निघत अब्बास का जीवन परिचय | Nighat Abbas Biography Hindi

निघत अब्बास की जीवनी | Nighat Abbas Wikipedia Biography, Age, Story In Hindi

 

Nighat abbas biography in hindi, nighat abbas success life story in hindi
Nighat Abbas Biography In Hindi

Nighat Abbas Biography: दोस्तों आज हम देश के एक ऐसी महिला के बारे में बात करने वाले हैं जिसने बहुत ही कम समय में अपने ज्ञान और बेबाक बयान के बदौलत देश के हर कोने में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। एक ऐसी महिला जिसे भारत में महिला सशक्तिकरण का एक बेहतरीन और अदभुत उदाहरण कहा जाता है।

 

जी हाँ हम बात कर रहे हैं दिल्ली के छोटे से कोने से निकलकर देश में पल रहे देशद्रोहियों को मजा चखाने वाली निघत अब्बास की जीवनी के बारे में। जिसने पूरे देश में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया और लोगों को अपना मुरीद बनाया।

 

आज उनके प्रसिद्धि का अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि देश का हर न्यूज़ चैनल अपने शो में निघत अब्बास को बुलाना चाहता है क्योंकि जिस दिन निघत अब्बास का लाइव डिबेट होता है उस दिन न्यूज़ चैनलों का TRP बढ़ना तय होता है।

 

इन्होंने चाहे ट्रिपल तलाक हो या धारा 370 हो या धर्म के नाम पर ढोंगी मौलवियों के गलत चेहरे को बेनकाब कर पूरे देश से सुर्खियां बटोरीं। तो आइए कैसे एक पुरुष प्रधान देश में अपनी राजनीति के अनूठे ज्ञान से एक अमिट छाप छोड़ने वाली निघत अब्बास की जीवनी के बारे में पूरी विस्तार से जानते हैं।

 

निघत अब्बास कौन है | Nighat Abbas Life Story In Hindi

 

Night abbas, nighat abbas ki jivani
Nighat Abbas Life Story In Hindi

आज इनको पूरे भारत में कौन नहीं जानता है। देश का सुश्री निगहत अब्बास जी दिल्ली के लिए एक सक्रिय और प्रभावशाली भाजपा प्रवक्ता हैं। वह सभी सक्रिय मीडिया प्लेटफार्मों पर पार्टी का प्रतिनिधित्व करती है। राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों के बारे में समाचार चैनलों पर बहस करने और सार्वजनिक मीडिया शो में भाग लेने वाले वक्ता के रूप में वह देश में लोकप्रिय सार्वजनिक व्यक्ति हैं।

 

निघत अब्बास पेशे से एक राजनीतिक विश्लेषक और सामाजिक कार्यकर्ता है। इसके साथ ही आशा फाउंडेशन की ब्रांड एंबेसडर भी है। वर्तमान में वह दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बीजेपी(भारतीय जनता पार्टी) के सदस्य और राष्ट्रीय प्रवक्ता है।

 

निघत अब्बास की जीवनी | Nighat Abbas Biography, Height, Age, Family, Cast In Hindi

 

निघत अब्बास का जन्म 13 मई 1994 को दिल्ली में हुआ था।

पूरा नाम– निघत अब्बास

निकनेम(Nickname)- निघत

हाइट(Height)- 1.6 मीटर

वजन(Weight)- 60kg

भाई(Brother)- N/A

उम्र(Age)- 28 वर्ष

पति(Husband)- ज्ञात नहीं

माता(Mother)- ज्ञात नहीं

रंग(Color)- गोरा

वैवाहिक जीवन- अविवाहित

 

Nighat Abbas Pic, Education & Political Career In Hindi

 

Nighat Abbas Political Career in Hindi, nighat Abbas Images
Night Abbas Political Career

आइये दोस्तों अब निघत अब्बास की शिक्षा और उनके राजनीतिक करियर के बारे में पूरी विस्तार से जानते हैं।

 

निघत अब्बास की शिक्षा दिल्ली से ही पूरी हुई। उन्होंने अपनी स्नातक की पढ़ाई दिल्ली विश्वविद्यालय से पूरी की है। अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने अपना कैरियर मार्केटिंग से शुरू की लेकिन कोई खास सफलता नहीं मिली। इसके बाद उन्होंने अपना किस्मत मीडिया प्रबंधन में आजमाया फिर उसके बाद रेस्टोरेंट का बिजनेस भी शुरू किया लेकिन यहाँ भी निराश हाथ लगी।

 

ये भी पढ़ें:-● विश्व कुश्ती में देश का नाम रोशन करने वाली प्रिया मलिक का जीवन परिचय।

● A2 Motivation{Arvind Arora} की जीवनी।

 

लेकिन कहते हैं न कि हिम्मत न हारो तो कभी हार नहीं होती। ये बात भी इन पर बिल्कुल फिट बैठती है। उनका जीवन तो किसी और काम के लिए था। आखिरकार उनको अपनी मंजिल तब मिली जब 2018 में मनोज तिवारी से जब उनकी मुलाकात हुई तो उनके पार्टी और विचारधारा से काफी प्रभावित हुई।

 

 

जिसके बाद निघत की प्रतिभा और पार्टी के प्रति लगाव को देखकर उन्होंने बीजेपी में शामिल कर लिया और जल्द ही दिल्ली भाजपा का राष्ट्रीय प्रवक्ता का दर्जा भी प्राप्त कर लिया और आज इस पार्टी के एक अभिन्न हिस्सा बन चुकी है। ये कई बार भारत के गृह मंत्री अमित शाह के साथ भी मंच साझा कर चुकी है।

 

निघत अब्बास टीवी शो में हिन्दू-मुस्लिम मुद्दों पर अपनी बेबाक राय रखने के लिए पूरे देश में चर्चित है। जिसके चलते उनको कई बार भारी विरोध का भी सामना करना पड़ा है और कई कट्टर मुस्लिम समर्थक को उनकी बात काफी चुभती रहती है। ये भारत के सभी भारतीय समाचार चैनलों के बीच खासी लोकप्रिय है। वो अलग-अलग टीवी चैनलों पर हजारों बार बहस कर चुकी है।

 

तीन तलाक और धारा 370 जैसे संवेदनशील मुद्दों पर निघत की शानदार बहस ने उनको पूरे देश का सहानुभूति और प्यारा मिला। ऐसे बहुत सारे मुद्दे हैं जिनपर उनका बहस देखने लायक होता है। अगर आपने उनके टीवी डिबेट अभी तक नहीं देखा है तो एक बार जरूर देखें। अपने शानदार टैलेंट के बदौलत देश के हर तबके के लोगों को अपना मुरीद बना चुकी है।

 

वह हमेशा कोशिश करती है कि अपने चाहने वालों को कभी निराश न करें। वो देश के हर मुद्दे पर अपनी राय खुलकर रखती है और सोशल मीडिया पर हमेशा लोगों से जुड़ी रहती है। निघत अब्बास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जीवनी और उनके द्वारा किये गए सराहनीय कार्य की बहुत बड़ी फैन है।

 

Nighat Abbas NGO & Success Story In Hindi

 

निघत अब्बास एक शानदार राजनीतिक सेलेब्रिटी होने के साथ-साथ एक सामाजिक कार्यकर्ता भी है। आप सोच रहे होंगे कि मैं ऐसा क्यों कह रहा हूँ तो आपके जानकारी के लिए बता दें कि निघत अब्बास खुद का एक NGO भी चलाती है। जिसका नाम स्त्री रोशनी एनजीओ है। जिसमें देश के तमाम महिलाओं को उनके खिलाफ हो रहे अत्याचारों और सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जागरूक कर उनसे लड़ने की प्रेरणा देती है।

 

वो महिलाओं को सशक्त बनाने और उनको शिक्षित करने पर काफी जोड़ देती है। उनका मानना है कि हर हाल में महिलाओं को शिक्षा से जोड़ना होगा तभी हमारा देश तेजी से आगे बढ़ सकता है।

 

निघत गरीबी रेखा से नीचे आने वाली लड़कियों को शिक्षा की सारी सुविधाएं मुहैया कराती है। साथ ही उनका 12वीं तक कि पढ़ाई का पूरा खर्च उनका NGO ही उठाता है। वह बालिका शिक्षा और बालिका स्वच्छता को सशक्त बनाने का सराहनीय कार्य बखूबी निभाती है।

 

उनके महिलाओं की स्वच्छता के प्रति किये गए उनके कार्य को लोगों ने काफी सराहा। उन्होंने अनेकों महिलाओं को बायोडिग्रेडेबल पैड्स के निर्माण को लेकर काफी जागरूक किया और मुफ्त में सैनिटरी पैड्स भी बांटे। वे हाल ही में योगी आदित्यनाथ द्वारा महिला सुरक्षा के लिए बनाए सख्त कानून की जमकर तारीफ करती आई है।

 

वहीं दिल्ली के केजरीवाल सरकार के खिलाफ कोरोना के मरीजों के लिए किए गए बदइंतजामी को लेकर कई बार उनको कठघरे में भी लाकर खड़ा कर दिया।

 

इन्होंने कई बार देश को प्लास्टिक को पूर्ण रूप से प्रतिबंधित करने की भी मांग उठा चुकी है। वो हर जगह पर बालिका शिक्षा के बारे में खुलकर बात करती है। हम सभी उम्मीद करते हैं कि निघत अपना ये सराहनीय कार्य आगे भी जारी रखेंगी।

 

आप निघत अब्बास को ट्विटर और इंस्टाग्राम पर भी फॉलो कर सकते हैं। वहाँ पर वो हर समय अपने बातों को रखती रहती है।

Nighat Abbas Twitter

Nighat Abbas Instagram

 

आपको निघत अब्बास की कौन सी खूबी सबसे ज्यादा पसंद आई कमेंट करके लिखना न भूलिएगा। साथ ही अगर आपको निघत अब्बास की जीवनी पसन्द आयी हो तो इसे शेयर जरूर करें।

 

खान सर पटना वाले का जीवन परिचय।

अर्जुन तेंदुलकर की जीवनी।

यॉर्कर किंग टी नटराजन की जीवनी

भारत के सबसे लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जीवनी।

Note:- All images credit goes to night abbas.

Share this article on

Leave a Comment