4 बजे सुबह जल्दी कैसे उठें | जानें सुबह जल्दी उठने के 5 सबसे बेहतरीन टिप्स

How To Wake Up In The Morning In Hindi | सुबह जल्दी कैसे उठें?

How to wake up early in the morning in hindi, best 5 tips to get up early in the morning
How To Wake Up Early In The Morning

आज दुनिया में ऐसा कोई भी आदमी नहीं मिलेगा जो अपने जिंदगी में सक्सेस नहीं होना चाहता हो, जो अपना हर सपना पूरा नहीं करना चाहता हो, जो अपने हर लक्ष्य को पूरा करना नहीं चाहता हो। लेकिन अधिकतर लोगों की बस एक ही समस्या होती है कि वो सुबह जल्दी नहीं उठना चाहते हैं।

 

परन्तु क्या आप जानते हैं कि दुनिया में जितने भी लोग सफल होते हैं उन सभी का सबसे बड़ा गुण यहीं होता है कि वो सुबह के समय को अच्छे तरीके से उपयोग में लाते हैं, वो चाहे कितना भी देर से सोते हैं लेकिन सुबह उठना कभी नहीं भूलते हैं। जबकि असफल लोग यहीं सबसे बड़ी गलती करते हैं।

 

हमें पता है कि आप ये अच्छी तरह से जानते होंगे कि सुबह जल्दी उठने के क्या फायदे हैं फिर भी आप देर तक सोना पसन्द करते हैं। जबकि आप ये बात अच्छी तरह से जानते हैं कि सुबह देर से उठने के कितने नुकसान होते हैं। आपका पूरा दिन ऐसे ही खराब हो जाता है। आप घर काम लेट से करते हैं, कभी ऑफिस के लिए लेट हो जाते हैं तो कभी जरूरी यात्रा के लिए लेट हो जाते हैं।

 

ऐसे में अगर आप लाख कोशिशों के बावजूद सुबह जल्दी नहीं उठ पाते हैं और जानना चाहते हैं कि सुबह जल्दी कैसे उठें तो ये article आपके लिए है। अगर आप इसमें बताये गए टिप्स को ध्यान से फॉलो करेंगे तो निश्चित ही आपकी ये समस्या दूर हो जाएगी। तो चलिए सुबह जल्दी उठने के 5 सबसे आसान तरीका के बारे में जानते हैं।

 

5 Best Tips For How To Wake Up Early In Hindi | सुबह जल्दी उठने का 5 सबसे आसान तरीका

1. खुद से अलार्म सेट करें- जी हाँ आप बिल्कुल सही पढ़ रहे हैं। आप सोते समय बस एक बात निश्चय कर लें कि जब भी अलार्म बजेगा तुरंत उठ जाऊँगा। उठने के बाद अलार्म बंद करके दुबारा सोने का प्रयास बिल्कुल न करें। उठने का मतलब ये होगा कि आप शौचालय से आने के बाद अपने निर्धारित कामों में लग जाएं। ऐसा करके अपने सारे काम को आसान कर सकते हैं।

 

2. समय में धीरे-धीरे बदलाव करें- इसका मतलब है कि अगर आपको 7 बजे उठने की आदत है तो पहले ही दिन 5 बजे का अलार्म बिल्कुल नहीं लगाए। आप उठने के समय में धीरे-धीरे परिवर्तन करें। पहले दिन 15 मिनट जल्दी उठने का प्रयास करें। फिर जब आपका शरीर इसका आदी हो जाये तो फिर कुछ दिनों बाद 15 मिनट कम करके अलार्म लगायें।

 

ऐसा करके आप उठने के समय में आसानी से बदलाव कर सकते हैं और आपको किसी तरह का कोई दिक्कत नहीं होगा।

 

3. फोन या अलार्म क्लॉक को अपने से दूर रखें- अब आप ये बोलेंगे कि इसका क्या मतलब हुआ तो आपको बता दें कि आप अच्छी तरह से जानते होंगे कि अलार्म जब पास में बजता है तो हम सोए हुए ही उसको बंद करके दुबारा सो जाते हैं। क्या आपके साथ भी ऐसा ही होता है? कमेंट करके जरूर बताइये।

 

इसलिए अगर आप सच में सुबह जल्दी उठना चाहते हैं तो अलार्म को अपने से दूर रखें, ताकि आप सोए हुए उसको बंद न कर सके। अलार्म को दूर रखने का फायदा ये होगा कि जब भी अलार्म बजेगा आपको बंद करने के लिए उठकर जाना पड़ता है और इससे आपकी नींद भी आसानी से टूट जाता है। लेकिन आप यहाँ भी दुबारा सोने का प्रयास न करें क्योंकि आप जीतने के लिए बने हैं हारने के लिए नहीं।

 

4. जल्दी सोने का प्रयास करें- आपने अंग्रेजी की एक कहावत तो सुनी हो होगी कि Early to bed & early to rise. इसका मतलब है कि सुबह जल्दी उठना जितना जरूरी है जल्दी सोना भी उतना ही जरूरी है। इसलिए देर रात तक टीवी और मोबाइल चलाने से बचें।

 

देर रात तक अंधेरे में मोबाइल ज्यादा देर तक चलाने से आपके आंखों की रोशनी भी जा सकती है। साथ ही आपको कई तरह की बीमारियों का भी सामना करना पड़ सकता है। इसलिए अगर आप जल्दी उठना चाहते हैं तो जल्दी सोने की भी कोशिश करें।

 

अगर बिस्तर पर जाने के बाद नींद नहीं आती है तो आप अपने जरूरत के अनुसार कोई भी किताब पढें। ऐसा करने से आपको बहुत सारा ज्ञान भी प्राप्त होगा और आपको जॉब या बिजनेस में तरक्की भी मिलेगी। इसके साथ-साथ आपका मानसिक स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा, नींद भी अच्छी आएगी और आप सुबह जल्दी भी उठ पायेंगे।

 

सुबह के धूप के फायदे आपके शरीर के अनेकों कष्टों को दूर करते हैं, आपके बॉडी को मजबूत बनाते हैं। इसलिए सूर्योदय से पहले उठकर मोबाइल चलाने के बजाय धूप में कुछ देर बिताए। सूर्य के धूप कैसे हमारे शरीर को अनेकों रोगों से बचाता है इसकी जानकारी यहाँ से प्राप्त सकते हैं।

सुबह के धूप के आश्चर्यजनक फायदे।

 

5. दिन की शुरुआत कैफीन से न करें- क्या आप भी दिन की शुरुआत कॉफी या चाय से करते हैं? अगर ऐसा करते हैं तो ये बिल्कुल गलत आदत है, क्योंकि इसमें बहुत अधिक मात्रा में कैफीन पाया जाता है। जो आपके शरीर के लिए काफी नुकसानदेह साबित होता है। 

 

बहुत सारे लोगों का आजकल शौक बनता जा रहा है कि बिस्तर पर चाय या कॉफी लेकर ही दिन की शुरुआत करते हैं, जो कि आपके स्वास्थ्य के लिए काफी नुकसानदायक हो सकता है।

 

आप सुबह इसीलिए उठते हैं ताकि स्वस्थ रहें। अगर चाय या कॉफी पीकर उठते हैं तो आपके स्वास्थ्य के लिए तो खतरा ही है। इसलिए सुबह चाय या कॉफी लेने के बजाय गुनगुने पानी से दिन की शुरुआत करें। इससे आपके अंदर की विषैले पदार्थ भी बाहर निकलते हैं और आप दिन भर ताजगी महसूस करते हैं।

 

निष्कर्ष: सुबह जल्दी कैसे उठें?

 

दोस्तों ये थे सुबह जल्दी उठने के 5 तरीके। ये तरीके तभी आपके लिए फायदेमंद होंगे जब आप इनको फॉलो करेंगे। इसलिए आप कुछ ही दिन इस नियम को फॉलो करें फिर आप देखिए आपके अंदर कितना बदलाव आता है।

 

अगर आपके अंदर आगे बढ़ने का जुनून है तो सबसे पहले सुबह जल्दी उठने का लक्ष्य हासिल करें। फिर आप देखिए आपके सारे काम समय पर हो जाते हैं कि नहीं। उम्मीद करते हैं आज से आप बहाने बनाने के बजाय सुबह जल्दी उठकर अपने दिन की शुरुआत करेंगे।

 

हम उम्मीद करते हैं कि सुबह जल्दी कैसे उठे जैसी समस्या को आप इन आसान टिप्स को फॉलो करके दूर कर सकते हैं। अगर आपको हमारा सुबह जल्दी उठने का तरीका पसन्द आया हो तो इसे शेयर जरूर करें और साथ ही इससे सम्बंधित कोई भी सवाल हो तो कमेंट करके जरूर पूछिये।

 

एक महीने में तेजी से वजन बढ़ाने के अचूक उपाय

अश्वगंधा के 10 हैरान कर देने वाले फायदे।

 

Share this article on

Leave a Comment