Pipe Fitter & Febricator Interview Questions And Answers in Hindi

Pipe Fitter Fabricator Interview Questions And Answers Pdf Download in Hindi | पाइप फिटर और फेब्रिकेटर के विदेश जाने के लिए जरूरी सवाल


दोस्तों, आजकल बहुत सारे Pipe Fitter और Fabricator विदेश में जाकर अच्छा पैसा कमाना चाहते हैं। कभी-किसी अच्छी कम्पनी में भी काम करने के लिए इंटरव्यू देने पड़ते हैं। लेकिन उनके मन में एक बात को लेकर हमेशा डर बना रहता है कि मुझे इंग्लिश बोलना नहीं आता है तो कैसे क्या करूँगा, इंटरव्यू में किस तरह के सवाल पूछे जाएंगे, इंटरव्यू में पास हो पाऊंगा कि नहीं हो पाऊंगा?


अगर आपके अंदर में भी इस तरह के सवाल है तो आज से इस डर को अपने दिल से निकाल दीजिये, क्योंकि हम आपको इस पोस्ट में Pipe Fitter & Fabricator Interview Questions and Answers in Hindi का ऐसा लिस्ट देंगे कि अगर आप इसे एक बार याद कर लिए तो समझ लीजिए कि आपका इंटरव्यू निकलना तय है।


विदेश जाने के लिए जरूरी टिप्स


विदेश जाने के लिए इंटरव्यू में पूछे जाने वाले सवाल के बारे में जानने से पहले आइये अब आपको विदेश जाने के लिए कुछ जरूरी टिप्स देते हैं जो आपके लिए काफी महत्वपूर्ण साबित हो सकता है।


● सबसे पहले तो आपके अंदर के इस भ्रम को दूर कर दें कि अगर आपको इंग्लिश बोलना नहीं आता है तो कोई बात नहीं है। जितने भी बाहर के क्लाइंट आते हैं उनके साथ हिंदी में सवाल पूछने और जवाब देने के लिए लोग रहते हैं जो हिंदी को अच्छे से समझते हैं और वे लोग आपके बात को उस क्लाइंट को समझाते हैं। इसलिए इंटरव्यू देने से पहले इस डर को अपने से दूर कर दीजिए।


हाँ अगर आप अपना नाम और एड्रेस क्लाइंट पूछता है और आप उसको बता देते हैं तो काफी बेहतर होगा। इससे आपके सेलेक्शन होने के चांस काफी बढ़ जाता है। अगर आप घर बैठे इंग्लिश बोलना सीखना चाहते हैं तो इस पोस्ट को जरूर पढ़ें।

घर बैठे अंग्रेजी बोलना कैसे सीखें?


● इंटरव्यू में आपसे सबसे पहले आपका नाम और एड्रेस पूछा जाएगा। यहीं पर बहुत सारे लोग गलतियां कर देते हैं। जिससे उनका सेलेक्शन नहीं हो पाता है। कभी भी नाम और एड्रेस वहीं बोले जो आपके पासपोर्ट पर लिखा हो। कुछ लोग किसी दूसरे सर्टिफिकेट का नाम बोल देते हैं जिससे उनका सेलेक्शन नहीं हो पाता है। इसलिए कभी भी इंटरव्यू देने जाने से पहले एक बार पासपोर्ट पर लिखे नाम और पता को अच्छे से याद कर लें।


● इसके बाद इंटरव्यू में आपको काम करने का कितना अनुभव है उसके बारे में पूछा जाएगा। जिसमें आप कितने से काम कर रहे हैं उसके बारे में बताना है। ध्यान रहे कि आपको जितना अनुभव बताना है अपने CB के अनुसार ही बताना है। ऐसा नहीं कि CB में कुछ और लिखा और आप बोल कुछ और रहे हैं। इसलिए आप जो भी CB बनवाते हैं उसका डेट अच्छे से याद कर लें।


अगर आप CB के अनुसार नहीं बताये तो क्लाइंट समझ जाएगा कि आप झूठ बोल रहे हैं और आपको रिजेक्ट कर देगा। इसलिए इस बात का जरूर ध्यान रखें।


● अगर आप पहली बार विदेश जा रहे हैं तो कोशिश करें कि Short down में जाएं क्योंकि आपको ये बात अच्छी तरह से पता होना चाहिए कि जिन लोगों का विदेश जाने का अनुभव नहीं होता है और वे पहली बार जा रहे होते हैं उनका क्लाइंट सैलरी काफी कम लगाता है। एक बार 3 या 4 महीने का short down करके भी आ गए हैं तो अगली बार Long visa में जाएं। इस बार आपकी सैलरी काफी अच्छी लगेगी।


● एक और बात अगर आप भारत में फिटर का काम करते हैं और ड्रॉइंग देख लेते हैं तो विदेश जाने के लिए Febricator से इंटरव्यू दें। आपका सेलेक्शन आसानी से हो जाएगा।


Pipe Fitter & Fabricator Interview Questions And Answers In Hindi


आइये अब जानते हैं कि पाइप फिटर और फेब्रिकेटर के इंटरव्यू में पूछे जाने वाले सवाल किस तरह के होते हैं। आपको एक जरुरी बात बता दें कि अगर आप short down में जा रहे हैं तो स्पेनर, वाल्व, गैस्केट, ब्लाइंड, फ्लैंज, पाइप का OD और ID इत्यादि के बारे में अत्यधिक सवाल पूछे जाते हैं।


अगर आप Long Time के लिए विदेश जा रहे हैं तो फेब्रिकेशन से जुड़े सवाल अधिक पूछे जाते हैं। जैसे- ड्रॉइंग, टेम्पलेट, फॉर्मूला, सिंबल इत्यादि के बारे में अधिक सवाल पूछे जाएंगे। इसलिए हम आपको हर तरह के सवाल बताएंगे जो आपसे इंटरव्यू में पूछे जा सकते हैं।


1. ग्राइंडिंग मशीन कितने प्रकार का होता है?
उत्तर: ग्राइंडिंग मशीन 4 प्रकार के होता है- AG4, AG5, AG7 & AG9.


2. 1 इंच में कितना मिलीमीटर (mm) होता है?
उत्तर: 25.4 mm


3. कटिंग व्हील कितने mm का होता है?
उत्तर: कटिंग व्हील 3mm का होता है।


4. राइट एंगल का क्या काम होता है?
उत्तर: पाइप को 90° चेक करने के लिए राइट एंगल का काम होता है।


5. 1 सेमी में कितना mm होता है?
उत्तर: 1 सेंटीमीटर में 10mm होता है।


6. पाइप फिटिंग टूल्स कौन-कौन होते हैं?
उत्तर: ग्राइंडिंग मशीन, हथौड़ी, राइट एंगल, पेंसिल, लाइन डोरी इत्यादि।


7. पाइप ड्राइंग कितने प्रकार के होते हैं?
उत्तर: अगर आपसे क्लाइंट पूछे कि पाइप फिटर ड्राइंग कितने प्रकार का होता है तो आप बता सकते हैं कि मुख्यतः तीन प्रकार के होते हैं- GAD 
(General Arrangement Drawing), P&ID (Pipe & Instrument Drawing) और Isometric.


8. Isometric पाइप ड्राइंग में कितने दिशा होते हैं?
उत्तर: Isometric पाइप ड्राइंग में कुल 6 दिशा होते हैं:- 1. East (पूर्व), 2. West (पश्चिम), 3. North (उतर), 4. South (दक्षिण), 5. Up (ऊपर), 6. Down (नीचे)।


9. Isometric पाइप ड्राइंग में कितने रोलिंग होते हैं?
उत्तर: इसमें कुल 2 रोलिंग होते हैं- वर्टिकल रोलिंग और हॉरिजॉन्टल रोलिंग।


10. पाइप कितने प्रकार के होते हैं?
उत्तर: ● Welded Pipe or Seam Pipe:- वैसा पाइप जिसमें वेल्डिंग किया हुआ रहता है।
● Seamless Pipe:- वैसा पाइप जिसमें वेल्डिंग किया हुआ नहीं रहता है।
● Helical or Spiral Pipe:- वैसा पाइप जिसमें राउंड शेप में अर्थात चारों तरफ वेल्डिंग किया हुआ रहता है।


फ्लैंज कितने प्रकार का होता है?

How many types of flange, flange kitne prakar ka hota hai
How Many Types Of Flange


उत्तर: फ्लैंज मुख्यतः 6 प्रकार के होता है:- 

1. Slip on flange

2. Lap joint flange

3. Weld neck flange

4. Socket flange

5. Threaded flange

6. Blind flange.


12. Elbow Center (एल्बो सेंटर) का फार्मूला क्या होता है?
उत्तर:- Degree÷2×Tan×(D)×25.4×Pipe Size (इंच में)


13. Blind Flange कितने प्रकार का होता है?
उत्तर: ब्लाइंड फ्लैंज मुख्यतः 5 प्रकार के होता है:- Flange blind or End blind, Spectical blind, Ring spacer blind, Spade blind, Orifice plate blind.


14. फ्लैंज का फेस मुख्यतः कितने प्रकार का होता है?
उत्तर: फ्लैंज का फेस मुख्यतः 5 प्रकार का होता है:-
● Flat face flange (FF)
● Raised face flange (RF)
● Lap joint face flange (LJFF)
● Ring type joint face flange (RTJF)
● Male & Female flange (M&F)
● Tongue and groove flange (T&G)


15. फ्लैंज कितने Class या Pound के होते हैं?
उत्तर: फ्लैंज मुख्यतः 150, 300, 400, 600,900, 1500, 2500 Class के आते हैं।


गैस्केट कितने प्रकार का होता है?

उत्तर: मुख्य तौर पर 3 प्रकार के गैस्केट होते हैं:- Non-meatlic gasket, Metallic gasket और Composite gasket. इन तीनों में भी अलग-अलग प्रकार के गैस्केट होते हैं।


जैसे:- Sheet gasket, Spiral wound gasket, Corrugated metal gasket, Ring types joint gasket, Graphite gasket, Metal Jaketed gasket, CNAF, Rubber gasket, PTFE (Teflon) इत्यादि।


वाल्व कितने प्रकार के होते हैं?

How Many types of valve, valve kitne prakaar ka hota hai
How Many Types Of Valve


उत्तर: वैसे तो वाल्व कई प्रकार के होते हैं लेकिन हम आपको कुछ महत्वपूर्ण वाल्व के नाम बताते हैं जो इस प्रकार है:-


● Gate valve (गेट वाल्व)
● Globe valve (ग्लोब वाल्व)
● Check valve (चेक वाल्व)
● Ball valve (बॉल वाल्व)
● Butterfly valve (बटरफ्लाई वाल्व)
● Control valve (कण्ट्रोल वाल्व)
● Float valve (फ्लोट वाल्व)
● Needle valve (नीडल वाल्व)
● Diaphragm valve (डायाफ्राम वाल्व)
● Angel valve (एंगल वाल्व)
● Plug valve (प्लग वाल्व)
● Pinch valve (पिंच वाल्व)
● Pressure Relief valve (प्रेशर रिलीफ वाल्व)
● Safety valve (सेफ्टी वाल्व)
● Piston Valve (पिस्टन वाल्व)


18. रिड्यूसर (Reducer) कितने प्रकार का होता है?
उत्तर: Concentric reducer (सांद्रिक रिड्यूसर) और Eccentric reducer (सनकी रिड्यूसर)।


19. टी (Tee) कितने प्रकार का होता है?
उत्तर: टी मुख्यतः तीन प्रकार का होता है- Equal tee, Unequal tee और Lateral tee.


20. एल्बो (Elbow) कितने प्रकार का होता है?
उत्तर: एल्बो तीन प्रकार का होता है:- Short radius elbow, Standard radius elbow & Long radius elbow.


21. एल्बो किसे कहते हैं?
उत्तर: एल्बो उसको कहते हैं जो किसी लाइन के दिशा को बदल दें।


22. रोलिंग (Rolling) कितने प्रकार का होता है?
उत्तर: रोलिंग मुख्य तौर पर 3 प्रकार के होते हैं:- Horizontal rolling, Vertical rolling & Double rolling.


23. Isometric ड्राइंग में लाइन कितने डिग्री में होता है?
उत्तर: 30 डिग्री में।


24. Bevel अर्थात V कितने प्रकार का होता है?
उत्तर: Bevel मुख्यतः 3 प्रकार के बता सकते हैं:- Plane bevel J-Type bevel, Compound bevel. आपको बता दें कि पाइप का bevel 37.5 डिग्री में होता है। Bevel निकालने का फॉर्मूला Tan(37.5°)× Thikness होता है।


25. किस रंग के पाइप में कौन सा मटेरियल जा रहा है इसका पता कैसे लगाए?
उत्तर: हरा रंग में पानी जाता है, नीला रंग में Compressed air, पिला रंग में Flammable/Oxidizing Fluid, लाल रंग के पाइप में Fire fighting, ऑरेंज कलर में Toxic & corrosive fluids जाता है।


Pipe Fitter Interview Questions And Answers Pdf Download


अगर आप पाइप फिटर से सम्बंधित सारे सवालों का पीडीएफ डाउनलोड करना चाहते हैं तो नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें। एक बार download करने के बाद आप जब चाहे आसानी से इन सारे सवालों को पढ़ सकते हैं।


Click here:- Pdf Download Link


अगर आप इस पोस्ट में बताए गए सारे सवालों का जवाब बस एक बार याद कर लेते हैं तो यकीन मानिए आज से आप किसी भी इंटरव्यू में रिजेक्ट नहीं होंगे। अगर एक बार में ये सवाल याद नहीं होता है तो फ्री में हमेशा उपलब्ध है कभी भी इस वेबसाइट पर आकर याद कर सकते हैं।


घर पर कराटे कैसे सीखें?

सरकारी डॉक्टर कैसे बनें?


अगर आपको Pipe fitter & fabricator interview questions and answers in hindi पसंद आया हो तो इसे अपने दोस्तों के पास शेयर जरूर करें। इससे आपके जितने भी चाहने वाले होंगे इस तरह के जानकारी पाकर आप पर काफी खुश होंगे धन्यवाद।।

Share this article on

Leave a Comment