135+ Best Psychology Facts In Hindi | Psychological Facts in hindi | मनोवैज्ञानिक Facts In Hindi
Psychology Facts in Hindi: दोस्तों, आज हम ऐसे मनोविज्ञान से जुड़े रोचक तथ्य के बारे में जानने वाले हैं, जिसे जानकर आपका दिमाग हिल जाएगा। यकीन मानिए आपको ऐसे-ऐसे ह्यूमन साइकोलॉजी टिप्स इन हिंदी मिलने वाले हैं जो इससे पहले आपको इतनी सारी बेहतरीन जानकारी एक जगह पर कहीं नहीं मिला होगा।
ऐसे अगर आप इन बेहतरीन ज्ञान के भंडार को प्राप्त करना चाहते हैं तो इस article को पूरा जरूर पढ़ियेगा। तो आइए बिना देर किए psychology facts in hindi की एक-एक जानकारी प्राप्त करते हैं।
Table of Contents
रोचक मनोवैज्ञानिक तथ्य | Psychology Facts about Human behavior in Hindi
1. साइकोलॉजी के अनुसार आप जिस तरह का संगीत सुनते हैं उसी हिसाब से आपका व्यक्तित्व भी बनने लगता है। इसलिए अगली बार से कुछ अच्छा सुनने की कोशिश करें।
2. क्या आपको पता है कि हमें सिर्फ वहीं गाना सुनना अच्छा लगता है जिससे हम भावनात्मक रूप से जुड़ पाएं।
3. मनोविज्ञान के अनुसार खुद पर पैसे खर्च करने से ज्यादा दूसरों पर पैसे खर्च करने में आंनद मिलता है।
4. यदि आप सकारात्मक सोच वाले आदमी के साथ अपना समय बिताते हैं तो धीरे-धीरे आप पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ने लगता है। इसलिए कभी भी सकारात्मक सोच वाले इंसान को ही अपना दोस्त बनाये।
5. अगर आप केवल बुरा सोचते हैं तो आज से ऐसा करना छोड़ दें क्योंकि बुरा सोचने मात्र से ही हमारे साथ बुरा होना शुरू हो जाता है।
6. साइकोलॉजी के अनुसार अगर आप घर से बाहर ये सोचकर निकलते हैं कि काश आज कुछ बुरा न हो तो आपका साथ जरूर कुछ न कुछ घटित हो जाएगा।
7. मनोविज्ञान कहता है कि अगर आप खुद को हमेशा गरीब कहते रहते हैं तो आपके अमीर बनने की संभावना काफी कम हो जाता है। इसलिए आज से ही खुद को गरीब कहना बंद कीजिए।
8. अक्सर हमें वहीं यादें ज्यादा तकलीफ देती है जिन यादों को हम दिल और दिमाग दोनों से जल्दी भूलना चाहते हैं।
9. क्या आपको पता है कि जब हमारे पास अधिक समय रहता है तो अक्सर हमारे दिमाग को समय की कमी महसूस होने लगती है।
10. एक शोध के अनुसार जब आप किसी के हंसने का कारण बनते हैं तो आप उसके नजरों में काफी आकर्षक बन जाते हैं।
11. हाल ही में हुए एक अध्ययन के अनुसार जब आप खुश रहते हैं तो आपको कम नींद की आवश्यकता होती है और दुखी रहते हैं तो अधिक नींद की जरूरत होती है। इसलिए जीवन में हमेशा खुश रहने की कोशिश करें।
12. मनोविज्ञान के अनुसार अक्सर महिलाएं उन पुरुषों के तरफ अधिक आकर्षित होती है, जिनके पास लोगों को हंसाने का गुण मौजूद हो।
● किसी को भी इम्प्रेस करने के जबरदस्त तरीके।
13. अगर आपको अधिक गुस्सा आता है तो गुस्सा आने के तुरंत बाद आईने में ध्यान से अपना चेहरा देखें। आपका गुस्सा कुछ ही मिनटों में उतर जाएगा।
14. साइकोलॉजी के अनुसार अधिक बात करने वाली लड़की और कम बात करने वाले लड़कों की शादीशुदा जिंदगी काफी खुशहाल रहता है।
15. मनोविज्ञान के अनुसार अकेले रहने वाला व्यक्ति अधिक क्रिएटिव होता है।
● आईपीएल मैच फ्री में कैसे देखें
● फ्री में आईपीएल देखने वाला ऐप्स
● आईपीएल 2022 किस चैनल पर आएगा?
Psychology Facts In Hindi About Love | लव साइकोलॉजी फैक्ट्स इन हिंदी
16. आप जिससे प्यार करते हैं उसको गले लगाना पेन किलर दवाओं के जैसा काम करता है। ऐसा करने से आपका स्ट्रेस और टेंशन कम हो जाता है।
17. मनोविज्ञान के अनुसार Breakup के बाद महिलाओं की तुलना में पुरुषों को ज्यादा दर्द होता है।
18. अगर आप किसी से दिल से प्यार करते हैं तो आप हमेशा उसको खुश देखना चाहते हैं, भले ही आप उसके साथ न हो।
19. रिसर्च के अनुसार प्रेमिका या प्रेमी का हाथ पकड़कर चलने से आपको थकान या टेंशन महसूस नहीं होता है।
20. जो Couple शादी के बाद कम से कम 30 मिनट तक हसी मजाक करते हैं उनका रिलेशनशिप बहुत मजबूत होता है।
21. मनोविज्ञान के अनुसार यदि ग्रुप में लोग किसी बात को लेकर हंस रहे होते हैं तो हर कोई हंसते समय उस व्यक्ति को देखता है जिससे वो प्यार करता है। इसलिए जब भी कोई ग्रुप में हंसे तो लोगों की आंखों में देखे। कौन किससे प्यार करता है ये तुरंत पता चल जाएगा।
22. “I Love You” बोलने का अधिक असर तब पड़ता है जब इसे बायें कान में बोला जाए।
23. एक अजनबी के साथ आंखों से सम्पर्क बनाना आकर्षण को बढ़ावा देता है।
24. किसी भी आदमी के प्यार में पड़ने के लिए सिर्फ 4 मिनट ही काफी है।
25. अगर कोई लड़का या लड़की दो इंसान से प्यार करते हैं और बाद में किसी एक को छोड़ना पड़े तो हमेशा पहले वाले को छोड़े, क्योंकि अगर पहले वाले से आपको सच में प्यार होता तो दूसरे से नहीं करते।
26. आप जिस व्यक्ति से ज्यादा बात करते हैं उसके प्यार में पड़ने की संभावना अधिक बढ़ जाती है।
● श्रमिक कार्ड कैसे बनाये मोबाइल से
● पाइप फिटर के इंटरव्यू में पूछे जाने वाले जरूरी सवाल।
Psychology Facts In Hindi About Girl | साइकोलॉजी बातें
27. अगर कोई लड़की दुःखी है लेकिन नहीं रो रही है तो समझ जाइये कि वो दिल में रो रही है।
28. एक औरत को वैसे पुरुष ज्यादा आकर्षक लगते हैं जिनको दूसरी औरत देख रही होती है या फिर देखकर मुस्कुरा रही होती है।
29. पुरुषों की तुलना में महिलाएं निर्णय लेने में ज्यादा समय लगाती है, लेकिन अपने निर्णय पर ज्यादा देर तक टिकी रहती है।
30. लड़कियों के चेहरे पर तिल अधिक आकर्षक लगता है लेकिन जब तिल आपके होंठों पर या उसके पास हो तो वो और अधिक कामुक स्वभाव के होते हैं।
31. जिन महिलाओं के आसानी से दोस्त नहीं बनते हैं उनका “IQ Level” अधिक होता है।
32. लड़कियां उनलोगों के तरफ ज्यादा आकर्षित होती है जो उनके साथ बातचीत शुरू करने का प्रयास करते हैं।
33. साइकोलॉजी के अनुसार लड़कों के मुकाबले लड़कियां अधिक जिद्दी होती है। इसका मुख्य कारण लड़कियों का इमोशनल होना है। अगर कुछ लड़कियों को पसन्द आ जाता है तो उसे पाने के लिए वो किसी भी हद तक जा सकती है।
● प्रो कबड्डी लीग फ्री में लाइव कैसे देखें?
● स्टेट बैंक से ऑनलाइन पर्सनल लोन कैसे लें?
● गरीब छात्र घर बैठे एजुकेशन लोन कैसे लें?
Psychology Facts About Human Nature In Hindi (ह्यूमन नेचर इन हिंदी)
34. मनोविज्ञान के अनुसार जो लोग धूप में ज्यादा समय बिताते हैं वो एसी में रहने वाले से अधिक खुश रहते हैं।
35. शोध के अनुसार खुशी के आंसू पहले दाहिने आंख से गिरते हैं और गम के आंसू बाएं आंख से।
36. यदि कोई व्यक्ति आपके सामने किसी की बुराई कर रहा है तो ये साफ है कि वो आदमी आपकी बुराई कहीं और करता है। इसलिए ऐसे लोगों से बिल्कुल सावधान रहें।
37. जिन लोगों में आत्मविश्वास की कमी होती है वो अक्सर दूसरों में कमी निकालते रहते हैं।
38. किसी से नए-नए मिले हैं तो बातचीत के दौरान उस आदमी के नाम का प्रयोग करें इससे आपकी दोस्ती जल्दी होगी, क्योंकि लोगों को अपना नाम सुनना काफी अच्छा लगता है।
39. जब आप कुंवारे रहते हैं तो आपको शादीशुदा लोग अधिक खुश नजर आते हैं और जब आप शादीशुदा हो जाते हैं तो कुंवारे लोग अधिक खुश नजर आते हैं।
40. अगर कोई आदमी आपसे परेशान और निराश नहीं होता है तो ये तय है कि वो आपकी परवाह नहीं करता है।
41. एक रिसर्च के अनुसार ज्यादा हैंडसम लड़के अपने प्यार में या तो फेल हो जाते हैं या फिर सिंगल रह जाते हैं।
42. जिंदगी में दो लोगों से हमेशा दूर रहना चाहिए- एक घमंडी और दूसरा व्यस्त क्योंकि घमंडी आपको अपने मतलब से याद रखेगा और व्यस्त अपनी मर्जी से बात करेगा।
43. ज्यादातर लोग ऐसे लोगों पर अधिक ध्यान देते हैं जो उनको नजरअंदाज करते हैं।
44. एक शोध के अनुसार नकारात्मक विचारों को लिखकर उसे कूड़ेदान में फेंकना आपके मूड को ठीक करने का बेहतर विकल्प है।
45. बिना तकिये के सोने से कमर दर्द में काफी आराम मिलता है और इससे रीढ़ की हड्डी भी मजबूत होती है।
46. रिसर्च के अनुसार अगर कोई व्यक्ति किसी के बारे में अधिक बात या बुराई करता है तो इसका मतलब है कि वो आदमी उससे ज्यादा प्रभावित है।
Psychology Facts In Hindi About Human
47. यदि दुनिया में हर कोई ठीक से हाथ धोये तो हर साल तकरीबन 10 लाख जान बचाई जा सकती है।
48. जो लोग सुबह जल्दी उठ जाते हैं वो लेट से उठने वाले लोगों की तुलना में अधिक उत्साहित होते हैं।
49. जब कई लोग ग्रुप में बैठकर किसी का मजाक उड़ाते हैं तो वह आदमी ज्यादातर उसी के तरफ देखता है जिसे वह अपने दिल के सबसे करीब मानता है।
50. मन में छुपाई गयी भावना कभी भी खत्म नहीं होता है, बल्कि कुछ समय के लिए दूर हो जाता है और जब दुबारा वापस आता है तो अधिक दर्द देता है।
51. जब आप खुश होते हैं तो कम नींद में भी काम चल जाता है।
52. अपना लक्ष्य कभी किसी को न बताएं इससे लक्ष्य को हासिल करने की संभावना कम हो जाती है।
53. गाना गाने से थकान और डिप्रेशन कम होता है।
54. मनोविज्ञान के अनुसार सोते समय जो व्यक्ति आपको याद आता है उससे आप या तो बेहद प्यार करते हैं या फिर बेहद नफरत।
55. जिन लोगों को किसी का प्यार नहीं मिलता है वे अवसादग्रस्त हो जाते हैं और उनके हृदयाघात का खतरा बढ़ जाता है।
56. शोध के अनुसार लोग अच्छी बातों की तुलना में बुरी बातों पर जल्दी विश्वास कर लेते हैं। अच्छी बातों को परखने के लिए तो दुबारा पूछते हैं लेकिन बुरी बातों पर तुरंत सही मान लेते हैं।
57. यदि कोई आपसे कहे कि आप बदल गए हो तो 95% चांस है कि आपने सिर्फ उन चीजों को करना बंद किया है जिसे वो चाहता था, बाकी आपमें कुछ नहीं बदला है।
58. अगर कोई व्यक्ति आपके तरफ मुह करके बैठा है लेकिन पैर आपके तरफ नहीं है तो समझ जाएं कि उस आदमी को आपसे बात करने की कोई दिलचस्पी नहीं है।
59. अगर आप किसी को अपनी बातों से जल्दी आकर्षित करना चाहते हैं तो बात की शुरुआत कुछ इस तरह से करें- “वैसे तो मैं ये बताना नहीं चाहता था,लेकिन”…।
60. ईमानदार होने से ज्यादा दोस्त नहीं बनते हैं लेकिन जो बनते हैं वे पक्के दोस्त होते हैं।
61. अगर कोई व्यक्ति छोटी-छोटी बातों पर नाराज या गुस्सा हो जाए तो समझ जाएं कि उसे आपके प्यार और साथ कि सख्त जरूरत है।
62. क्या आपने कभी गौर किया है कि हमारे दोनों नाक एक बराबर हवा नहीं देते हैं। हमेशा एक नाक कम देता है दूसरा अधिक। ये सिलसिला दिन में एक नाक से दूसरे नाक में कई बार बदलता रहता है।
63. मनोविज्ञान के अनुसार जब आप दुःखी होते हैं या रोते हैं तो उस समय उस आदमी का चेहरा सामने आता है जिससे आप सबसे अधिक प्यार करते हैं।
64. जो लोग जल्दी शर्मा जाते हैं वे अधिक शर्मीले और दयालु होते हैं।
65. जब कोई आदमी रोना शुरू करता है तो वो और पुरानी बुरी यादें याद करके रोता है ताकि और ज्यादा रो सके।
● बजाज फाइनेंस से 20 लाख तक का लोन कैसे लें?
● RBL बैंक से लोन के लिए अप्लाई कैसे करें?
Psychology Facts In Hindi About Brain
66. देर रात को बात करने पर ज्यादातर लोग सच बोलते हैं, क्योंकि रात को दिमाग थका हुआ होने के कारण ज्यादा नहीं सोच पाता है।
67. शोध के अनुसार यात्रा करने से मस्तिष्क स्वस्थ रहता है। इसलिए अधिक यात्रा करने वाले लोगों में दिल का दौरा पड़ने की आशंका कम हो जाती है।
68. एक रिसर्च के अनुसार अपने पर खर्च करने के बजाय दूसरों पर खर्च करने से ज्यादा खुशी मिलती है।
69. जिस इंसान को छोटी-छोटी बातों और रोना आता है वो और लोगों की तुलना में अधिक नम्र स्वभाव के होते हैं।
70. जो व्यक्ति जितना अधिक सोता है वो उतना ही अधिक उदास रहता है।
71. जरूरत से ज्यादा सोचना आपके डिप्रेशन में जाने का सबसे बड़ा कारण है।
72. आपके कपड़े पहनने का असर आपके मूड पर होता है। यदि आप अच्छे कपड़े पहनते हैं तो आपका मूड अच्छा रहता है।
73. मनोविज्ञान के अनुसार इंसान की खुशी 9 दिन से ज्यादा नहीं रहती है फिर धीरे-धीरे कम हो जाती है। चाहे वो खुशी कितनी भी बड़ी क्यों न हो?
74. एक रिसर्च के अनुसार अगर आप अपने बच्चे को जरूरत से ज्यादा डांटते हैं तो बच्चा खुद से ही नफरत करने लगता है।
75. अगर आपको कोई इग्नोर करता है तो आप भी उसको इग्नोर करना शुरू कर दो। वापस आदमी आपको चाहने लगेगा।
76. मनोविज्ञान के अनुसार आप किसी से कोई काम करवाना चाहते हैं तो पहले बड़ा काम करने को दे, वो आदमी तुरंत मना कर देगा फिर आप उसको अपना काम करने को दे वो तुरंत कर देगा।
77. वैज्ञानिकों के अनुसार अगर आपको कोई घूर रहा है कि नहीं इसका पता लगाने के लिए जम्हाई लें। ऐसा करने से जो आदमी आपको घूर रहा है वो भी जम्हाई लेने लगेगा, क्योंकि जम्हाई बहुत ही सेंसिटिव चीज है।
78. जो इंसान वर्तमान में जीने के बजाय हमेशा बीते हुए कल को याद करते हैं वे ज्यादा खुश नहीं रह सकते हैं, क्योंकि हर बिता हुआ पल आपको दर्द देता है। इसलिए बीते हुए बात से सीख लेकर वर्तमान में जीना शुरू कर दीजिए।
79. एक रिसर्च के अनुसार आदमी के दिन का 30% समय केवल कल्पना करने में बीत जाती है।
80. आपकी सोच जितनी बड़ी होगी सफलता उतना ही बड़ा होगा। इसलिए अपने सोच को हमेशा ऊंची रखें।
ह्यूमन साइकोलॉजी इन हिंदी | Human Psychology Tips In Hindi
81. साइकोलॉजी के अनुसार जब किसी करीबी के मौत के बाद आप उसकी फ़ोटो अपने घर में लाते हैं तो इससे उसकी याद जल्दी मिटाने में बहुत मदद मिलती है। ऐसा करने से आप उनसे दूर महसूस नहीं करते हैं।
82. ज्यादा सुंदर दिखने वाले लोगों को किसी की बात बहुत जल्दी लग जाती है। ऐसे इंसान बहुत दिनों तक उस बात को अपने दिल से निकाल नहीं पाते हैं और समय आने पर खतरनाक तरीके से बदला भी लेते हैं।
83. एक तथ्य के अनुसार बचपन की दोस्ती को छोड़कर हर एक दोस्ती में स्वार्थ छिपा होता है वरना 20 साल के बाद कि गयी दोस्ती केवल घनिष्ठता दिखाने का ढोंग करते हैं।
84. एक तथ्य के अनुसार 90% इंसान और तेजी से रोने या हंसने लगता है जब उसे हंसने या रोने का वजह पूछा जाता है।
85. साइकोलॉजी के अनुसार सुबह की पहली शुरुआत ही आपके दिमाग को यह संकेत देती है कि आपका दिन कैसा होगा। अगर आपका दिन खराब होता है तो इसमें आपकी गलती नहीं होती बल्कि आपकी सुबह की शुरुआत की होती है।
86. आपके रिश्ते या दोस्ती में जैसे ही तीसरे आदमी का आगमन होता है आपका अहमियत पहले की मुकाबले कम हो जाती है।
87. साइकोलॉजी के अनुसार आपका शरीर जितना अधिक थका हुआ होता है, आपका दिमाग उतना अधिक क्रिएटिव हो जाता है।
88. ह्यूमन साइकोलॉजी के अनुसार जो लोग अपने काम में अधिक व्यस्त रहते हैं वे ज्यादा खुश रहते हैं क्योंकि उनके पास बेकार की बातें सोचने का ज्यादा वक्त नहीं होता है।
89. साइकोलॉजी के अनुसार जिस घर में ज्यादा लड़ाई-झगड़े होते हैं, उस घर के बच्चों पर ठीक वैसा ही प्रभाव पड़ता है जैसे युद्ध का सैनिकों पर।
90. टी.बी. देखने के दौरान दिमाग का इस्तेमाल कम होता है, इसलिए इससे छोटे बच्चों का दिमाग जल्दी विकसित नहीं होता है। बच्चों का दिमाग कहानियां पढ़ने और सुनने से ज्यादा विकसित होता है।
91. अगर आप किसी से पहली बार मिलने जा रहे हैं तो हाथों में घड़ी जरूर डाल लेना चाहिए क्योंकि इससे लोग आपको अपने काम के प्रति जिम्मेदार समझेंगे।
92. मनोविज्ञान के अनुसार जो लोग देर रात तक जगते हैं वैसे लोग ज्यादा रिस्क लेने वाले होते हैं।
93. साइकोलॉजी के अनुसार जब कोई इंसान नाखून चबाता है तो वो उस समय अधिक परेशान होता है।
94. जब आप कुछ सोचते सोचते सो जाते हैं तो आपका दिमाग सक्रिय रहता है। इसलिए सोकर उठने के बाद आप थका हुआ महसूस करते हैं।
95. अगर आप मुस्कुराते हैं तो आपकी खूबसूरती बिना मेकअप के भी 70% बढ़ जाती है और आप अधिक आकर्षक लगते हैं।
96. अकेलापन तब महसूस नहीं होता है, जब आप अकेले होते हैं बल्कि अकेलापन तब महसूस होता है जब आपका कोई परवाह नहीं करता है।
97. जब आप किसी से प्यार करते हैं और उसके बगल में सोते हैं तो इससे न सिर्फ अवसाद में कमी आती है, बल्कि नींद भी अच्छी और गहरी आती है।
98. मनोविज्ञान के अनुसार जब भी किसी को अपना पेन दीजिये उसको बिना ढक्कन के दीजिये, क्योंकि ज्यादातर लोग बिना ढ़क्कन के पेन अपने जेब में नहीं डालते हैं।
99. कभी-कभी हम बिना किसी कारण के निराश हो जाते हैं। इसका मुख्य वजह ये हो सकता है कि किसी खास का हमारे साथ न होना।
100. आत्मविश्वास इंसान को काफी आकर्षक बनाता है। एक बदसूरत आदमी भी अपने आत्मविश्वास के वजह से खूबसूरत दिखने लगता है।
Psychology Facts In Hindi About Dream & Night
101. मनोविज्ञान के अनुसार सपने में बहुत खास करीबी के आने के मतलब जीवन के प्रति सचेत करना होता है। सपने में करीबी तभी आते हैं जब आपका कोई काम बिगड़ रहा होता है।
102. क्या आप जानते हैं कि सपने में आप खुद को सोता हुआ कभी नहीं देख सकते हैं। जब भी आप सपने में खुद को देखेंगे दौड़ते, डरते और झगड़ते हुए ही देखेंगे।
103. क्या आपको पता है कि लाख सपने देखने के बावजूद आप सपने में खुद को पढ़ता हुआ नहीं देख सकते हैं। ऐसा हो पाना संभव ही नहीं है।
104. क्या आप जानते हैं कि देर रात तक सोने वाले लोगों के सपने में ज्यादातर नकारात्मक घटनाएं दिखाई देती है। देर से सोने वाले के सपने में खुद के द्वारा किये गए गलत काम दिखाई देता है।
105. क्या आपको पता है कि देर रात तक जागने वाले लोगों के सामाजिक सम्बंध खराब होने लगते हैं। ऐसा करने वाले लोग अपनों में ही कमियां निकालना शुरू कर देते हैं।
106. मनोविज्ञान के अनुसार अक्सर अंदर से टूटे हुए लोग रात को ज्यादा देर तक जागते हैं, क्योंकि उनको अकेलापन पसंद आता है।
Interesting Psychology Facts in Hindi | रोचक मनोवैज्ञानिक तथ्य
107. क्या आप जानते हैं कि इंसान विकल्पों के आदि होते हैं। नया विकल्प मिलते ही पुराने में खामियां नजर आने लगती है।
108. जो लोग अधिक तेज गति से रास्ते चलते हैं उनको दिखावे पर बहुत कम भरोसा होता है।
109. एक शोध के अनुसार जिन लोगों का माथा काला होता है ऐसे लोग बहुत विश्वासघाती होते हैं।
110. साइकोलॉजी के अनुसार अगर आप भीड़ में सबसे अलग दिखना और चाहते हैं कि सबकी निगाहें आप पर टिकी रहे तो लाल और काले रंग के कपड़े पहनना शुरू कर दें। आपके जानकारी के लिए बता दें कि लाल और काला रंग ध्यान आकर्षित करने के लिए सबसे बढ़िया रंग है।
111. एक शोध के अनुसार आंखे बंद करने से आपको भूली चीजें जल्दी याद आती है। अगर आप कोई चीज भूल गए हैं तो उसे आंखे बंद करके याद करने की कोशिश करें जल्दी याद हो जाएगा।
112. मनोविज्ञान के अनुसार हम किसी को पसंद करते हैं या नहीं इसे हमारे दिमाग को तय करने में सिर्फ 4 मिनट लगते हैं।
113. साइकोलॉजी कहता है कि वैसे Couple जिनकी बहुत सारी आदतें एक-दूसरे से मिलती जुलती है उनका रिश्ता ज्यादा दिन तक नहीं टिकता।
114. क्या आप जानते हैं कि जो चीज आपके दिमाग में आकर अटक गया है और आप उसे बार-बार गुनगुनाये जा रहे हैं तो ऐसे में च्विंगम चबाइए कुछ देर बाद आप उस बात को भूल जाएंगे।
115. एक शोध के अनुसार दुनिया में सबसे ज्यादा ब्लैकमेल पुरुषों का महिलाओं द्वारा होता है। महिलाएं अपनी कोई भी बात मनवाने के लिए पुरुषों को इमोशनली ब्लैकमेल करने लगती है।
116. इंसानी दिमाग हर दूसरे आदमी से किसी न किसी तरह जुड़ा रहता है। इसलिए जब आप किसी के मौत की खबर सुनते हैं तो आपका दिल सहम जाता है और आपको एक अजीब शांति का अनुभव होता है।
117. जो लोग दानी या उदारवादी प्रवृति के होते हैं उनको ज्यादा लड़ना-झगड़ना और चीखना-चिल्लाना पसंद नहीं होता है।
118. साइकोलॉजी के अनुसार आप तब तक किसी के दुःख दर्द को नहीं समझ सकते हैं, जब तक वह आपके साथ घटना घट नहीं जाता है।
119. मनोविज्ञान के अनुसार हम उन नियमों को तोड़ देते हैं जिनको पालन करना कठिन होता है। इसलिए शुरुआती दिनों में आप अपने लिए छोटे नियम बनाये इससे आपका आत्मविश्वास बढ़ता है।
120. मनोवैज्ञानिक शोध के अनुसार आप जिस तरह के जानकारी प्राप्त करते हैं आपके व्यक्तित्व उसी तरह बन जाता है। इसलिए हमेशा अच्छा ज्ञान लेने की कोशिश करें।
कड़वा सच | Psychology Facts In Hindi About Life
121. शादी में 50 लोग और मृत्यु में 20 लोगों का नियम जरूर बनना चाहिए क्योंकि शादी में 50 से ज्यादा लोग खुश नहीं होते अजर मृत्यु में 20 से ज्यादा लोग दुःखी नहीं होते।बाकी लोग तो सिर्फ दिखावा करने के लिए आते हैं।
122. ईश्वर सिर्फ वहीं नहीं है जहाँ हम प्रार्थना करते हैं, बल्कि ईश्वर वहाँ भी है जहाँ हम पाप करते हैं।
123. मुफ्त में केवल माँ-बाप का प्यार मिलता है, बाकी तो दुनिया के हर चीज के लिए कुछ-न-कुछ चुकाना ही पड़ता है।
124. वैज्ञानिकों के अनुसार जो लोग दूसरों को खुश रखने की कोशिश करते हैं वे बाद में अक्सर खुद ही अकेले पड़ जाते हैं।
125. मुफ्त में मिली हुई चीजों को लोग कद्र नहीं करते हैं इसलिए किसी का कोई काम करने से पहले कीमत जरूर वसूलें।
126. जिस दिन आपका जन्मदिन है उस दिन आप अपने माँ को भी एक गिफ्ट दीजिये, क्योंकि ये दिन उनके लिए भी खास है।
127. औरतों की इज्जत, सैनिक की जान और किसान की जिंदगी छोड़कर इस देश में हर चीज महंगा है।
128. इंसान के जीवन में 90% दुःख दूसरे इंसान के जीवन को देखने के बाद आता है।
Psychology Facts In Hindi About Sperm Ejaculations
129. अत्यधिक वीर्यनाश आपके अंदर कैल्शियम की मात्रा को कम करता है, जिससे आपकी हड्डियां कमजोर होने लगती है और आपके शरीर में दर्द रहने लगेगा।
130. जरूरत से अधिक वीर्यनाश आपके त्वचा के क्वालिटी को कम करता है। मतलब आपके त्वचा की जो चमक होती है वो धीरे-धीरे खत्म होने लगती है।
131. ज्यादा वीर्यनाश आपके स्पर्म काउंट को कम करता है, जिससे आपके वीर्य में ढीलापन आ जायेगा और आगे आपको बच्चा पैदा करने में मुश्किलें आ सकती है।
132. अत्यधिक वीर्यनाश आपके दिमाग को कमजोर बनाता है, जिससे आपको बात-बात पर गुस्सा आने लगता है और आप हमेशा तनाव में महसूस करते हैं।
133. वीर्यनाश आपके दिनचर्या को खराब कर सकता है और आपको देर रात तक सोने और लेट से उठने की आदत लग जाती है। इससे आपको अधिक थकान महसूस भी होने लगता है।
134. अगर आप लाइफ में कुछ अच्छा करना चाहते हैं अथवा इतिहास रचना चाहते हैं तो आज से वीर्य की बर्बादी बंद करें। वरना अत्यधिक वीर्यनाश आपके नॉर्मल लाइफ को भी तबाह कर सकता है।
135. अगर आप बहुत ज्यादा वीर्यनाश करते हैं तो आपका काम करने का फोकस खत्म हो जाएगा। मतलब कि आपको किसी भी काम में मन नहीं लगेगा और आप मानसिक तौर पर कमजोर होने लगेंगे।
दोस्तों, हमें उम्मीद है कि आपको psychology facts in hindi काफी पसंद आया होगा। आगे आप किस तरह की जानकारी चाहते हैं कमेंट करके जरूर बताइयेगा धन्यवाद।।
ये भी पढ़ें:-
● 500 Most Common Daily Use English Sentences.
Fact no. 127
ये तीनो चीजो की कीमत किसी को समझ नहीं आएगी ।
जब खुद पर बीतती हैं, तभी इंसान को उसकी कीमत समझ आती हैं।
Super se bhi upar yaar
भाई आपने आर्टिकल बहुत ही अच्छे तरीके से लिखा हुआ है। मुझे आपके द्वारा लिखा हुआ यह आर्टिकल बहुत अच्छा लगा और मेरे लिए उपयोगी साबित हुआ।
धन्यवाद आपका दिन शुभ हो!!!
इन शब्दों के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद। आपको इस वेबसाइट पर एक से बढ़कर अच्छी अच्छी जानकारियां मिलती रहेगी। इसलिए हमेशा इस वेबसाइट पर आकर नई नई जानकारियां ले सकते हैं।
very helpful information sharing thanks
Your most welcome rahul. Getting more valuable information like this always visit this website.