श्रुति शर्मा यूपीएससी टॉपर कौन है, जीवनी, विकिपीडिया, रैंक, रॉल नंबर, फैमली, जीवन परिचय | Who is Shruti Sharma IAS, Shruti Sharma UPSC Topper Biography, Wikipedia, Age, Rank, Family, in Hindi
दोस्तों, यूपीएससी (संघ लोक सेवा आयोग) के सिविल सेवा 2021 का रिजल्ट 30 मई को जारी कर दिया गया है। इस बार के परीक्षा में बेटियों ने न सिर्फ बाजी मारी है जबकि पहले तीन स्थान हासिल कर पूरे देश में न सिर्फ अपना बल्कि पूरे गांव का नाम रोशन किया है।
उन्हीं होनहार बेटियों में से पूरे देश में UPSC टॉपर रहने वाली श्रुति शर्मा (Shruti Sharma UPSC Topper) ने पूरे देश में लड़कों को पछाड़ते हुए पहला स्थान हासिल किया है। जैसे ही UPSC ने सिविल सेवा परीक्षा 2021का रिजल्ट जारी किया तो श्रुति के घर पर जश्न का ठिकाना नहीं रहा।
हर कोई इनके बारे में जानने के लिए बेचैन हो गया कि आखिर श्रुति शर्मा कौन है (Who is Shruti Sharma UPSC Topper). आइये हम आपको इस पोस्ट में पूरी विस्तार से श्रुति शर्मा यूपीएससी टॉपर की जीवनी के बारे में बताते हैं।
श्रुति शर्मा आईएएस कौन है | Who is Shruti Sharma UPSC Topper in Hindi
Shruti Sharma उत्तर प्रदेश के बिजनौर चांदपुर के छोटे से कस्बे बास्टा की रहने वाली है। इन्होंने UPSC की सबसे प्रितिष्ठित और कड़े परीक्षा सिविल सेवा की परीक्षा में पूरे देश मे प्रथम स्थान हासिल कर पूरे जिले के साथ साथ गांव का नाम रोशन किया है।
बचपन से ही कुछ बड़ा करने की सोच रखने वाली श्रुति शर्मा के इस सफलता में घरवालों ने काफी योगदान दिया है। खासकर के इनके माता-पिता ने बेटी के सपने को पुरा करने के लिए उत्तर प्रदेश छोड़कर दिल्ली में बस गए। दिल्ली में बड़े सपने लेकर आई श्रुति ने आखिरकार पूरे देश में पहला स्थान हासिल कर अपने सपने को नई उड़ान दी है।
अभी वर्तमान में श्रुति दिल्ली के ईस्ट ऑफ कैलाश में रहती है। श्रुति दिल्ली के सेंट स्टीफंस कॉलेज से ग्रेजुएशन किया है। ग्रेजुएशन उन्होंने इतिहास से किया है। इसके अलावा इन्होंने सोशियोलॉजी में मास्टर्स की डिग्री भी ली है। हम आपके जानकारी के लिए बता दें कि इन्होंने UPSC की तैयारी जामिया मिलिया इस्लामिया आवासीय कोचिंग अकादमी से किया है। परिवार में इनके माता-पिता व भाई हैं। उनकी माता ग्रहणी है, जबकि पिता दिल्ली में एक निजी स्कूल चलाते हैं।
यूपीएससी टॉपर श्रुति शर्मा देश की प्रथम महिला आईपीएस किरण बेदी, प्रथम महिला आईएएस विजय लक्ष्मी पंडित प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी से खासी प्रभावित है।
श्रुति शर्मा यूपीएससी टॉपर का जीवन परिचय, विकी, उम्र, जाति, रैंक | UPSC Topper Shruti Sharma BIO, Wikipedia, Age, Rank, Caste
पूरा नाम | श्रुति शर्मा |
निकनेम | श्रुति |
जन्म | N/A |
जन्मस्थान | बास्टा, बिजनौर उत्तर प्रदेश |
वर्तमान पता | दिल्ली |
प्रोफेशन | स्टूडेंट |
वर्तमान पद | UPSC टॉपर 2021 |
उम्र | N/A |
जाती | शर्मा |
रैंक | 1 |
रॉल नंबर | 0803237 |
धर्म | हिंदू |
राष्ट्रीयता | भारतीय |
श्रुति शर्मा का रोल नंबर क्या है | Shruti Sharma UPSC Roll Number
जैसा कि आपको पता होगा कि इस हार के सिविल सेवा की परीक्षा में लड़कियों का ही बोलबाला रहा है। टॉप 3 में लड़कियों ने ही बाजी मारी है। इसमें भी पहले स्थान पर रही श्रुती शर्मा का रॉल नम्बर 0803237 है। इसके अलावा दूसरे स्थान पर अंकिता अग्रवाल और तीसरा स्थान गामिनी सिंगला में हासिल किया है।
अगर आप upsc के 2021 के सिविल सेवा का पूरा रिजल्ट रखना चाहते हैं तो इसके आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर देख सकते हैं।
UPSC 2021 का रिजल्ट जारी होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी उतीर्ण होने वाले छात्रों को ट्वीट कर बधाई दी है।
Top 10 UPSC Topper List | यूपीएससी टॉपर लिस्ट
रैंक | नाम |
1 | श्रुति शर्मा |
2 | अंकिता अग्रवाल |
3 | गामिनी सिंगला |
4 | ऐश्वर्य वर्मा |
5 | उत्कर्ष द्विवेदी |
6 | यक्ष चौधरी |
7 | सम्यक एस जैन |
8 | इशिता राठी |
9 | प्रीतम कुमार |
10 | हरकीरत सिंह रंधावा |
Shruti Sharma UPSC Topper Hobby | श्रुति शर्मा के शौक
UPSC 2021 की टॉपर श्रुति शर्मा को पढ़ाई करने के साथ-साथ नई-नई चीजों को सीखना बेहद पसंद है। इसके अलावा कला में ये खासी रुचि रखती है। आर्ट और कल्चर के बारे में पढ़ना उन्हें बेहद पसंद है। इसके अलावा इनको नई-नई मूवी देखना काफी पसंद है।
दोस्तों, हमें पूरी उम्मीद है कि आपको श्रुति शर्मा यूपीएससी टॉपर की जीवनी (Biography) काफी पसंद आया होगा। अगर आपको Shruti Sharma UPSC Biography in Hindi पसंद आया हो तो इसे शेयर जरूर करें।