राघव चड्ढा का जीवन परिचय | Raghav Chadha Biography In Hindi

Raghav Chadha Biography Wikipedia, Age, Net Worth, Wife Family In Hindi | युवा नेता राघव चड्ढा की जीवनी, राजनीतिक जीवन, पंजाब विधानसभा चुनाव में भूमिका

 

दोस्तों, आज के समय में पूरे भारत में सबसे कम समय में अगर कोई युवा नेता अपने काम और मेहनत के बल पर नाम कमाया है तो उस युवा नेता का नाम राघव चड्ढा है। इन्होंने इतने कम उम्र में न सिर्फ इतना ऊंचा मुकाम हासिल किया बल्कि वतर्मान में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता के रूप में अपनी खास पहचान बना चुके हैं।

 

पंजाब के विधानसभा चुनाव में जिस तरह से राघव चड्ढा ने अपने शानदार नेतृत्व कौशल के दम पर आम आदमी पार्टी को भारी जीत दिलाने में सबसे अहम भूमिका निभाई, इसको देखकर अभी से ही इनको लेकर विरोधी खेमे में खलबली मची हुई है। पंजाब विधानसभा चुनाव में जिस तरह से राघव चड्ढा ने प्रदेश अध्यक्ष की भूमिका निभाई उसको देखकर इनको अभी से ही भविष्य का बहुत बड़ा नेता माना जाने लगा है।

जिस तेजी से इन्होंने राजीनीतिक गलियारों में अपनी पहचान बनाई इनके बारे में पूरी जानकारी प्राप्त करने के लिए लोगों के अंदर काफी दिलचस्पी बढ़ गयी है। इतने कम उम्र में इतना ऊंचा मुकाम हासिल करना आसान नहीं होता है।

 

लेकिन क्या आप जानते हैं कि इतने कम उम्र में इतना सब हासिल करने वाले  राघव चड्ढा कौन है इनकी स्टोरी क्या है? अगर नहीं जानते हैं तो इनसे जुड़ी हर जानकारी के इस article को अंत तक जरूर पढ़ें।

राघव चड्ढा कौन है | Who Is Raghav Chadha In Hindi

 

राघव चड्ढा दिल्ली में जन्में पेशे से चार्टर्ड अकाउंटेंट है और वर्तमान में दिल्ली जलबोर्ड के वाईस प्रेसिडेंट है। इसके अलावा ये दिल्ली के मौजदा सरकार आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता भी है।

 

राघव चड्ढा 2020 में राजेंद्र नगर दिल्ली के विधानसभा क्षेत्र से चुनाव जीतकर पहली बार 31 वर्ष की उम्र में विधानसभा पहुंचे। 

ये भी पढ़ें: RRR Movie Download कैसे करें?

Raghav Chadha Bio, Wiki, Age, Birthplace, Politics, Caste, Wife, Girlfriend

Raghav chadha biography in hindi,raghav chadha wiki
Raghav Chadha Biography In Hindi

पूरा नाम: राघव चड्ढा
निकनेम: चड्ढा
जन्म/Date Of Birth: 11 नवम्बर 1988
जन्मस्थान: दिल्ली, भारत
उम्र/Age: 34 वर्ष
हाइट/Height: 5 फिट 9 इंच
जाति/Caste: N/A
प्रोफेशन: चार्टर्ड अकाउंटेंट, पॉलिटिशियन
राजनीतिक दल: आम आदमी पार्टी
चुनावी क्षेत्र: राजेन्द्र नगर, दिल्ली
वर्तमान राजनीतिक पद: दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष
हेयर कलर: ब्लैक
वैवाहिक जीवन: अविवाहित (Un-married)
गर्लफ्रैंड: N/A
सैलरी: 2 लाख 10 हजार
पसंदीदा खेल: क्रिकेट
राष्ट्रियता: भारतीय

 

राघव चड्ढा का परिवार (Raghav Chadha Family)

 

पिता का नाम: सुनील चड्ढा
माता का नाम: N/A
वाइफ: N/A

सिस्टर नाम: N/A

 

राघव चड्ढा की शिक्षा (Raghav Chadha Educational Qualification)

 

राघव चड्ढा ने अपनी स्कूल की पढ़ाई Modern School Barakhamba Road, Delhi से पूरी की है। फिर 2009 में “श्री वेंकटेश्वर कॉलेज, दिल्ली यूनिवर्सिटी” से कॉमर्स विषय से स्नातक की डिग्री हासिल की है।

 

स्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद 2011 में “Institute Of Chartered Accountant Of India Delhi” से चार्टर्ड अकाउंटेंट की डिग्री प्राप्त की है। जिसके बाद वे EMBA के सर्टिफिकेशन कोर्स के लिए ‘लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स’ गए।

 

राघव चड्ढा का करियर (Raghav Chadha Success Story In Hindi)

 

इन्होंने अपने शुरुआती करियर में डेलॉइट और ग्रैंड थॉर्नटन सहित एकाउंटेंसी फर्मों के साथ काम किया। इसके बाद वह इंग्लैंड में एक बुटीक वेल्थ मैनेजमेंट कंपनी की स्थापना कर रहे थे।

 

तभी भारत में ‘इंडिया अगेंस्ट करप्शन’ (IAC) आंदोलन ने काफी जोड़ पकड़ लिया। जिसके बाद 2012 में वे वापस भारत आकर अन्ना आंदोलन से जुड़ गए।

 

इसके बाद 2015 में जब आम आदमी पार्टी (AAP) ने 2015 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारी बहुमत से जीत हासिल की, तो केवल 26 साल की उम्र में चड्ढा को आम आदमी पार्टी का राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। 2016 में इनको दिल्ली सरकार में उस समय के फाइनेंस मिनिस्टर मनीष सिसोदिया के सलाहकार भी बनें।

 

वर्ष 2018 में आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए चड्ढा को आम आदमी पार्टी ने दक्षिण दिल्ली का कार्यभार सौंपा गया। जिसके बाद AAP ने 2019 में इनको दक्षिण दिल्ली के संसदीय क्षेत्र से लोकसभा उम्मीदवार घोषित किया।

 

लेकिन वो इस चुनाव में वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लहर के वजह से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी से करीब दो लाख मतों से हार गए।

 

जिसके बाद आम आदमी पार्टी ने दोबारा 2020 में दिल्ली विधानसभा चुनाव में राजेंद्र नगर चुनाव से भाजपा के ही उम्मीदवार आरपी सिंह के खिलाफ भारी मतों से जीत हासिल कर पहली बार विधानसभा पहुंचे।

 

इस चुनाव के बाद इनको  दिल्ली जल बोर्ड का वाईस प्रेसिडेंट के रूप में नियुक्ति कर दी गयी। इसके बाद आम आदमी पार्टी ने इनके प्रतिभा को पहचाना और बड़ी भूमिका दी। इनको पंजाब विधानसभा चुनाव में पार्टी को विजयी दिलाने का कार्यभार सौंपा। जिसको इन्होंने काफी बेहतरीन से निभाया है पंजाब में पहली बार आम आदमी पार्टी की सरकार बनाने में अहम भूमिका निभाई।

इनके ही शानदार प्रयास और नेतृत्व के बदौलत आम आदमी पार्टी ने दिल्ली को छोड़कर पहली बार किसी दूसरे राज्य में सरकार बनाने में सफल रही। भविष्य में अगर इनको भारत का एक बहुत बड़ा नेता कहा जाए तो इसमें कोई अतिश्योक्ति नहीं होगी। राघव चड्ढा जी भविष्य में अपनी पार्टी और खुद को किस मुकाम तक ले जाने में सफल होते हैं ये तो आने वाला समय तय करेगा।

लेकिन इतना तो साफ है कि भारत ने अपना एक बेहतरीन और युवा नेता खोज लिया है।

राघव चड्डा आम आदमी पार्टी राज्यसभा सांसद

एक तरफ जहाँ राघव चड्डा ने अपने दम पर पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनाने में सबसे अहम भूमिका निभाई तो दूसरी तरफ पार्टी ने उनको राज्यसभा सांसद का उम्मीदवार घोषित कर इनको बहुत बड़ा इनाम भी दिया है। आम आदमी पार्टी के इस फैसले से राजनीतिक गलियारों में हलचल काफी तेज हो गयी है।

पंजाब में सरकार बनाने के बाद तो कहा जा रहा है कि राघव चड्ढा की बनाई रणनीति के जरिये ही आम आदमी पार्टी ने पंजाब चुनाव में ऐतिहासिक जीत हासिल की है। हम आपके जानकारी के लिए बता दें कि राज्य सभा सदस्य चुने जाने के साथ ही वह उच्च सदन में सबसे युवा सदस्य होंगे। राघव चड्ढा के कहने पर ही भगवंत मान को पंजाब में आम आदमी पार्टी के तरफ से सीएम प्रत्याशी घोषित किया गया और नतीजा यह हुआ कि पंजाब में AAP ने ऐतिहासिक जीत हासिल की।

राज्यसभा सांसद के रूप में राघव चड्डा सबसे कम उम्र के उम्मीदवार होने का रिकार्ड अपने नाम कर लेंगे। हमेशा से अरविंद केजरीवाल के सबसे करीबी रहे राघव चड्डा राज्यसभा सांसद चुने जाने के साथ ही एक नया इतिहास रच देंगे।

 

राघव चड्ढा का लाइफस्टाइल और नेट वर्थ

 

वर्तमान में अगर इनके कार कलेक्शन के बारे में बात किया जाए तो अभी इनके पास Maruti Swift Dzire है और करीब 5 लाख का शेयर्स है। इसके अलावा इनकी सम्पति के बारे में कहा जाए तो लगभग 3 लाख का ज्वैलरी है। अगर इनके कुल नेट वर्थ की बात किया जाए तो करीब 30 लाख है।

 

दोस्तों, ये थी दिल्ली के युवा नेता राघव चड्ढा की जीवनी के बारे में। अगर आपको Raghav Chadha Biography In Hindi पसंद आया हो तो इसे शेयर जरूर करें धन्यवाद।।

ये भी पढ़ें:-

100 मजेदार रोचक तथ्य।

एसबीआई से 20 लाख का लोन कैसे लें?

Share this article on

Leave a Comment