Most Romantic Love Stories in Hindi | बेस्ट रोमांटिक स्टोरी इन हिंदी

Most Romantic Love Story in Hindi | Romantic Story in Hindi Love | हिंदी प्रेम कहानी | रियल रोमांटिक लव स्टोरी

 

हेलो दोस्तों! आज हम आपको एक ऐसे Romantic Story in Hindi लेकर आये हैं जिसको पढ़ने के बाद आपको अपना असली प्यार जरूर याद आ जायेगा। ऐसी रियल रोमांटिक लव स्टोरी इससे पहले शायद ही आपने कभी पढ़ी होगी।

 

यह Romantic Love Story in Hindi आपको इतना रोमांचित करेगी कि अगर आप अपने प्यार से रूठे भी होंगे तो आपका दिल एक बार तो जरूर पिघल जाएगा। आखिर इस रोमांटिक लव स्टोरी की असली कहानी क्या है और ये कहानी कहीं आपकी love story को तो बयां नहीं करती?

 

ऐसी तमाम तरह के प्रेम भरी बातों के बारे में पूरी बात जानने के लिए आइये अंत तक इस Romantic Love Story in Hindi को पढ़ते हैं।

 

Romantic Story in Hindi | बेस्ट रोमांटिक लव स्टोरीइन हिंदी टू रीड

एक बार की बात है जब बहुत जोरों से मूसलाधार बारिश हो रही थी और वो अपने कमरे से इस सुनहरे बारिश को ध्यान से देख रहा था। उसके कमरे के बाहर बहुत बड़ा सा मैदान था। उसको ऐसा प्रतीत हो रहा था कि वो खुद बारिश में किसी ख्यालों में डूबकर नाच रहा है।

 

उसके घर के ठीक सामने एक टेलीफोन का खम्भा लगा हुआ था। तनवीर को ऐसा लग रहा था कि खम्भा भी इस बारिश में किसी की याद में नाच रहा है। लेकिन उसे फिर लगा कि भला इस बेजान से चीज को प्यार का मतलब क्या मालूम।

 

तनवीर को ऐसा ही महसूस हो रहा था कि उसके तरह ही हर कोई बस खुशी से नाच रहा है। लेकिन श्रावण का महीना गुजर चुका था और बारिश का कहीं नामोनिशान नहीं था। हर कोई मस्जिद में इकट्ठे होकर दुआएं मांगी लेकिन फिर भी बारिश नहीं आ रहा था।

 

बादल आते-जाते रहते थे लेकिन उनमें से एक बूंद भी बारिश नहीं होता था। आखिर एक दिन काले-काले घनघोर बादल आसमान में घिर गया और तेज बारिश होने लगा।

 

तनवीर को इस बारिश से कोई दिलचस्पी नहीं था। उसका जीवन एक सूखा रेगिस्तान बन चुका था। जिसके मुह में पानी के बूंद भी किसी ने नहीं टपकाया था।

 

Romantic Story in Hindi Love

बात दो साल पहले की है। जब सुरैया नाम की लड़की से मोहब्बत शुरू किया था। लेकिन उसकी ये मोहब्बत एकतरफा था।सुरैया ने उसके तरफ ध्यान देने के लायक भी नहीं समझा था। श्रावण का महीना था, बारिश की बूंदे जोरो से टपक रही थी। वो अपने कमरे से बाहर निकला और निराश मन से बारिश में नहा रहा था।

 

कमरे में बाल्टी में आम रखा था। जिसे तनवीर बड़े ही आराम से अकेले चूस रहा था। तभी उसको अचानक से किसी की जोर से बातें करने और हंसने की आवाज सुनाई दी।

 

उसने देखा कि सामने वाले मकान की दो लड़कियां बाहर अपने लॉन में निकलकर बारिश में नहा रही है और वे दोनों जोर से खुशी के मारे हंस रही थी। उसके मकान और उन लड़कियों के मकान के बीच में बस एक झाड़ियों का दीवार लगा था।

 

तनवीर अपने कमरे से निकलकर आम चूसते हुए बाहर उनके लॉन के नीचे गया और गौर से उन दोनों लड़कियों को देखने लगा। दोनों लड़कियां बहुत ही पतली मलमल के कपड़े पहनी हुई थी जो उनके हसीन बदन से चिपके हुए थे।

 

तनवीर इससे पहले कभी किसी औरत को ऐसी नजरों से नहीं देखा था। जैसा कि उस दिन उसने बारिश में उन दोनों लड़कियों को देखा था। देर तक उसने लड़कियों को देखता रहा जो बारिश में भींग भींगकर खुशी के मारे चहक रही थी।

 

तनवीर ने इससे पहले उनको कभी नहीं देखा था। इसलिए कि वो किसी लड़की को बुरी नजरों से देखना गुनाह समझता था। मगर उस दिन पता नहीं उसे क्या हो गया था। उसने न सिर्फ उस दिन उनके गीले बदन को देखता रहा बल्कि उनके गीले बदन में एक आग बनकर हैंडपंप की तरह उसमें छेद करता रहा।

 

तनवीर की उम्र उस समय 20 के आसपास रही होगी। जिंदगी के तजुर्बे उसके पास न के बराबर था। जिंदगी में उसने पहली बार जवान लड़की को गिले बदन में देखा तो उसको महसूस हुआ कि उसके खून में चिंगारियां दौर रही है।

 

उसने उन दोनों लड़कियों में से किसी को चुनना चाहा। इसलिए उसने देर तक उन दोनों को निहारता रहा। एक लड़की उसको बड़ी चंचल लगी जबकि दूसरी उससे कम। उसको चंचल वाली लड़की काफी अच्छी लगी। उसको लगा कि शायद उसे भी यह लड़की चंचल बना दें।

 

चंचल लड़की काफी खूबसूरत भी थी। उसके शरीर के अंग भी काफी खूबसूरत थे। बारिश में नहाते उसका भींगा बदन किसी जलपरी से कम नहीं लग रहा था। थोड़ी देर के लिए तनवीर शायर बन गया।

 

उस चंचल लड़की के महीन शर्ट जो दूसरी के मुकाबले बहुत महीन था। उसको ऐसे-ऐसे शायरी याद करा दिया जो उसने बहुत पहले भूल चुका था। इसके अलावा रेडियो पर चलने वाले हसीन गाने भी उसके कानों में गूंजने लगी।

 

उसको ऐसा लगने लगा था कि वो खुद दिलीप कुमार है, अमिताभ बच्चन है। फिर उसको उस चंचल लड़की में रेखा, हेमा मालिनी,नरगिस फाखरी जैसी हीरोइने नजर आने लगी। लेकिन फिर जब उसकी नजर उसके भींगे बदन पर पड़ा तो उसके आगे ये सभी हीरोइने फिंकि नजर आने लगी।

 

उसके मलमल के कुर्ते में जो सबाब था उसका मुकाबला शायद इस दुनिया में कोई नहीं कर सकता।

 

तनवीर ने आम चूसना बंद कर दिया और उस लड़की से जिसका नाम परवीन था उससे इश्क लड़ाना शुरू कर दिया। शुरू में उसे काफी मुश्किलें आयी। इसलिए कि उस लड़की तक पहुँचना उसे आसान नहीं लग रहा था। फिर उसे घर पर मम्मी-पापा का भी डर था।

 

इसके अलावा उसे इस बात का भी डर था कि क्या उसे ओ पसंद करेंगी भी कि नहीं। बहुत दिनों तक वह इन्हीं उलझनों में फंसा रहा। रातों जागता, उनके मकान के पास जाता मगर वो नजर नहीं आती।

 

घँटों उसके इंतजार में खड़ा रहता था लेकिन उसे निराशा ही हाथ लग रही थी। मगर उसे फिर वो बारिश वाला दिन याद आ जाता। जब भी उसको निराशा होती वो आंखें बंद कर के उस बारिश के पल को याद कर लेता।

 

बहुत दिनों बाद आखिर उसको एक दिन उससे मुलाकात करने का मौका मिल ही गया। बारिश हो रही थी, वो अपने पापा के कार में किसी काम से बाहर जा रहा था, तभी उसकी मुलाकात परवीन से हो गयी। परवीन उसके कार के तरफ हाथ से इशारा कर कार रोकने को बोला।

 

तनवीर बिल्कुल घबरा गया था। शायद आप भी ऐसे जगहों पर घबरा जाते। उसने मोटर बिल्कुल ऐसे अंदाज में रोकी कि जैसे उसने पहली बार कार चलाया हो। उस समय वो शराब के नशे से भी ज्यादा मोहब्बत के नशे में चूर था। उसको उसकी महबूबा ने खुद बुलाया था।

 

परवीन ने बड़े ही खूबसूरत मुस्कान के साथ कहा, “माफ कीजियेगा मैंने आपको कष्ट दिया। बारिश हो रही है न इसलिए दूर-दूर तक कोई तांगा वाला नजर नहीं आ रहा है और मुझे एक जरूरी काम से जाना था। आप मेरे पड़ोसी है इसलिए आपको ये तकलीफ दी।”

 

तनवीर – “माफ करने वाली क्या बात है? मैं तो…….
उसकी जबान लड़खड़ा गयी। फिर भी किसी तरह बोला कि “मैं तो पहले आपसे कभी मिला नहीं। लेकिन आपको एकबार देखा था।”

परवीन सुर्ख मुस्कान के साथ उसके कार में बैठ गयी और बोला “आपने मुझे कब देखा था?”
तनवीर: आपके मकान के लॉन में। जब आप जब आप (दो बार हिचकते हुए) और कोई दूसरी लड़की बारिश में नहा रही थी।
परवीन: हाय! आप देख रहे थे!
तनवीर: ये गुस्ताखी मैंने जरूर की है। इसके लिए माफी चाहता हूँ।
परवीन: आपने देखा क्या था?

 

ये सवाल ऐसा था कि तनवीर इसका जवाब नहीं दे सका। दांये-बाएं देखकर चुप रह गया। फिर बोला कि जी कुछ नहीं।आप दोनों नहा रही थी उस समय मैं आम चूस रहा था।

परवीन: सहमति हुई बोली आप आम चूसते क्यों है, काटकर क्यों नहीं खाते?

 

तनवीर को समझ नहीं आया कि इस सवाल का जवाब क्या दें? इसलिए उसने इस सवाल को घुमा दिया और बोला कि “आपको मैं कहाँ ड्राप कर दूं?

परवीन: आप मुझे कहीं भी ड्राप कर दें, वहीं मेरी मंजिल होगी।

 

तनवीर को ऐसा महसूस हुआ कि उसे लगा कि उसकी मंजिल मिल गई है। लेकिन उसको इतनी हिम्मत नहीं थी कि वो उसका धीरे से उसका हाथ दबाये या धीरे से उसके कमर में एक दो सेकेंड के लिए हाथ डाल दें।

 

बारिश हो रही थी। मौसम काफी मजेदार था। उसने काफी देर तक सोचा। उसकी कार की रफ्तार उसके ख्यालात के साथ-साथ काफी तेज होती चली गयी। आखिर उसने एक जगह गाड़ी को रोक लिया और एहसासों में बहकर उसे अपने सांसों से चिपका लिया।

 

उसके होठों पर अपने होठ रख दिये। उसको ऐसा महसूस हुआ कि वो कोई बहुत ही लजीज आम चूस रहा है। परवीन ने भी उसे नहीं रोका। लेकिन तनवीर को फौरन ही एहसास हो गया कि उसने बड़ी ही अश्लील हरकत की है। शायद परवीन को उसकी हरकत पसंद नहीं आये।

 

तनवीर एकदम से डरते हुए पूछा “आपको कहाँ जाना है?”
परवीन के चेहरे पर यूं तो नराजगी के लकीर नजर नहीं आ रहे थे। लेकिन तनवीर ऐसा महसूस कर रहा था कि जैसे परवीन उसके खून की प्यासी हो गयी है।

 

परवीन ने उसे बता दिया कि उसे कहाँ जाना है। जब वो उस जगह पर पहुँचा तो तनवीर को मालूम हुआ कि वो वेश्याओं का वेश्याघर है। जब उसने परवीन को अपने कार से उतारा तो उसके होठों पर गहरे लाल रंग मुस्कुराहट बिखर रहे थे।

 

परवीन ने अपने कूल्हे मटकाकर ठीक वेश्याओं के अंदाज में कहा “शाम को मैं यहाँ होती हूँ। आप कभी जरूर तसरीफ लाइए।”

 

तनवीर एकदम से भौचक्का रह गया। वो जब वापस अपने कार के तरफ मुड़कर गया तो एक पल के लिए उसे भी लगा कि वो भी एक वेश्या हो गया है। जिसे वो हर रोज चलाता है। उसके लाल बत्ती लिपिस्टिक है जो परवीन के होठों पर लगी हुई थी।

 

वो वापस अपने घर पर चला आया। फिर से बारिश हो रही थी।लेकिन अब तनवीर बेहद गम्भीर लग रहा था। उसको ऐसा लग रहा था कि बारिश उसके आंसू बनकर टपक रहे हैं। उसे खुद से घृणा आने लगी थी।

 

Heart Touching Love Story in Hindi | सच्ची प्रेम कहानी

 

एक लड़का और लड़की थी। दोनों में एक-दूसरे के लिए बेइंतहा मोहब्बत थी। दोनों एक-दूसरे के लिए कुछ भी कर जाने के लिए तैयार थे। इन दोनों का प्यार कई सालों तक चलता रहा।

 

लेकिन अचानक इन दोनों के जीवन में भूचाल उस समय आ गया, जब लड़की के पिता ने उसकी शादी किसी दूसरे जगह तय कर दी। ये बात जब उस लड़के को पता चला तो उसके होश उड़ गए। उसको चारों तरफ अंधेरा के अलावा कुछ नजर नहीं आ रहा था।

 

वो भागते हुए लड़की के पास गया और रोते हुए पूछा “सुना है तुम्हारी शादी किसी दूसरे लड़के से हो रही है”। क्या यह बात सच है? लड़की ने उदास होकर बोली कि यह बात सच है।

इस पर लड़के ने कहा कि भला तुम मुझे छोड़ कर कैसे किसी दूसरे की हो सकती हो? तुम तो मुझसे प्यार करती थी।

 

इस पर लड़की ने कहा “हाँ करती थी, लेकिन अब नहीं क्योंकि मेरी शादी अब दूसरे जगह हो रही है। मेरे बाप ने जिस जगह पर मेरा रिश्ता तय कर दिया है, मुझे वहीं रिश्ता पसंद है। इसलिए अब मैं वही शादी करूँगी। इसलिए तुम मुझे भूल जाओ तो अच्छा रहेगा।

 

लड़की के मुह से यह बात सुनने के बाद लड़के का दिल पूरी तरह टूट गया। उसे बिल्कुल समझ नहीं आ रहा था कि अब क्या करूँ, कहाँ जाऊं। लेकिन किसी तरह वो टूटा हुआ दिल लेकर वापस घर आया। घर जाकर खुद को अकेले कमरे में बंद कर लिया। काफी देर तक रोता रहा।

 

उसे इस बात को लेकर और रोना आ रहा था कि जिस पर मैं खुद से भी ज्यादा विश्वास करता था, जिसके लिए मैं जान देने के लिए भी तैयार रहता था। आज उसी ने मेरे साथ इतना बड़ा धोखा दिया। लड़का अपने प्यार में मिला इतना बड़ा धोखा खाकर पूरी तरह पागलों जैसा बन गया था। उसे खाना-पीना बिल्कुल भी अच्छा नहीं लग रहा था। उसके लिए किसी से बात करना भी कांटे जैसा लगने लगा था।

 

उसे ऐसा लगने लगा था कि जिसके साथ मैंने जीवन जीने की कसमें खाई थी। अब वही नहीं है तो भला मेरे जीने का क्या फायदा? अब तो जिंदगी जीने का कोई मकसद ही नहीं बचा था। उसे लगने लगा था कि या तो वह जान दे देगा या फिर घर छोड़कर कहीं और चला जायेगा।

 

यहीं सोचकर उसने अपना सामान लेकर बिना घर में बिना किसी को बताए कहीं चला गया। बस पकड़कर रेलवे स्टेशन जाने की योजना बनाया। रेलवे स्टेशन पहुँचने में रात हो गया। फिर भी उसने बहुत दूर का टिकट ले लिया। लेकिन ट्रेन आने में काफी देर था इसलिए उसने सोचा कि यहीं पर थोड़ा देर आराम कर लेता हूँ।

 

कुछ देर आराम करने के बाद उसके पास 8 साल का एक लड़का आया। वो छोटा सा लड़का पानी का बोतल बेच रहा था। छोटे बच्चे ने उस लड़के से पानी लेने के लिए पूछा। जिसके बाद उस लड़के ने उससे पानी का बोतल खरीद लिया।

 

फिर उसने उस छोटे से बच्चे से पूछा कि “तुम्हारा नाम क्या है?” जिसपर छोटे बच्चे ने कहा कि मेरा नाम आंनद है। जिस पर उसने कहा कि अभी तुम इतने छोटे हो और इतनी रात को स्टेशन पर पानी बेच रहे हो। तुम पढ़ाई नहीं करते हो।

 

इस पर छोटे बच्चे ने कहा कि भला घर पर रहना और पढ़ाई करना किसको अच्छा नहीं लगता है। लेकिन क्या करूँ मेरी मजबूरी है।मेरा पिता अपनी बीमारी के वजह से काफी दिनों से घर पर ही रहते हैं और वे काम नहीं कर पाते हैं। उनके इलाज के लिए पैसे नहीं है।

 

इसके अलावा परिवार में मेरी माँ और एक बहन है। मेरी माँ कोई छोटी-मोटी काम कर लेती है और मैं रात को यहाँ पानी बेचता हूँ। फिर पैसे इकट्ठा कर मां को देता हूँ ताकि घर चल सके और पिताजी के इलाज हो सके।

 

इतने छोटे से लड़के की बात सुनकर यह लड़का सन्न रह गया और सोचने लगा कि इतना छोटा सा बच्चा अपना घर और परिवार के लिए इतना मेहनत कर पैसे कमा रहा है और एक मैं हूँ जो एक बेवफा लड़की के लिए अपना परिवार और घर छोड़ आया।

 

उसे खुद पर शर्म आने लगी। उसको अपने किये कारनामों से नफरत होने लगी। वो सोचने लगा कि जिसने मुझे जन्म दिया, जिसने मुझे बचपन से बड़ा होने तक पाला मैं उनको सिर्फ एक लड़की के लिए छोड़कर जा रहा हूँ।

 

वो भी उस लड़की के लिए जिसने मेरे साथ गद्दारी की। मेरे घर पर न जाने मां और पिताजी मुझे न पाकर कितना परेशान हो रहे होंगे। न जाने वे लोग हमारे बारे में क्या-क्या सोच रहे होंगे, वे लोग मेरे लिए कितना परेशान होंगे।

 

कुछ समय तक यही सोचने के बाद वह लड़का कहीं जाने लगा। जिस पर पानी बेचने वाला उस छोटे से लड़के ने पूछा कि भाई साहब कहाँ जा रहे हैं। जिस पर इस लड़के ने कहा कि मैं अपना रास्ता भूलकर जा तो बहुत दूर रहा था, लेकिन अब नहीं जाऊंगा।

 

तुमसे मिलने के बाद अब मेरी आँखें खुल गयी है। मुझे मेरा सही रास्ता मिल चुका है। इसलिए अब मैं अपने घर जा रहा हूँ। मुझे मेरे माँ और पिताजी बहुत याद आ रहे हैं।

 

मैं उस माँ-बाप के पास जा रहा हूँ जिन्होंने मुझे जीवनभर निस्वार्थ भाव से प्रेम किया। मैं भी अब तक कितना बड़ा पागल था जो एक झूठे प्यार के लिए अपनें माँ-बाप के सच्चे प्रेम को भूल गया था, उनको छोड़कर जा रहा था। इतना कहकर लड़का वापस अपने घर आ गया।

 

अपने माँ-बाप को पुत्र के वियोग में तड़पते देखकर लड़का खूब रोया और उनसे माफी मांगी।

आजकल के जीवन में ऐसी घटना बहुत देखने को मिलती है। जब कोई लड़का या लड़की किसी अजनबी के प्यार में पड़कर अपनों को ही भुल जाते हैं और छोड़कर चले जाते हैं। कोई किसी को धोखा दे देता है तो जैसे लोग जीना छोड़ देते हैं। कई लोग तो आत्महत्या कर लेते हैं।

 

आप एक बात क्यों नहीं सोचते हैं कि जब आपके जीवन में आपके माँ-बाप के अलावा कोई दूसरा नहीं था तब भी आप जिंदा थे। आप ये क्यों नहीं सोचते हैं कि आपको देखकर आपके माँ-बाप जिंदा है। आपको देखकर उनको कितना खुशी मिलता है।

 

ठीक है आपको कोई छोड़कर चला गया। ऐसे लोगों को चले जाने दो। ये तो भला हुआ कि उनकी असलियत आपको जल्द ही मालूम पड़ गयी। वरना पता नहीं आगे क्या-क्या होता? जो लोग आपको छोड़कर जाना चाहते हैं उनको चले जाने दो क्योंकि आप किसी के शरीर को तो रोक सकते हैं लेकिन उसके प्यार को नहीं।

 

इसलिए हम आपसे यहीं कहेंगे कि जो आपको छोड़कर चला जाये समझिए कि आपका वो था ही नहीं। इसलिए सारी पुरानी बातों को छोड़कर एक नए जीवन की शुरुआत कीजिये। इसी में आप और आपके परिवार की भलाई है।

 

आप कमेंट करके बताइये कि क्या आपके साथ ऐसा कभी घटना हुआ है, क्या आपको भी कभी किसी ने धोखा दिया है? अगर हुआ है तो आपने उस परिस्थिति को कैसे पार किये कमेंट करके लिखना न भूलियेगा।

 

ये भी पढ़ें:● बेस्ट हिंदी लव स्टोरी

दर्द भरी बेवफा कहानी

बेस्ट मोटिवेशनल कहानी

मोटिवेशनल कोट्स इन हिंदी

 

दोस्तों! आपको यह Romantic Love Story in Hindi कैसी लगी कमेंट करके जरूर बताइयेगा। साथ ही अगर आपको यह रोमांटिक स्टोरी इन हिंदी पसंद आया हो तो इसे शेयर जरूर करें धन्यवाद।

Share this article on

Leave a Comment