Sai Sudharsan Cricketer Biography Wikipedia in Hindi | साई सुदर्शन का जीवन परिचय

Sai Sudharsan Cricketer Biography, Wiki, Age, Stats, Career, Net Worth, Family, Girlfriend, IPL, Age | साई सुदर्शन की जीवनी, उम्र, धर्म, विकिपीडिया, बैटिंग, परिवार, आईपीएल टीम

भारतीय क्रिकेट के एक उभरते सितारे जो अपने आईपीएल डेब्यू से दर्शकों और खेल प्रेमियों का दिल जीतने वाले साई सुदर्शन ने जितना कम समय में इतना ऊंचा नाम कमाया है उतना हर युवा क्रिकेटर के लिए किसी सपने सच होने से कम नहीं होगा।

अपने आईपीएल करियर के पहले ही मैच में शानदार बल्लेबाजी से दर्शकों के दिलों पर छा जाने वाले सुदर्शन को भविष्य में भारत का स्टार बल्लेबाज माना जा सकता है। लेकिन जब से इन्होंने आईपीएल में खेलना शुरू किया है तब से हर कोई इनके बारे में पूरी कहानी जानना चाहता है कि आखिर साई सुदर्शन कौन है, इनकी जीवनी क्या है?

साई सुदर्शन से जुड़ी तमाम तरह के जानकारियां जानने के लिए लोग उत्सुक हैं। अगर आपको भी साई सुदर्शन की जीवनी के बारे में पूरी विस्तार से जानना है तो इस पोस्ट को अंत तक जरूर पढ़ें।

साई सुदर्शन क्रिकेटर कौन है | Who is Sai Sudharsan Cricketer in Hindi

साई सुदर्शन तमिलनाडु के चेन्नई के रहने वाले बायें हाथ के बल्लेबाज हैं। इन्होंने हाल ही में 8 अप्रैल 2022 को अपने आईपीएल करियर की शुरुआत पंजाब किंग्स के खिलाफ किया था। सुदर्शन लेग स्पिनर भी है। इनको टॉप आर्डर में बल्लेबाजी करना काफी पसंद आता है। उन्हें मुख्य रूप से लिस्ट ए, टी20 क्रिकेट और आईपीएल खेलने के लिए जाना जाता है।

सुदर्शन पहली बार सुर्खियों में तब आये जब इन्होंने अपने पहले ही मैच में पंजाब किंग्स के खिलाफ ब्रेबोर्न स्टेडियम में सुदर्शन ने तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 30 गेंदों 4 चौके और एक छक्के के मदद से 35 रनों की शानदार पारी खेली थी। आपको बता दें कि गुजरात टाइटंस की टीम नो आईपीएल 2022 के ऑक्शन में इनको अपने टीम में शामिल किया था।

ये भी पढ़ें:● फ्री में आईपीएल कैसे देखें?

आईपीएल देखने वाला फ्री apps

आईपीएल से पैसे कैसे कमाए?

आईपीएल किस चैनल पर आ रहा है?

Sai Sudharsan Cricketer Bio, Wiki, Age, Religion, Net Worth, Date Of Birth, IPL Team

Sai Sudharsan Cricketer
Sai Sudharsan Cricketer
पूरा नामभारद्वाज साई सुदर्शन
निकनेमसाई सुदर्शन
जन्मतिथि15 अक्टूबर 2001
जन्मस्थानचेन्नई, तमिलनाडु
उम्र (Age)20 वर्ष
बैटिंगलेफ्ट हैंड बैट्समैन
बौलिंगलेग स्पिन
हाइट170 सेमी.
घरेलू टीमतमिलनाडु
आईपीएल टीमगुजरात टाइटंस
आईपीएल डेब्यू8 अप्रैल 2022 (GT vs PBKS)
पसंदीदा क्रिकेटरसचिन तेंदुलकर
नेट वर्थN/A
धर्महिंदू
राष्ट्रीयताभारतीय

साई सुदर्शन का परिवार | Sai Sudharsan Cricketer Family

पिता का नामआर. भारद्वाज (दक्षिण एशियाई (एसएएफ) खेलों का हिस्सा)
माता का नामउषा भारद्वाज (तमिलनाडु टीम के लिए राष्ट्रीय स्तर पर वॉलीबॉल प्लेयर)
गर्लफ्रैंडN/A

साई सुदर्शन की शिक्षा | Sai Sudharsan Educational Qualification

स्कूली शिक्षाचेन्नई के होमटाउन स्कूल
कॉलेजस्वामी विवेकानंद कॉलेज
उच्चतम शिक्षाबी.कॉम.

साई सुदर्शन का करियर | Sai Sudarshan Success Story in Hindi

साई सुदर्शन ने अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत मात्र 19 साल की उम्र में ही कर दिया था। इस दौरान इन्होंने लिस्ट ए मैचों में पहली बार 8 दिसंबर 2021 को तमिलनाडु टीम के तरफ से खेलते हुए मुंबई के खिलाफ किया था। वहीं इन्होंने अपना अंतिम लिस्ट के मैच 11 दिसंबर 2021 को बंगाल के खिलाफ खेला है। वहीं अगर इनके टी20 क्रिकेट में डेब्यू के बारे में बात किया जाए तो 4 नवंबर 2021 को महाराष्ट्र के खिलाफ अपना पहला टी20 मैच खेला था।

अपने घरेलू टी20 करियर के दौरान सुदर्शन ने अभी तक सिर्फ 7 टी20 मैच खेले हैं। इस दौरान इन्होंने 119 के स्ट्राइक रेट से 182 रन बनाये हैं।

साईं सुदर्शन आईपीएल डेब्यू | Sai Sudharshan IPL Career

आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन के दौरान गुजरात टाइटंस की टीम ने साई सुदर्शन को इनके बेस प्राइस 20 लाख में खरीदा था। जल्द ही इनको आईपीएल में डेब्यू करने का मौका भी मिल गया। साई सुदर्शन ने अपना पहला आईपीएल मैच 8 अप्रैल 2022 को पंजाब किंग्स के खिलाफ खेला था।

अपने पहले मैच में सुदर्शन ने 30 गेंदों में 4 चौके और 1 चक्केक मदद से 35 रनों की बेहद ही बेशकीमती पारी खेलकर अपने टीम को पंजाब के खिलाफ जीत में अहम भूमिका निभाई थी। हम सभी उम्मीद करते हैं कि आने वाले समय मे साई सुदर्शन इससे भी बेहतरीन प्रदर्शन करें और टीम को जीत दिलाये।

दोस्तों ये था साई सुदर्शन क्रिकेटर की पूरी जीवनी। अगर आपको साई सुदर्शन के बारे में ये जानकारी पसंद आया हो तो इसे शेयर जरूर करें धन्यवाद।

Share this article on

Leave a Comment