Signal App क्या है और इससे पैसे कैसे कमायें जानें 5 सबसे आसान तरीका

Signal App क्या है और इसे कैसे Use करें | Signal App All Features In Hindi

Signal app kya hai aur ise kaise use karte hai, signal app se paise kaise kamaye
Signal app kya hai

Whatsapp की नई privacy policy आ जाने के बाद बहुत सारे लोग signal app को डाऊनलोड कर रहे हैं। इस app की insatll करने की स्पीड पिछले कुछ दिनों में बहुत तेजी से बढ़ा है और उम्मीद है कि आने वाले समय में Signal App बहुत तेजी से पॉपुलर होगा।

 

इसीलिए आज हम बात करेंगे कि Signal App क्या है और इसे कैसे use करें? signal app में ऐसे कौन से सबसे important features है जो आपके लिए काफी उपयोगी साबित होने वाला है?

 

इस पोस्ट में Signal App के बारे में एक-एक करके पूरी जानकारी लेंगे और जानेंगे कि Signal App से पैसे कैसे कमायें जा सकते हैं? तो चलिए दोस्तों Signal App के पूरी जानकारी प्राप्त करते हैं।

 

Signal App क्या है | What Is Signal App In Hindi

 

सबसे पहले आपको बता दें कि signal app व्हाट्सएप की तरह ही एक messaging app है। जिसमें आप whatsapp की तरह ही अपना प्रोफाइल create कर सकते हैं, एक-दूसरे को मैसेज और फोटो भेज सकते हैं और दोस्तों के साथ अपना ग्रुप बना सकते हैं।

 

इस app को use करने का सबसे बड़ा फायदा ये है कि ये whatsapp की तरह ही बिल्कुल फ्री app है। इसको use करने के लिए आपको किसी तरह का कोई भी fees जमा करने की जरूरत नहीं है और ना ही इसमें किसी तरह का कोई ads आते हैं। तो अब तक आप समझ गए होंगे कि Signal App क्या है और किस तरह काम करता है?

 

Signal App किस देश का है और इसका मालिक कौन है?

बहुत सारे लोगों को मन में ये जानने की जिज्ञासा है कि Signal App किस देश का है तो आपको बता दें कि ये अमेरिका की कम्पनी है और इसका मुख्यालय अमेरिका में ही है। अब आपके मन में ये सवाल आया होगा कि signal app को किसने बनाया है?

 

आपको एक और बात बात दूँ कि व्हाट्सएप बनाने वाले शख्स ने ही इस app को भी बनाया है। इस तरह Signal App का मालिक व्हाट्सप्प का को-फाउंडर क्रिप्टोग्राफर मॉक्सी मार्लिइस्पाइक है, जो कि एक अमेरिकी है।

 

Signal App कैसे Download करें और इस पर profile कैसे create करें

अब जानते हैं कि Signal App पर account कैसे बनायें?

 

1. सबसे पहले अगर आप एक एंड्राइड फोन use करते हैं तो google play store में जाकर इसको install कर लीजिए। अगर आप Apple iphone उसे करते हैं तो आप अपने app स्टोर से इसको इनस्टॉल कर लीजिए।

 

2. उसके बाद whatsapp की तरह ही अपना मोबाइल नंबर डालिये और प्राप्त ओटीपी को डालकर अपना account बना लीजिए।

 

3. उसके बाद आपसे पिन बनाने के लिए कहा जाए तो आप अपना एक पिन बना लीजिए। आपसे पिन इसलिए बनवाया जाता है क्योंकि आप signal app को अपने मर्जी के अनुसार लॉक और अनलॉक कर सकते हैं, जो कि काफी अच्छा है।

 

4. इसके बाद whatsapp की तरह ही अपने अनुसार कोई डीपी लगा लीजिए। इसमें सबसे बड़ी बात ये है कि आपका डीपी end-to-end encryption होगी, जो कि whatsapp में नहीं होता है।

 

Signal App को कैसे use करें ? How to use Signal App In Hindi

अब आपका प्रोफाइल तैयार हो गया है। अब जानते हैं कि Signal App को use कैसे करें और इसे use करने का सही तरीका क्या है?

 

प्रोफाइल तैयार होने के बाद आपको होमपेज में नीचे दाहिने तरफ एक ब्लू कलर का एक पेंसिल मार्क दिखायी देगा। उस पर आप क्लिक कीजिए। आपको यहाँ पर वैसे contact list शो होंगे जो लोग signal app को use करते हैं। किसी भी contact लिस्ट से चैट करने के लिए उस पर क्लिक कीजिए और उसके बाद आप आसानी से चैट कर सकते हैं।

 

ये भी पढ़ें:- Top 10 Easiest Way To Make Money Online In Hindi.

 

अब चैटिंग के लिए जो features मिलते हैं उसके बारे में जानते हैं। आपको किसी भी नाम के ऊपर क्लिक करना है। इसके बाद आपको ऊपर की तरफ तीन बिंदुओं का एक चिन्ह दिखाई देगा, उस पर क्लिक कीजिए जहाँ पर आपको disappearing messages का ऑप्शन दिखाई देगा।

 

इसको आप चाहे तो enable करके टाइम सेट कर सकते हैं। जिससे आपका कोई भी chat या message आपके सेट किये गए टाइम के अनुसार ऑटोमेटिक delete हो जाएगा। ये feature सबसे बेहतरीन है जिससे आपका privacy का कोई खतरा नहीं रहेगा।

 

इसमें एक और बताते चलें कि whatsapp की तरह ही आप वीडियो कॉल और voice कॉल कर सकते हैं। इसमें आपको कोई आदमी ऑनलाइन है या नहीं ये अभी पता नहीं चलेगा। हो सकता है कम्पनी बाद में इसको इनेबल कर दें।

 

Signal App पर Group कैसे create करें

अब बहुत से लोगों को ये मन में सवाल आएगा कि क्या व्हाट्सप्प की तरह signal app पर groups कैसे बनायें या create करें? आपको बता दें कि आप इसमें भी व्हाट्सएप की तरह ग्रुप बना सकते हैं। इसके लिए आपको new group का option दिखेगा उस पर क्लिक करके ग्रुप बना सकते हैं।

 

signal app की सबसे कमाल की खासियत ये है कि आप ग्रुप में link को ऑन या ऑफ कर सकते हैं जो कि व्हाट्सएप में ऐसा नहीं था। जिससे आपका कोई फोटो या वीडियो लीक नहीं होगा।

 

Signal App की विशेषताएं | Signal App Features In Hindi

 

आइये signal app की कुछ प्रमुख विशेषताएं जान लेते हैं।

signal app को आप डिफॉल्ट messaging app के रूप में use कर सकते हैं। इसके लिए ऊपर तीन बिंदु पर क्लिक करके सेटिंग्स के ऑप्शन में जाना है। वहाँ पर आपको sms & mms का ऑप्शन दिखाई देगा। उसको आप on या off करके अपना messaging app डिफॉल्ट कर सकते हैं।

 

ये भी पढ़ें:-● Instagram से पैसे कैसे कमायें जाने 5 सबसे आसान तरीका।

Telegram से पैसे कैसे कमायें?

 

इसमें आपको typing indicator का भी ऑप्शन मिल जाता है। जिसको इनेबल करने के बाद आप typing करेंगे तो इसका कोई सिग्नल नहीं दिखेगा। मतलब ये कोई पता नही लगा सकता है कि आप अभी टाइप कर रहे हैं या नहीं।

 

Signal App privacy policy in hindi

 

ये app केवल अपने प्राइवेसी पालिसी को लेकर इतना पॉपुलर हुआ है तो चलिए signal app के प्राइवेसी policy के बारे में जान लेते हैं।

 

Settings में आपको privacy का ऑप्शन दिखेगा। उस पर क्लिक करके अपने अनुसार हो भी setting हो कर सकते हैं। इसमें अगर आप चाहे तो आपके चैट का कोई स्क्रीनशॉट भी नहीं ले सकता, वीडियो कॉलिंग का कोई screen रिकॉर्डिंग नहीं कर सकता और भी बहुत सारी सेटिंग्स आपको यहाँ मिल जाएगी जो कि बहुत कमाल की चीज है। Signal App में ऐसी और भी बहुत सारी कमाल की चीज है जो आप setting में जाकर अपनी मर्जी के अनुसार कर सकते हैं।

 

Signal App से पैसे कैसे कमायें | Best 5 Tips To Earn Money From Signal App In Hindi 2021

जब से Elon Musk ने signal app के बारे में बताया है तब से इस app को use करने वालों की संख्या बहुत तेजी से बढ़ी है और आज के समय में Signal app व्हाट्सएप से भी ज्यादा डाऊनलोड होने लगा है।

 

आज हम बताने वाले हैं कि अगर आप Signal App को अपने फोन या लैपटॉप में डाऊनलोड कर लिया है तो Signal App से online पैसे कैसे कमायें जा सकते हैं? इसी के बारे में हम विस्तार से जानेंगे और आपको Signal App से पैसे कमाने के 5 सबसे बेहतरीन तरीके बताएंगे जिससे आप आसानी से पैसे कमा सकते हैं।

 

आपको बता दें कि signal app से पैसे कमाने का को डायरेक्ट तरीका नहीं है। लेकिन signal app का सही से use कैसे करें ताकि पैसे कमा सकें इसके लिए आइये उन 5 तरीको के बारे में जानते हैं।

 

1. CPAGrip पर आना है जो कि cpa marketing का ही एक प्लेटफॉर्म है। इससे पैसे कमाने के लिए आपको बहुत सारे लोगों का एक group बनाना है और उसमें join करवाना है। इतना करने के बाद आपको CPAGrip पर आना है और एक एकाउंट बनाना है।

 

इसके बाद वहां से कोई भी product या task को अपने ग्रुप्स में शेयर करना है। जितने भी आदमी आपके लिंक से रजिस्ट्रेशन करके उस task को पूरा करेगा इसके बदले आप घर बैठे अच्छी खासी पैसे कमा सकते हैं।

 

2. आपने Meesho App का नाम सुना होगा। Meesho app को कैसे उसे करते हैं इसके बारे में पूरी जानकारी के लिए ये पोस्ट जरूर पढ़ सकते हैं।

 

ये भी पढ़ें:-● Meesho App क्या है और इससे पैसे कैसे कमायें?

 

इसके बाद आप meesho app के product को लोगों के बीच शेयर करना है। जितने भी लोग आपके लिंक से उस प्रोडक्ट को खरीदेंगे आपकी कमाई उतनी ही ज्यादा होगी।

 

3. आप signal app पर amazon affiliate का भी use करके पैसा कमा सकते हैं। इसके लिए आपको सबसे पहले amazon affiliate पर अपना account बनाना है और उसके प्रोडक्ट का लिंक अपने signal app के ग्रुप में शेयर कीजिये। जितने ज्यादा लोग आपके उस प्रोडक्ट को खरीदेंगे आपकी कमाई उतनी ही ज्यादा होगी।

 

4. Signal App का use आप affiliate marketing के लिए भी कर सकते हैं। अगर इस app से ज्यादा पैसे कमाने के बारे में सोच रहे हैं तो affiliate marketing एक अच्छा तरीका हो सकता है।

 

इसके लिए आपको कोई भी affiliate प्रोग्राम जॉइन करना है और उनका लिंक आपको signal app पर शेयर करना है। जितने लोग आपके link से product को buy करेंगे आपकी कमीशन उतनी ही बढ़ेगी।

 

5. अगर आपका खुद का कोई प्रोडक्ट है जैसे कोई कोर्स या ebook है इसको signal app पर शेयर करके पैसे कमा सकते हैं। अगर आपका course किसी को अच्छा लगा तो वो आपसे खरीदेगा और उसके बदले में आप अपने अनुसार पैसे ले सकते हैं।

 

तो दोस्तों ये थे signal app से पैसे कमाने के 5 सबसे बेहतरीन तरीके जिसको use करके महीने का अच्छा पैसा कमा सकते हैं।

 

Conclusion Of Signal App Details In Hindi

 

इस पोस्ट में हमने जाना कि signal app क्या है और इसको कैसे use करते हैं, signal app किस देश का है और इसका मालिक कौन है, सिग्नल एप्प की विशेषताएं, signal app से पैसे कैसे कमायें और signal app से पैसे कमाने के 5 बेहतरीन तरीके।

 

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा ये पोस्ट Signal App क्या है और इसे कैसे use करें काफी पसंद आया होगा। साथ ही आपको पता चल गया होगा कि signal app से पैसे कैसे कमायें जा सकते हैं?

 

फिर भी अगर आपको signal app से सम्बंधित और भी कोई जानकारी चाहिए तो हमें कमेंट करके जरूर पूछ सकते हैं। धन्यवाद।।

 

1. फ्रीलांसिंग से पैसे कैसे कमायें जानें 100 तरीके।

Share this article on

Leave a Comment