Road Safety World Series 2022 Live Match Kaise Dekhe | RSWS Ka Match Kaise Dekhe | Road Safety World Series Kis Channel Par Aayega | रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज कैसे देखें
दोस्तों! आप जरा मन में एक बार सोचकर देखिए कि क्या होगा अगर हमें क्रिकेट की दुनिया के सबसे बड़े सितारे सचिन तेंदुलकर, ब्रायन लारा, युवराज सिंह, जोंटी रोड्स, सनथ जयसूर्या, ब्रेट ली जैसे दिग्गज खिलाड़ियों को एक साथ Live Match खेलते हुए देखने का मौका मिले। क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर को एक बार फिर से कप्तानी और धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए देखने को मिले।
इन दिग्गजों को साथ खेलते हुए देखने का मतलब हम सभी क्रिकेट फैंस के लिए इससे बड़ी खुशी की बात हो नहीं सकती है। जी हाँ आप बिलकुल सही सुन रहे हैं। क्रिकेट के इन दिग्गजों को हम एक साथ फिर से Road Safety World Series (RSWS) 2022 में खेलते हुए देखेंगे। इस टूर्नामेंट में कुल 8 टीमें हिस्सा लेंगी।
पहले सीजन के शानदार सफलता के बाद Road Safety World Series का दूसरा सीजन 10 सितंबर से शुरू हो रहा है। 10 सितंबर से 1 अक्टूबर तक चलने वाला Road Safety World Series में फाइनल मैच सहित कुल 23 मैच खेले जाएंगे। इसका उद्घाटन मैच सचिन तेंदुलकर की अगुवाई वाली India Legends का मुकाबला South Africa Legends के बीच कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेला जाएगा।
पिछले सीजन की विजेता रही सचिन तेंदुलकर की अगुवाई वाली India Legends RSWS 2022 का दूसरे सीजन का खिताब भी अपने नाम करना चाहेगी। जाहिर सी बात है कि क्रिकेट के इन दिग्गजों को साथ खेलते हुए देखना हममें से कोई भी मिस नहीं करना चाहेगा। लेकिन बहुत सारे लोगों को पता नहीं है कि Road Safety World Series Live Match Kaise Dekhe, यह किस चैनल पर आएगा?
अगर आप भी यहीं जानना चाहते हैं कि RSWS 2022 Live Kaise Dekhe तो इस पोस्ट को अंत तक जरूर पढ़ियेगा। क्योंकि इस पोस्ट में बिल्कुल फ्री में Road Safety World Series Kaise Dekhe, Kis Channel Par Aayega, Schedule, Squad इत्यादि के बारे में पूरी जानकारी दी गई है।
Road Safety World Series 2022 Live Kaise Dekhe | रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज 2022 लाइव कैसे देखें फ्री में
10 सितंबर से 1 अक्टूबर तक चलने वाला Road Safety World Series का मुख्य उद्देश्य इस टूर्नामेंट के जरिए लोगों के बीच रोड सेफ्टी को लेकर जागरूकता फैलाना है। हर साल पूरी दुनिया में लाखों लोग सड़क दुर्घटना में अपनी जान गंवा देते हैं। सड़क दुर्घटना को लेकर लोगों के बीच जागरूकता लाने के लिए रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज का आयोजन होता है।
22 दिन तक चलने वाला यह टूर्नामेंट भारत में खेला जाएगा। जिसका सभी मैच कानपुर, इंदौर, देहरादून और रायपुर में खेला जाएगा। लेकिन बहुत सारे क्रिकेट फैंस स्टेडियम में न जाकर Road Safety World Series 2022 Live Streaming Online देखते हैं। इसलिए आइये हम पूरी विस्तार से जानते हैं कि फ्री में रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज कैसे देखें?
Road Safety World Series Live Kis Channel Par Aayega
अगर आप भारत में टीवी पर road safety world series 2022 का live match देखना चाहते हैं तो आपको अपने टीवी के Colors Cineplex, Colors Cineplex Superhit और Sports18 चले जाना है। इन चैंनलों पर बिल्कुल फ्री में शाम 7:30 बजे से रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज का Live Telecast होगा।
वहीं अगर आपके घर पर फ्री वाला डिश है तो Colors Cineplex Superhit चैनल पर चले जाना है। कुछ डिश टीवी पर Colors Cineplex Superhit के जगह पर Rishtey Cineplex चैनल का नाम लिखा रहता है। इसलिए आप ये नाम देखकर कंफ्यूज मत होइयेगा। आपको Rishtey Cineplex पर भी रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज देखने को मिल जाएगा।
Mobile पर Road Safety World Series कैसे देखें?
अगर आपके पास रिचार्ज वाला डिश टीवी नहीं है तो आप अपने मोबाइल पर बिल्कुल फ्री में Road Safety World Series देख सकते हैं। आइये जानते हैं कि मोबाइल पर रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज कैसे देख सकते हैं?
ये भी पढ़ें:● इंडिया ऑस्ट्रेलिया का मैच कैसे देखें फ्री में
● इंडिया ऑस्ट्रेलिया का मैच किस चैनल पर आएगा
Voot
इस टूर्नामेंट के लाइव प्रसारण करने का डिजिटल राइट्स VOOT को दिया गया है। इसलिए अगर आप ऑनलाइन रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज को देखना चाहते हैं तो अपने मोबाइल में VOOT App को इनस्टॉल करना होगा। इसलिए आप इस ऐप को प्ले स्टोर या नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके download कर सकते हैं।
इसको डाउनलोड करने के बाद आपको अपना मोबाइल नंबर डालकर लॉगिन हो जाना है। अगर आप पहले से इस पर रजिस्टर नहीं किये हैं तो अपना मोबाइल नंबर, अपना डिटेल्स और पासवर्ड डालकर लॉगिन हो जाना है।
इसके बाद VOOT App को open करें और search बार में जाकर Colors Cineplex सर्च करें। सर्च करने के बाद आपके सामने इस तरह का इंटरफेस आएगा।

इसमें आपको Colors Cineplex पर क्लिक करना है। इस पर आपको पूरा मैच बिल्कुल फ्री में देखने को मिल जाएगा।
Jio TV
अगर आप JIO का सिम कार्ड उपयोग करते हैं तो आपको VOOT App को download करने की कोई जरूरत नहीं है। बस आपको प्ले स्टोर या नीचे दिए लिंक पर क्लिक करके jio tv app download कर लेना है। इसके बाद आपको सबसे ऊपर ही सामने Road Safety World Series Live Match देखने का ऑप्शन मिल जाएगा।
अथवा अगर सामने ऑप्शन दिखाई नहीं दे रहा है तो अपने जिओ नम्बर से लॉगिन हो जाना है। फिर Colors cineplex चैनल पर चले जाना है। फिर इस चैनल पर क्लिक करते ही पुराने दिग्गजों का मैच चलना स्टार्ट हो जाएगा।
रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज 2022 शेड्यूल, मैच लिस्ट
तारीख | मैच | स्थान | समय |
10 सितंबर | इंडिया लीजेंड्स vs साउथ अफ्रीका लीजेंड्स | कानपुर | 7:30 PM |
11 सितंबर | बांग्लादेश लीजेंड्स vs वेस्टइंडीज लीजेंड्स | कानपुर | 3:30 PM |
11 सितंबर | ऑस्ट्रेलिया लीजेंड्स vs श्रीलंका लीजेंड्स | कानपुर | 7:30 PM |
12 सितंबर | न्यूजीलैंड लीजेंड्स vs साउथ अफ्रीका लीजेंड्स | कानपुर | 7:30 PM |
13 सितंबर | इंग्लैंड लीजेंड्स vs श्रीलंका लीजेंड्स | कानपुर | 7:30 PM |
14 सितंबर | इंडिया लीजेंड्स vs वेस्टइंडीज लीजेंड्स | कानपुर | 7:30 PM |
15 सितंबर | बांग्लादेश लीजेंड्स vs न्यूजीलैंड लीजेंड्स | कानपुर | 7:30 PM |
16 सितंबर | मैच नहीं है | – | – |
17 सितंबर | इंग्लैंड लीजेंड्स vs वेस्टइंडीज लीजेंड्स | इंदौर | 3:30 PM |
17 सितंबर | साउथ अफ्रीका लीजेंड्स vs श्रीलंका लीजेंड्स | इंदौर | 7:30 PM |
18 सितंबर | ऑस्ट्रेलिया लीजेंड्स vs बांग्लादेश लीजेंड्स | इंदौर | 3:30 PM |
18 सितंबर | इंडिया लीजेंड्स vs न्यूज़ीलैंड लीजेंड्स | इंदौर | 7:30 PM |
19 सितंबर | इंग्लैंड लीजेंड्स vs साउथ अफ्रीका लीजेंड्स | इंदौर | 7:30 PM |
20 सितंबर | मैच नहीं है | – | – |
21 सितंबर | इंडिया लीजेंड्स vs बांग्लादेश लीजेंड्स | देहरादून | 7:30 PM |
22 सितंबर | वेस्टइंडीज लीजेंड्स vs न्यूजीलैंड लीजेंड्स | देहरादून | 7:30 PM |
23 सितंबर | ऑस्ट्रेलिया लीजेंड्स vs साउथ अफ्रीका लीजेंड्स | देहरादून | 7:30 PM |
24 सितंबर | इंडिया लीजेंड्स vs इंग्लैंड लीजेंड्स | देहरादून | 7:30 PM |
25 सितंबर | श्रीलंका लीजेंड्स vs न्यूजीलैंड लीजेंड्स | देहरादून | 3:30 PM |
25 सितंबर | ऑस्ट्रेलिया लीजेंड्स vs वेस्टइंडीज लीजेंड्स | देहरादून | 7:30 PM |
26 सितंबर | मैच नहीं है | – | – |
27 सितंबर | श्रीलंका लीजेंड्स vs बांग्लादेश लीजेंड्स | रायपुर | 3:30 PM |
27 सितंबर | ऑस्ट्रेलिया लीजेंड्स vs इंग्लैंड लीजेंड्स | रायपुर | 7:30 PM |
28 सितंबर | सेमीफाइनल | रायपुर | 7:30 PM |
29 सितंबर | सेमीफाइनल | रायपुर | 7:30 PM |
30 सितंबर | मैच नहीं है | – | – |
1 अक्टूबर | फाइनल | रायपुर | 7:30 PM |
रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज 2022 स्क्वाड
Road Safety World Series 2022 में कुल 8 टीमें हिस्सा ले रही है। आइये उन सभी टीमों के प्लेयर्स लिस्ट के बारे में जान लेते हैं।
India Legends Squad (इंडिया लेजेंड्स स्क्वाड)
सचिन तेंदुलकर (कप्तान), युवराज सिंह, इरफान पठान, मुनाफ पटेल, यूसुफ पठान, हरभजन सिंह, स्टुअर्ट बिन्नी, सुब्रमण्यम बद्रीनाथ, नमन ओझा, विनय कुमार, अभिमन्यु मिथुन, मनप्रीत गोनी, प्रज्ञान ओझा, राजेश पवार, सुरेश रैना और राहुल शर्मा।
New Zealand Legends Squad (न्यूजीलैंड लीजेंड्स स्क्वाड)
रॉस टेलर (कप्तान), जैकब ओरम, जैमी हाऊ, जेसन स्पाइस, काइल मिल्स,सकॉट स्टायरिस, शेन बांड, डीन ब्राऊनली, ब्रूस मार्टिन, नील ब्रूम, आरोन रेडमंड, एंटोन देवसिच, क्रेग मैकमिलन, गरेथ होपकिन्स, हामिश बेनेट।
Australia Legends Squad (ऑस्ट्रेलिया लीजेंड्स स्क्वाड)
शेन वाटसन (कप्तान), एलेक्स डूलन, बेन डंक, ब्रैड हॉग, ब्रेड हैडिन, स्टुअर्ट क्लार्क, ब्रेट ली, ब्राइस मैकगेन, कलम फर्ग्यूसन, कैमरॉन वाइट, जार्ज हॉरलिन, जेसन क्रेजा, जॉन हेस्टिंग, नैथन रेयरडॉन, चैड सेयर्स, नैथन रेयरडान।
England Legends Squad (इंग्लैंड लीजेंड्स स्क्वाड)
इयान बेल (कप्तान), फिल मस्टरड, क्रिस ट्रमलेट, डैरन मैडी, मॉल लॉय, जेम्स टिनडॉल, रिक्की क्लार्क, स्टीफेन पैरी, जेड डर्नबैक, टिम एम्ब्रोस, डिमिट्री मास्क्रैनस, कृश शोफील्ड, निक कॉम्टन।
South Africa Legends Squad (साउथ अफ्रीका लीजेंड्स स्क्वाड)
जोंटी रोड्स (कप्तान), अलवीरो पीटरसन, एड्रयू पुटिक, एडी लेई, गारनेट क्रूगर, हेनरी डेविड, जैकविस रुडाल्फ, जोहान बोथा, जोहान वैन डर वैथ, लांस क्लूजनर, एल नोरिस जोंस, मखाया नतिनी, मोर्न वैन, टी शबाला, वरनॉन फिलैंडर, जेंडर डी ब्रायन।
Bangladesh Legends Squad (बांग्लादेश लीजेंड्स स्क्वाड)
शहादत हुसैन (कप्तान), अब्दुर रज्जाक, आलमगीर कबीर, आफताब अहमद, आलोक कपाली, मामुन उर रशीद, नजमुस सदत, धीमन घोष, डोर महमूद,, खालिद मसूद, मोहम्मद शरीफ, मेहराब हुसैन, एलियास सनी, मोहम्मद नजीमुद्दीन, अबुल हसन, तुषार इमरान।
West indies Legends Squad (वेस्टइंडीज लीजेंड्स स्क्वाड)
ब्रायन लारा (कप्तान), डैनजा हयात, देवेंद्र बिशु, ड्यवेन स्मिथ, जेरोम टेलर, किर्क एडवर्ड्स, मारलॉन इयान ब्लैक, नारसिंह ड्योनारिन, सुलेमान बेन, डेरेन पॉवेल, विलियम परकिन्स, डेरियो बारथले, डेव मोहम्मद, क्रिसमर सेन्टॉकी।
Shrilanka Legends Squad (श्रीलंका लीजेंड्स स्क्वाड)
तिलकरत्ने दिलशान (कप्तान), कौशल्या वीरारत्ने, महेला उडावाटे, रुमेश सिल्वा, असेला गुनारत्ने, चमारा सिल्वा, इसुरु उडाना, चमारा कपुगेदेरा, चामिंडा वास, चतुरंगा डीसिल्वा, चिनतखा जयासिंघे, धमिका प्रसाद, दिलरुवान परेरा, दिलशान मुनावीरा, इशान जयरत्ने, जीवन मेंडिस, नुवान कुलशेखरा , सनथ जयसूर्या, उपल थरंगा, थिसारा परेरा।
Summary
इस पोस्ट में हमने Road Safety World Series 2022 Live Kaise Dekhe, RSWS Kis Channel Par Aayega, रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज 2022 का शेड्यूल, स्क्वाड इत्यादि के बारे में पूरी विस्तार से जाना।
फिर भी अगर आपको इससे संबंधित और कोई सवाल हो तो कमेंट करके जरूर पूछिये। साथ ही अगर आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया हो तो इसे शेयर जरूर करें धन्यवाद।
FAQ About Road Safety World Series 2022 Kaise Dekhe
रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज 2022 कब है?
रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज 2022 का उद्घाटन मैच 10 सितंबर को है।
रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज 2022 में इंडिया का कप्तान कौन है?
सचिन तेंदुलकर
रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज 2022 किस चैनल पर आएगा?
Colors Cineplex, Colors Cineplex Superhit और Sports18 चैनल पर इसका लाइव प्रसारण किया जाएगा।
रोड सेफ्टी मैच क्या है?
इस टूर्नामेंट का मुख्य उद्देश्य हर साल सड़क दुर्घटना में लाखों लोग मारे जाते हैं। इसलिए सड़क दुर्घटना के प्रति लोगों को जागरूक करने को लेकर इस टूर्नामेंट का आयोजन 2021 से किया जाता है।