश के सेनाध्यक्ष का जिम्मा संभालेंगे। इनके बारे में एक और बेहतरीन जानकारी देते चलें कि ये देश के पहले ऐसे इंजीनियर होंगे जो भारतीय सेनाध्यक्ष का पदभार ग्रहण करेंगे
ये भी पढ़ें:● वायुसेना प्रमुख वीआर चौधरी का जीवन परिचय।
● बेबी एबी डिविलियर्स देवाल्ड ब्रेविस का जीवन परिचय
Army Chief Manoj Pandey Biodata,Wiki, Age, Date of Birth, Religion, Height | नए आर्मी चीफ मनोज पांडे का जीवन परिचय

पूरा नाम | मनोज चंद्रशेखर पांडे |
निकनेम | मनोज पांडे |
जन्म | 6 मई 1962 |
जन्मस्थान | नागपुर, महाराष्ट्र |
उम्र (Age) | 59 वर्ष |
धर्म | हिंदू |
प्रोफेशन | आर्मी ऑफिसर |
वर्तमान पद | लेफ्टिनेंट जनरल |
यूनिट | Bombay Sappers Corps of India |
सर्विस नम्बर | IC-40716F |
वैवाहिक स्थिति | विवाहित (3 मई 1987) |
रैंक | सेकंड लेफ्टिनेंट (24 दिसंबर 1982), लेफ्टिनेंट (24 दिसंबर 1984), कैप्टेन (24 दिसंबर 1987), मेजर (24 दिसंबर 1993), लेफ्टिनेंट कर्नल (16 दिसंबर 2004), कर्नल (1 मार्च 2006), ब्रिगेडियर (1 अप्रैल 2010), मेजर जनरल (1 जुलाई 2015), लेफ्टिनेंट जनरल (1 सितंबर 2017), जनरल (30 अप्रैल 2022) |
राष्ट्रीयता | भारतीय |
Manoj Pandey Army Chief Family, Wife, Children | जनरल मनोज पांडे का परिवार
पिता का नाम | डॉ सीजी पांडे |
माता का नाम | प्रेमा पांडे |
भाई | केतन, संकेत |
वाइफ का नाम | अर्चना सलपेका |
जनरल मनोज पांडे की शिक्षा | Army Chief Manoj Pandey Education
उच्च शिक्षा | NDA से इंजीनियरिंग डिग्री, हाई कमांड कोर्स |
स्कूल/कॉलेज | नेशनल डिफेंस अकादमी, (महाराष्ट्र), इंडियन मिलिट्री अकादमी (देहरादून), स्टाफ कैम्बेरली |
स्कूल की शिक्षा प्राप्त करने के बाद मनोज नेशनल डिफेंस अकादमी (NDA) से साइंस विषय मे स्नातक की डिग्री हासिल की। इसके बाद इंडियन मिलिट्री अकादमी गए जहाँ उनका सेलेक्शन आर्मी ऑफिसर के रूप में हो गया। इसके बाद मनोज College of Military Engineering, पुणे से इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की।
New Army Chief Manoj Pandey Success Story in Hindi | जनरल मनोज पांडे का भारतीय सेना में सफर
लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडे पहली बार सन 1982 में भारतीय सेना में शामिल हुए। अपने लगभग 40 साल के करियर में भारतीय सेना में रहते हुए कई बड़े-बड़े सैन्य आपरेशन को अंजाम दिया है। इनके वीरता का लोहा तब से माना जाने लगा जब इन्होंने जम्मू-कश्मीर में ‘ऑपेरशन पराक्रम’ में भारतीय सेना का न सिर्फ सफल नेतृत्व किया, बल्कि सफलतापूर्वक सैन्य अभियान को अंजाम देने में अहम भूमिका निभाई।
जम्मू-कश्मीर में ‘ऑपरेशन पराक्रम’ के दौरान एक इंजीनियर रेजिमेंट की कमान संभाली। इसके अलावा ‘ऑपरेशन विजय’ में भी इनका अहम रोल रहा था। मनोज पांडे इन बड़े ऑपेरशन के अलावा पश्चिमी थिएटर में इंजीनियर ब्रिगेड, पश्चिमी लद्दाख में माउंटेन डिविजन, जम्मू-कश्मीर में एलओसी पर इन्फेंट्री ब्रिगेड, अंडमान निकोबार कमांड के कमांडर इन चीफ होने के साथ-साथ पूर्वी कमान का सफल नेतृत्व भी किया है। इसके अलावा उन्होंने आर्मी वार कॉलेज, महू और नेशनल डिफेंस कॉलेज दिल्ली में हायर कमांड कोर्स में भी भाग ले चुके हैं।
इनके सफल नेतृत्व कौशल को देखते हुए कई बार संयुक्त राष्ट्र के तरफ से कई मिशन पर भेजा जा चुका है। जिसमें हर मिशन पर इनके कार्यशैली ने सभी को काफी प्रभावित किया है। संयुक्त राष्ट्र के मिशन के दौरान इन्होंने इथियोपिया और इरिट्रिया जैसे अफ्रीकी देशों में जनरल इंजीनियर के तौर पर भी काम कर चुके हैं।
इतने सारे सफल ऑपेरशन को अंजाम देने के बाद भी देश के सेना प्रमुख बनने के रेस में कई सारे नाम शामिल थे। लेकिन पिछले कुछ महीनों में सेना के कई बड़े अफसर रिटायर हो गए। जिनके बाद भारतीय सेना में वर्तमान जनरल मनोज मुकुंद नरवणे के बाद मनोज पांडे सबसे सीनियर अधिकारी रह गए थे।
Army Chief बनने के रेस में लेफ्टिनेंट जनरल राज शुक्ला का नाम भी शामिल था। लेकिन वे 31 मार्च को ही रिटायर हो गए। इसके बाद पूर्व उप सेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल चंडी प्रसाद मोहंती और लेफ्टिनेंट जनरल वाईके जोशी का भी नाम शामिल था। लेकिन ये दोनों अधिकारी 31 जनवरी को रिटायर हो गए। इन बड़े अफसरों के रिटायरमेंट के बाद लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडे को सर्वसम्मति से देश के अगले सेना प्रमुख बनाने के नाम पर अंतिम मुहर लग गयी।
Army Chief Manoj Pandey Commands
- ईस्टर्न कमांड
- CINCAN कमांड
- गजराज कॉर्प्स कमांड
- साउथर्न कमांड
- 8 माउंटेन डिवीजन कमांड
- 52 इंफेंट्री ब्रिगेड
- 474 इंजीनियरिंग ब्रिगेड
- 117 इंजीनियर ब्रिगेड
Manoj Pandey Army Chief Awards | लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडे को प्राप्त पुरस्कार
30 अप्रैल 2022 को देश के नए सेना प्रमुख बनने जा रहे मनोज पांडे को इनके सेना में सराहनीय योगदान के लिए कई सारे पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। इनमें से कुछ प्राप्त पुरस्कारों के नाम इस प्रकार है:-
- परम विशिष्ट सेवा मेडल
- अति विशिष्ट सेवा पदक
- विशिष्ट सेवा पदक
- चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ कमेंडेशन
- दो बार GOC-in-C कमेंडेशन
- सैन्य सेवा मेडल
- विदेश सेवा मेडल
- ऑपेरशन विजय मेडल
- ऑपेरशन पराक्रम मेडल
- UNMEE मेडल
Some Unknown Facts About Army Chief Manoj Pandey in Hindi
● जनरल मनोज पांडे महाराष्ट्र के नागपुर शहर से आते हैं। गए अपने स्कूल की शिक्षा प्राप्त करने के बाद NDA जॉइन कर लिए। इसके बाद वे जल्द ही IMA को भी जॉइन कर लिये।
● 18 जनवरी 2022 को इनको देश के अगले उप सेना प्रमुख के रूप में लेफ्टिनेंट जनरल बनाया गया।
● जनरल मनोज पांडे की पत्नी अर्चना सलपेका Govt. Dental College & Hospital से प्राप्त एक गोल्ड मेडलिस्ट डॉक्टर है।
● ऑपेरशन पराक्रम के दौरान LOC पर इनको जम्मू कश्मीर में 117 Engineer Command की जिम्मेदारी दी गई थी।
● मेजर जनरल के पद पर रहते हुए मनोज पांडे 8 mountain division और आर्मी हेडक्वार्टर में ADGMO का पद संभाल चुके हैं।
● लेफ्टिनेंट कर्नल के पद पर रहते हुए मनोज पांडे संयुक्त राष्ट्र में इथोपिया और इरित्रिया में इनको चीफ इंजीनियर सेलेक्ट किया गया था।
दोस्तों, आपको भारत के नए सेना प्रमुख मनोज पांडे की जीवनी (Manoj Pandey Army Chief of India Biography in Hindi) के बारे में जानकर कैसा लगा कमेंट करके जरुर बताइयेगा।
FAQ
मनोज पांडे भारत के कितने नम्बर के सेना प्रमुख है?
29वें
मनोज पांडे का जन्म कब और कहाँ हुआ था?
6 मई 1962 को महाराष्ट्र के नागपुर में हुआ था।
आर्मी चीफ मनोज पांडे के वाइफ का क्या नाम है?
प्रेमा पांडे।
जनरल मनोज पांडे किनका स्थान लेंगे?
जनरल मनोज मुकुंद नरवणे।