Good Morning Quotes in Hindi | Motivational Quotes in Hindi | Life Quotes in Hindi | Best Quotes in Hindi | ब्यूटीफुल कोट्स इन हिंदी
Life Quotes in Hindi: हेलो फ्रेंड्स! आज आपको इस पोस्ट में 150 से भी अधिक ऐसे-ऐसे Good Morning Quotes in Hindi | Motivational Quotes in Hindi | Life Quotes in Hindi | Best Quotes in Hindi मिलेंगे जिसे पढ़ने के बाद आप आश्चर्यचकित रह जाएंगे।
यकीन मानिए आपको इस पोस्ट में जीवन बदलने वाली ऐसे ऐसे best hindi quotes मिलेंगे जिसे पढ़कर आपको शेयर किए बगैर जाने का मन नहीं करेगा। आइये हम बगैर देर किए Life Quotes in Hindi के बारे में जानते हैं।
Life Quotes in Hindi | कोट्स फॉर लाइफ इन हिंदी

स्वयं का दर्द महसूस करना जीवित होने का प्रमाण है और दूसरों का दर्द महसूस होना इंसान होने का प्रमाण है।
जिंदगी में सफलता कभी भी निश्चित नहीं होता है और असफलता कभी भी अंतिम नहीं होता है।
उम्मीद में जीने वाले लोग अक्सर भावनाओं में बह जाते हैं, जबकि विश्वास में जीने वाले लोग हमेशा कामयाब हो जाते हैं।
कामयाब लोग अपने फैसले से दुनिया बदल देते हैं, जबकि नाकामयाब लोग दुनिया के डर से अपने फैसले बदल देते हैं।

कुछ फैसले हमारे नहीं होते हैं, बल्कि कुछ फैसले वक्त के भी होते हैं।
अपनी प्रतिष्ठा का सबसे अधिक ख्याल रखें, क्योंकि एक यहीं है जिसकी उम्र आप से ज्यादा है।
जिन लोगों के सपने बड़े होते हैं, उनको संघर्ष भी बड़ा करना पड़ता है।
आप चाहे सफल हो जाएं या असफल, लोग आपको परेशान करना कभी नहीं छोड़ेंगे।
गलतियां सुधारी जा सकती है,
गलतफहमियां भी सुधारी जा सकती है,
लेकिन गलत धारणाएं कभी नहीं सुधारी जा सकती।
उम्मीद और विश्वास का छोटा सा बीज खुशियों के विशाल फलों से बेहतर और शक्तिशाली है।
जहाँ रिश्ते रहते हैं, वहाँ शिकायतें भी रहती है।
जहाँ शिकायतें खत्म हो जाती है, वहाँ रिश्ते भी खत्म हो जाते हैं।
देने के लिए दान, लेने के लिए ज्ञान और त्यागने के लिए अभिमान सर्वश्रेष्ठ है।
जहाँ प्रेम, दया, त्याग, विश्वास, सहानुभूति जैसे आपके सच्चे मित्र रहेंगे,
वहाँ क्रोध, ईर्ष्या, अहंकार, द्वेष जैसे मतलबी मित्र आपके आसपास भी नहीं फटकेंगे।

जो लोग समय का मोल समझते हैं उनको समय अनमोल बना देता है।
आपके सामने का जीवन आपके पीछे के जीवन से कहीं अधिक महत्वपूर्ण है।
ये भी पढ़ें:-● नए साल के लिए कोट्स
Life Quotes in Hindi 2 Line | गोल्डन कोट्स इन हिंदी

समय आपके धैर्य को परखता है, यदि आप इसे बिना टूटे पार कर लेते हैं तो आपकी जीत सुनिश्चित है।
शब्दों को कोई भी स्पर्श नहीं कर सकता है, लेकिन शब्द सभी को स्पर्श कर जाते हैं।
अपनी गलती को न मानना एक और बड़ी गलती होती है।
अपने सपने कभी किसी को मत बताओ बल्कि करके दिखाओ क्योंकि लोग सुनना नहीं देखना पसंद करते हैं।
मंजिल को पाने के लिए कभी हार नहीं मानना चाहिए क्योंकि क्या पता मंजिल आपके एक और कोशिश का इंतजार कर रही हो।
ये तो तय है कि कुछ भी तय नहीं है।
अवसर और सूर्योदय में एक ही समानता , देर करने वाले हमेशा इन्हें खो देते हैं।
मनुष्य का सबसे सच्चा साथी उसका स्वास्थ्य है। जिस दिन स्वास्थ्य ने साथ छोड़ा, मनुष्य उस दिन से हर रिश्ते पर बोझ बन जाता है।
आप क्या हो ये महत्वपूर्ण नहीं है, पर आपमें क्या है ये बहुत महत्वपूर्ण है।
सत्य बोलने के लिए गीता पर हाथ रखकर कसम खाई जाती है, तो सत्य जानने के लिए गीता पढ़ाई क्यों नहीं जाती?
धर्म केवल रास्ता दिखाता है, मंजिल तक कर्म ही पहुँचाता है।
जीवन में समस्या पैदा करने वाले का क़द कितना भी बड़ा क्यों ना हो, पर ईश्वर की कृपा दृष्टि से बड़ा नहीं हो सकता।
तारीफ करने वाले बेशक आपको पहचानते होंगे, पर फिक्र करने वालों को आपको ही पहचानना होगा।

हमेशा छोटी-छोटी गलतियों से बचने की कोशिश करें क्योंकि इंसान पहाड़ों से नहीं पत्थरों से ठोकर खाता है।
जो आपसे जलते हैं उनसे घृणा मत कीजिए, क्योंकि यही तो वो लोग हैं, जो ये स्वीकार कर चुके हैं, कि आप उनसे बेहतर हैं।
Motivational Quotes in Hindi | पॉजिटिव कोट्स इन हिंदी
योग्यताएँ कर्म से पैदा होती हैं, जन्म से हर व्यक्ति शून्य होता है।
सब्र और सहनशीलता कमजोरी नहीं बल्कि ऐसी ताकत है जो सबमें नहीं होती।

प्रत्येक सूर्योदय इस बात का प्रमाण देता है कि अंधकार कितना भी गहरा हो, कुछ क्षण बाद उजाला आ ही जाता है।
भाषाओं का अनुवाद हो सकता है, भावनाओं का नहीं, उन्हें तो बस समझना पड़ता है।
जूते फटे पहनके आकाश पर चढ़े थे, सपने हमारे हरदम औकात से बड़े थे, सिर काटने से पहले दुश्मन ने सिर झुकाया जब देखा हम निहत्थे मैदान में खड़े थे।
मेहनत हमेशा सीढ़ियों की तरह होती है, जबकि भाग्य लिफ्ट की तरह।
किसी समय लिफ्ट तो बंद हो सकता है लेकिन सीढियां हमेशा आपको ऊंचाई के तरफ ही ले जाती है।
जीवन आपको वो नहीं देता जो आपको चाहिए, बल्कि आपको वो मिलता है जिसके आप काबिल हैं।
जीवन कितना भी कठिन क्यों न लगे, आपके पास कुछ ना कुछ करने और कामयाब होने की गुंजाइश हमेशा रहती है।
जीवन में अपना व्यक्तिगत शून्य रखिये ताकि कोई उसमें कुछ भी घटा न सके, परंतु जिसके साथ खड़े हो जाएं उसकी कीमत दस गुना बढ़ जाये।
अनुभव इंसान को ग़लत फैसलों से बचाता है, मगर अनुभव भी ग़लत फैसलों से ही आता है।

सुकून दुनिया की सबसे मँहगी चीज है।
सुई कपड़े को सिलने के लिए उसके ऊपर चलती है, हर चुभने वाली चीज़ का मक़सद भी बुरा नहीं होता।
कोशिश ये मत करो कि कोई आपको अच्छा कहे, कोशिश ये करो कि कोई आपको बुरा ना कहे।
खिचड़ी यदि बर्तन में पके तो बीमार को ठीक कर देती है, और अगर दिमाग़ में पके तो इंसान को बीमार कर देती है।
कोई कुछ भी बोले, अपने आप को शांत रखो, क्योंकि धूप कितनी भी तेज हो समुंदर को कभी नहीं सुखा सकती।
Good Morning Quotes in Hindi For Whatsapp | लेटेस्ट गुड मॉर्निंग कोट्स इन हिंदी
जिसे भविष्य का भय नहीं होता, वही वर्तमान का आनंद उठा सकता है।

अच्छे लोगों की तलाश मत करो, खुद को अच्छा बना लो, शायद आपसे मिलकर किसी और की तलाश पूरी हो जाए।

पहचान से मिला काम कम समय के लिए ही चलता है, लेकिन काम से मिली पहचान ज़िंदगी भर रहती है।
परवरिश और संस्कार बहुत मायने रखते हैं, सिर्फ़ पढ़ लिखकर कोई इंसान नहीं बनता।
बुरे कर्म करने नहीं पड़ते, हो जाते हैं, अच्छे कर्म होते नहीं करने पड़ते हैं।
ऊँचाइयों पर वे ही पहुँचते हैं, जो प्रतिशोध की बजाय परिवर्तन की सोच रखते हैं।
अरमान सिर्फ़ उतने ही अच्छे हैं, जिनमें स्वाभिमान गिरवी रखने की ज़रूरत ना पड़े।
झूठे व्यक्ति की ऊँची आवाज़ सच्चे व्यक्ति को चुप करा देती है, परंतु सच्चे व्यक्ति का मौन झूठे व्यक्ति की जड़ें हिला देता है।
हार जाना ग़लत नहीं है, हार मानना ग़लत है।
समय के पास भी इतना समय नहीं, कि वो आपको दोबारा समय दे सके।
मन की बात कह देने से फैसले हो जाते हैं, मन में रखने से फ़ासले हो जाते हैं।
जिस दिन आपने अपनी ज़िंदगी को खुलकर जी लिया वही दिन आपका है, बाकी तो सिर्फ़ कैलेंडर की तारीखें हैं।
यदि सुबह नींद खुलते ही आप किसी लक्ष्य को लेकर उत्साहित नहीं हैं, तो आप जी नहीं रहे हैं, सिर्फ़ जीवन काट रहे हैं।
जीवन ऐसा जियो कि ईश्वर को पसन्द आये, दुनिया वालों की पसन्द तो रोज बदलती रहती है।
कल्पना के बाद उस पर अमल ज़रूर करना चाहिए, सीढ़ियों को देखते रहना ही पर्याप्त नहीं है, उन पर चढ़ना भी ज़रूरी है।
Best Quotes in Hindi For Life | रियल लाइफ कोट्स इन हिंदी
दूसरों के लिए दीपक लेकर चलेंगे तो, रोशनी आप पर भी पड़ेगी और चेहरा भी आपका ही दमकेगा।
पुण्य छप्पर फाड़ के देता है, पाप थप्पड़ मार के लेता है।
सिंह अगर चट्टान पर बैठ जाए, तो वह चट्टान भी सिंहासन कहलाती है। इसलिए सिंहासन पाने का नहीं, सिंह बनने का प्रयास करें कि आप जहां पर बैठें, वहीं सिंहासन स्वयं बन जाए।
असल मे वही जीवन की चाल समझता है, जो सफर में धूल को गुलाल समझता है।

जो लोग अपने लिए नियम नहीं बनाते हैं, उन्हें दूसरे के नियमों पर चलना पड़ता है।
साथ देने वाले कभी हालात नहीं देखते, और हालात देखने वाले कभी साथ नहीं देते।
भावनाओं को समझने वाला एक अनपढ़ आदमी, दुनिया का सबसे पढ़ा लिखा आदमी होता है।
मिट्टी का मटका और परिवार की कीमत सिर्फ बनाने वाले को पता होती है, तोड़ने वाले को नहीं।
जीवन में समस्याएँ आपको बर्बाद करने के लिए नहीं आती हैं, वे सिर्फ़ आपके अंदर की आत्मशक्ति की पहचान कराने के लिए आती हैं।
सागर को घमण्ड था कि सारी दुनिया को डुबा सकता हूँ, एक तेल की बूँद आई और तैरकर निकल गई।
शीशा कमजोर बहुत होता है, मगर सच दिखाने से घबराता नहीं है।
बुराई ढूँढने का शौक़ है तो शुरुआत खुद से करें, दूसरों से नहीं।
आशा और विश्वास कभी ग़लत नहीं होते, पर ये हम पर निर्भर करता है हमने किससे आशा की और किस पर विश्वास किया।
अच्छे लोगों में एक विशेषता होती है, वो बुरे समय में भी अच्छे होते हैं।
सम्पत्ति के उत्तराधिकारी एक से ज़्यादा हो सकते हैं, लेकिन कर्म के उत्तराधिकारी हम स्वयं ही होते हैं।
Motivational Quotes in Hindi For Life | मोटिवेशनल कोट्स फॉर स्टूडेंट्स
हमें अक्सर लगता है कि दूसरों का जीवन हमसे अच्छा है, लेकिन हम भूल जाते हैं कि उनके लिए हम भी दूसरे हैं।
अहंकार ज्ञान का उल्टा है, जितना अधिक ज्ञान होगा उतना कम अहंकार होगा।
संबंध बनाना लोन लेने जितना आसान है, पर संबंध निभाना किश्तें भरने जितना कठिन है।
किसी से ईर्ष्या करके मनुष्य उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकता, पर अपनी नींद और सुख चैन अवश्य खो देता है।
यदि आप अपनी ग़लतियों से कुछ सीखते हैं तो ग़लतियाँ सीढ़ी हैं, नहीं सीखते हैं तो ग़लतियाँ सागर हैं। निर्णय आपका है, चढ़ना है या डूबना है।
सबको अपना जीवन बदलने के लिए समय मिलता है, पर समय बदलने के लिए दोबारा जीवन नहीं मिलता।
मिले हुए समय को ही अच्छा बनाएँ, अगर अच्छे समय की राह देखेंगे तो पूरा जीवन कम पड़ जाएगा।
स्वभाव उस दीपक की तरह रखो, जो बादशाह के महल में भी उतनी ही रोशनी देता है, जितनी किसी गरीब की झोंपड़ी में।
घर को आबाद या बर्बाद करने के लिए घर का एक सदस्य ही काफ़ी है।
शमशान ऐसे लोगों की राख से भरे पड़े हैं जो समझते थे कि दुनिया उनके बिना नहीं चल सकती।
दुनिया अच्छे लोगों से भरी है, यदि आपको कोई अच्छा नहीं मिल रहा तो खुद अच्छे बनो।
मुस्कुराना सीखना चाहिए क्योंकि रोना तो ज़िंदगी पैदा होते ही सिखा देती है।
खुद की समझदारी भी मायने रखती है, वरना अर्जुन और दुर्योधन के गुरु तो एक ही थे।
माता पिता भले ही अनपढ़ क्यों न हों, लेकिन शिक्षा और संस्कार देने की जो क्षमता उनमें है, वो दुनिया के किसी स्कूल में नहीं।
क्रोध और आँधी दोनों बराबर होते हैं, शांत होने के बाद ही पता चलता है कि नुकसान कितना हुआ है।
Best Life Quotes in Hindi | बेस्ट हिंदी कोट्स
बड़ा बनो पर उसके सामने नहीं, जिसने आपको बड़ा बनाया है।
जीवन में सबसे बड़ी ख़ुशी उस काम को करने में है, जिसे लोग कहते हैं, कि ये तुम्हारे बस का नहीं है।
जब गलत पासवर्ड से एक छोटा सा मोबाइल नहीं खुलता, तो गलत कर्मों से स्वर्ग के दरवाजे कैसे खुलेंगे?
अपनी तकदीर ख़ुद ही लिखनी होगी, ये कोई चिट्ठी नहीं है जो दूसरों से लिखवा लोगे।
कभी हार ना मानने की आदत, एक दिन जीतने की आदत बन जाती है।
शुरुआत करने के लिए महान होना ज़रूरी नहीं है, पर महान होने के लिए शुरुआत अनिवार्य है।
छोटी -छोटी बातें दिल में रखने से बड़े -बड़े रिश्ते कमज़ोर हो जाते हैं।
कोई अगर आपके अच्छे कर्म पर संदेह करे तो कोई बात नहीं, क्योंकि संदेह सदा सोने की शुद्धता पर किया जाता है, कोयले की कालिख पर नहीं।
अपने मन को कैकेयी होने से बचाइए क्योंकि जब मन कैकेयी हो जाता है तो कान भरने के लिए कोई ना कोई मंथरा ज़रूर मिलती है।
केवल उनके साथ ही मत रहिए जो आपको ख़ुश रखते हैं, थोड़ा समय उनके साथ भी रहिए जो आपको देखकर ख़ुश होते हैं।
रिश्तों की सिलाई अगर भावनाओं से हुई हो तो टूटना मुश्किल है और अगर स्वार्थ से हुई है तो टिकना मुश्किल है।
बुराई करना रोमिंग की तरह है, करो तो भी चार्ज लगता है और सुनो तो भी चार्ज लगता है।
अच्छे लोगों का हमारी जिन्दगी में आना हमारा सौभाग्य है और उन्हें संभालकर रखना हमारी योग्यता है।
स्वीकार करने की हिम्मत और सुधार करने की नियत हो तो इंसान बहुत कुछ सीख सकता है।
घमंड किसी का भी नहीं रहता, टूटने से पहले गुल्लक को भी यही लगता है, कि सारे पैसे उसी के हैं।
Attitude Quotes in Hindi For Girls & Boys | पॉजिटिव स्टेट्स इन हिंदी
सांप घर पे दिखाई दे तो लोग डंडो से मारते है और शिवलिंग पर दिखाई दे तो दूध पिलाते है। लोग सम्मान आपका नहीं, आपकी स्थिति और स्थान का करते है।
अगर ज़िंदगी बेरंग है तो मेहनत करो, मेहनत हमेशा रंग लाती है।
किसी की मुस्कुराहट की वजह बनें या ना बनें, किसी के दर्द की वजह कभी ना बनें।
बुरी खबर ये है कि समय उड़ता है, अच्छी खबर ये है कि आप इसके पायलट हैं।
समस्या के बारे में सोचने से बहाने मिलते हैं, समाधान के बारे में सोचने पर रास्ते मिलते हैं।
हमेशा छोटी छोटी गलतियों से बचने की कोशिश किया करो, क्योंकि इन्सान पहाड़ो से नहीं पत्थरों से ठोकर खाता है।
भाग्य के दरवाज़े पर सर पीटने से बेहतर है, कर्मों का तूफान पैदा करें, दरवाज़े अपने आप खुल जाएँगे।
किसी बच्चे को उपहार ना दिए जाएँ तो वो थोड़ी देर रोएगा, और अगर संस्कार ना दिए जाएँ तो जीवन भर रोएगा।
कठिन समय में समझदार व्यक्ति रास्ता खोजता है, और कमज़ोर व्यक्ति बहाना।
रिश्तों में झुकना ग़लत नहीं है, सूरज भी तो ढल जाता है चाँद के लिए।
रोटी कमाना बड़ी बात नहीं, रोटी परिवार के साथ खाना बड़ी बात है।
समय, हर समय को बदल देता है! सिर्फ़ समय को, थोड़ा समय दीजिए!
बाद में पछतावा करने से अच्छा है, एक बार जी जान लगाकर कोशिश कर ली जाए।
भलाई करते रहिए बहते पानी की तरह, बुराई खुद ही किनारे लग जाएगी कचरे की तरह।
घड़ी को देखो मत, बल्कि वो करो जो घड़ी करती है, लगातार चलते रहो।
Inspirational Quotes in Hindi | जीवन बदलने वाली बातें
किसी का सरल स्वभाव उसकी कमज़ोरी नहीं… बल्कि उसके मां बाप के के दिए हुए संस्कार होते हैं।
जरूरी ये नहीं कि आपकी उम्र क्या है, जरूरी ये है, कि आप किस उम्र की सोच रखते हो।
नेक इंसान बनने के लिए उतने ही प्रयास कीजिए जितने खूबसूरत बनने के लिए करते हो।
मेहनत का फल और समस्या का हल देर से ही सही पर मिलता जरूर है।
आवाज़ ऊँची होगी तो कुछ लोग ही सुनेंगे, लेकिन बात ऊँची होगी तो बहुत लोग सुनेंगे।
जो सुख में साथ दें वो रिश्ते होते हैं और जो दुःख में साथ दें वो फरिश्ते होते हैं।
इंसान कर्म करने में मनमानी कर सकता है, लेकिन फल भोगने में नहीं।
खूबसूरत होना अच्छा है, लेकिन अच्छा होना बहुत ही खूबसूरत है।
आपकी गलतियां इस बात का सबूत है कि आप प्रयास कर रहे हैं।
भावनाओं को समझने के लिए एक अनपढ़ आदमी दुनिया का सबसे पढ़ा-लिखा आदमी होता है।
दोस्तों! अगर आपको इस पोस्ट में लिखी गयी good morning quotes in hindi, motivational quotes in hindi, life quotes in hindi काफी पसंद आया होगा। अगर आपको यह पोस्ट पसंद आया हो तो इसे शेयर जरूर करें धन्यवाद।